Powered By Blogger

Friday, May 17, 2013

DECEPTION POINT by DAN BROWN (part 5)

गतांक से आगे ~ 
{...ओह!...उफ्फ !!}
मित्रों !
दिल दहलाने वाले वाक़यातों के तूफानी रफ़्तार में अपनी मौत से लड़ते तीन इंसानों की यह भी बदकिस्मति थी कि जिस एक रस्सी से वे सुरक्षा के लिए बांधे गए थे उसके एक सिरे पर जान गँवा चुकी नोरा मैंगोर के भारी साजोसामान वाला 'स्लेड' भी उनके साथ उन्हें विभिन्न तरीके से चोटें पहुंचता, और लगातार और घायल करने पर उतारू था, जो एक एक्स्ट्रा और इस हौलनाक मौके पर एक गैरजरूरी, अवांछित वजन था जो उनके संघर्ष में विघ्न पैदा कर उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा था, अतः वो अपने -संभावित मौत- से पलायन से पहले ही उसे काट कर अलग कर देते है!......और फिसलते .... लुढ़कते उंचाई से एक बर्फ के कमजोर स्लैब पर गहराई में गिरे, घायल पड़े, मौत के इन्तजार में है, जो निश्चिन्तिता से, आराम से, उनके पीछे लगा हुआ है ...............
_______________
गैब्रिएल अश ! चिंता, असमंजस, उलझन, डर, से भयभीत और अपमानित लड़की की जान सांसत में फंसी हुई है! मर्जुरी टेंच ने उसे बस कुछ ही घंटों की मोहलत दी है, और बचने का एक ही उपाय उसने एक प्रस्ताव के रूप में रखा है कि गैब्रिएल अश एक 'एफिडेविट' an affidavit, at Eight O`Clock tonight, a signed statement :`You had an affair with the senator!`साइन करके शीघ्र उसके हवाले करे! गैब्रिएल local metro train में है! ...आतंकित गैब्रिएल हर तरह से विचार कर अंत में थक हार कर सीनेटर के सेल-फ़ोन पर कॉल करती है तो वौइस्-मेल की आवाज़ सुन थोडा उलझन में पड़ती है; फिर उसके ऑफिस फोन लगाती है, सेक्रेटरी जबाब देता है, वह बताता है कि सीनेटर कब से उसे ढूंढ़ रहे हैं, लेकिन अब उनसे मुलाक़ात सुबह ही हो पाएगी, क्योकि वे अपने आज शाम के अपॉइंटमेंट पर अपने Westbrook अपार्टमेंट में एक जरुरी मीटिंग -(PE) personal event- में हैं, जिनका आर्डर है कि किसी भी परिस्थिति में उन्हें सुबह से पहले डिस्टर्ब न किया जाय! लेकिन गैब्रिएल अश कुछ ड्रामा, कुछ हड़बड़ी, कुछ अतिमहत्वपूर्ण कार्य के साथ-साथ '-वाइट-हाउस से मर्जुरी टेंच से प्राप्त अपने और सिनेटर की दुर्गत के सामान, लाल इन्वेलोप-' को महत्वपूर्ण बताकर सीनेटर को सीधे और शीघ्र हैण्ड-ओवर करने की बात कह, सीनेटर के अपार्टमेंट के स्टाफ और कद्दावर बॉडीगार्डस को बड़ी जतन से छलावा देकर अपार्टमेंट में प्रवेश कर जाती है! अन्दर जाते ही उसे लोगों की बातचीत और दरवाजे के समीप टंगे ओवरकोट , हैट्स और सूटकेस बगैरह पर नज़र पड़ती है। कई सूटकेस पर चिपके अक्षर और निशान बताते हैं कि अन्दर बैठे लोग असाधारण और अतिशक्तिशाली धनाढ्य ही नहीं बल्कि नीजी एयरोस्पेस एजेंसीज के मालिकान भी हैं!! उसे मर्जुरी टेंच की बात का प्रमाण साफ़ दिख रहा था, बाकी अन्दर से आती बातचीत ने सारी तस्वीर साफ़ कर दी। अब सीनेटर की असलियत वो जान चुकी थी, और भयभीत थी!  ....अन्दर की बातचीत सुन जड़वत एक अँधेरे कोने में खड़ी भय से कांपती गैब्रिएल ....! ....उस पल को कोस रही है जब उसने यहाँ आकर सिनेटर से मदद की सोची थी!
------------------------
हैबिस्फेयर के भीतर आतंक है! डा मिंग की लाश पानी में हलकी होकर 'उपल-कर' पानी की सतह पर तैर रही है जब तक एक तकनीशियन ने इसे देख कर नासा-एडमिनिस्ट्रेटर को सूचित न किया, किसी को इस बात की जानकारी नहीं हुई! नासा एडमिनिस्ट्रेटर ने इस बात को सुना, यह जानकर उसे इस बात की तसल्ली हुई कि इस बुरी खबर को किसी और ने नहीं देखा-सुना-जाना है, वह नासा के उस तकनीशियन को आर्डर देता है कि वो मिंग की लाश छुपा दे और बिलकुल चुप रहे! राष्ट्रपति के भाषण और माइकल टोलैंड की documentary के रात्री आठ बजे के प्रसारण के बाद वो (एडमिनिस्ट्रेटर) मुनासिब कदम उठाएगा। नासा तकनीशियन थोडा हिचिकिचते उसकी बात मान लेता है। मिंग की लाश छुपा दी जाती है!
___________________
वाइट हाउस के भीतर राष्ट्रपति(यों) के निवास as far back as George Washington की जानकारी रोमांचक लगती है! पूर्व राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन की ऐतिहासिक डेस्क, जिसे आज भी ओवल ऑफिस में हरेक राष्ट्रपति यूज़ करते हैं! Abraham Lincoln का वह बेडरूम जिसमे वह कभी सो न सके थे, और जिसे एक यादगार के रूप में सुरक्षित रखा गया है!
राष्ट्रपति अपने भाषण के प्रसारण से पहले नासा-एडमिनिस्ट्रेटर लौरेंस एक्स्टोर्म से फ़ोन पर हालात का जायजा लेते हैं, अपने पर नियंत्रण रखते हुए लौरेंस एक्स्टोर्म सामान्य रूप से बात करता है कि 'सब कुछ ठीक है!'
--------------------------
डेल्टा-फ़ोर्स के तीन सदस्य नोरा मैंगोर की लाश को उसके स्लेड, जिसे वे फिर से उसके बिखरे टुकड़े और सामानों को चुन-बीनकर दुरुस्त कर चुके होते हैं, पर बाँध देते हैं! वे वह हर निशान मिटा देते हैं जो हैबिस्फेयर से बाहर उनकी मौजूदगी और किसी भी घटनाओं की सुचना दे सकता हो, वे लोग रौशनी के लिए प्रयुक्त सभी फ्लेयर्स तक हटा देते हैं! उसकी लाश इस तरह डंप कर दी जाती है जैसे वह कोई दुर्घटना हो ...Clean sweep !
____________________
अँधेरे में खड़े गैब्रिएल के पाँव काँप रहे हैं! उसने जो वार्तालाप सुना वह (उसकी जानकरी में सीक्रेट, अवांछित एक्स्ट्रा इजाफा; (`Senator Sexton is taking bribe from private space agencies! He's not even elected yet, and he's already selling out the White House!!` ) खासकर सीनेटर को (जिससे अब वह खता खाई हुई, और नाखुश है, डरी हुई है, और अब वो सीनेटर के साथ कभी नहीं रह पाएगी), कभी पसंद नहीं आएगा; ...वह इस स्थान पर उसकी स्थिति अभी एक घुसपैठिये जैसी है; अब उसे अपने किसी भयंकर अंजाम का खौफ बुरी तरह सता रहा है, ...तभी हैन्गर्स पर टंगे कोटों में से एक में रखा मोबाइल बजने लगता है, गैब्रिएल के होश उड़ जाते हैं, वह थरथर कांपती किसी तरह छुपती है,(किताब पढ़िए), आगंतुक मेहमान अपने मोबाइल पर बात करता है और वापस अपनी 'बैठक' में जाकर TV खोलने को कहता है,_USA प्रेसिडेंट के भाषण का लाइव प्रसारण आ रहा है! वे प्रसारण देखते हैं, माइकल टोलैंड की डॉक्युमेंट्री देखते हैं, NASA की जीत!!! उनके मुंह खुले हैं और जबड़े लटके हुए हैं! सीनेटर जैसे मर ही गया हो, जडवत अपना सर्वनाश देख रहा है...! जबकि देखने-सुनने में -असक्षम- गैब्रिएल को यह प्रसारण मर्जुरी टेंच की धमकी का परिणाम लग रहा है, कि कहीं उसने अपनी धमकी पूरी की और फोटोग्राफ्स सहित सारे राज़ फाश तो नहीं कर दिए...!! TV एंकर के जोशीले शुरूआती उद्घोषणा पर सीनेटर के फ्लैट में बैठे ताइकुनों ने प्रारंभिक चियर्स की हर्ष-ध्वनि की; जिसे बाहर तक सुना गया, गैब्रिएल ने महसूस किया की यह प्रसारण कोई अन्य संवाद का है, वह तुरंत फैसला कर अपार्टमेंट से बाहर आ गई; और थोडा झेंपते थोडा मुस्काते बॉडीगार्डस को फिर से छलावा देकर बाहर निकलकर एक cab द्वारा 'ABC' TV स्टूडियो को अपनी सहेली Yolanda Cole के पास रवाना हो जाती है!
--------------------------
सारे शहर में जश्न का माहौल है,  'ABC' TV स्टूडियो में भी अन्य दिनों की अपेक्षा आज ज्यादा चहल-पहल है! गैब्रिएल Yolanda को सारी-समूची बातें और `I'm in trouble` बता देती है! अनुभवी योलांडा इस तरह के धोखे और जीवन की कड़वी सच्चाइयों से पुरानी वाकिफ मुस्काती है! वह गैब्रिएल को कई उपाय बताती है, पर गैब्रिएल संतुष्ट नहीं...! यहाँ गैब्रिएल को 'अब' पता चलता है कि राष्ट्रपति का Live प्रसारण उसके और सेक्सटन के संबंधो, और सीनेटर की घूसखोरी से अलग किस बाबत था! उसकी सांस थोड़ी सामान्य होती है! योलांडा गैब्रिएल से वह "वाइट-हाउस' वाला लाल लिपाफा जिसमे तस्वीरें थी लेकर अपने लाकर में सुरक्षित रख बंद कर देती है! और गैब्रिएल बड़े सब्र से योलांडा के क्यूबिकल में बैठकर पूरा प्रसारण और माइकल टोलैंड की documentry देखती है! `सब मेरी गलती है!`अतः टेंच ने उसे चारा बनाने और सीनेटर पर दोहरी मार मारने को काबू कर झुकाने/हारने के खेल में इस्तेमाल कर रही है!...
-----------------------------
...इधर सीनेटर सेक्सटन अब अपने अपार्टमेंट में अकेला है,... सभी SFF ताइकून उसे त्याग कर जा चुके हैं,... थोड़ी देर पहले क्या था ... और थोड़ी ही देर में क्या से क्या हो गया था ...तभी उसके अपार्टमेंट के सभी फ़ोन एक साथ घनघनाने लगते हैं, सीनेटर को पता है कौन होंगे, ... सभी काल्स न्यूज़ एजेंसीज के हैं जो सीनेटर सेजविक सेक्सटन की NASA की नयी जीत के प्रति उसकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं!.....वह खूब पीता है ...पीता जा रहा है ...*&^%$#@...मेरे इलेक्शन के समय ही यह होना था ...!`...सब गैब्रिएल की गलती है, उसने उसे पता लगाकर समय रहते इसकी सूचना उसे क्यों नहीं दी?...और वो कहाँ मर गई है?...
---------------------------------
...ABC TV प्रोडक्शन रूम में गैब्रिएल अकेली, खामोश बैठी हालिया प्रसारण Live feed direct from Arctic!? पर मनन कर रही थी,...कि योलांडा उसे वहां से उठाकर अलग ले जाती है कि कहीं कोई उसे सीनेटर सेजविक सेक्सटन की सेक्रेटरी के रूप में पहचान कर अपने सवालों की बौछार से उसे हलकान न करे! उसे आराम से बैठकर वह फिर अपने लाम में व्यस्त हो गई ....
---------------------------
...सीनेटर सेजविक सेक्सटन खाली आँखों न जाने कब से से शून्य को निहार रहा है,...कि कोई दरवाजा खटखटाता है! `कौन है?` सीनेटर गर्जा! वह दरवाजे पर तैनात उसका बॉडीगार्ड था! उसके साथ वही ग्रे-रंग के सूट वाला बिखरे के बालों वाला वृद्ध आदमी है जिससे आज सुबह पार्किंग एरिया में सीनेटर की गुप्त वार्तालाप और कुछ लेन-देन हुआ था! एक और झटका! SFF (Space Frontier Foundation); & another private space agencies ने सीनेटर के campaign के पीछे जो बेशुमार खर्चे किये हैं उसका उत्तर अब वो क्या, कैसे और कब देगा? न दे सका तो...? दोनों सोफे पर बैठते हैं! तब बूढ़े व्यक्ति ने अधमरे सीनेटर को जो प्राणदान दी वो एक विडियो कैसेट थी जिसमे निहित जानकारी सीनेटर में फिर से प्राण फूंकने वाली निकली! सीनेटर अति-उत्तेजित और उत्साही और फिर से उर्जावान दिखने लगा! उस विडियो को चलाकर देखा गया! वह विडियो एक प्रेस कांफ्रेंस की थी, बुढऊ सीनेटर को याद दिलाता है कि कुछ समय पहले Polar Orbiting Density Scanner Satellite (PODS) के software में anomaly (तकनिकी खराबी) की घोषणा NASA ने की थी! यह घोषणा NASA के Section Manager, 'CHRIS HARPER' ने की थी! यह NASA की एक और विफलता थी! विडियो में देखा गया : इस -विफलता- की सूचना देते वक़त Chris Harper -विफलता- की पूरी जिम्मेवारी लेते उसकी बॉडी-लैंग्वेज में मुस्कान युक्त-उत्साह था!.......इसके तुरंत बाद स्क्रीन blank होकर दुसरे दृश्य को दिखलाती है! यह NASA का ही प्रेस-कांफ्रेंस है जिसे NASA के Section Manager, Chris Harper ही संबोधित कर रहा है! कुछ ही सप्ताह पहले के इस दृश्य में वह सूचना दे रहा है की PODS की खामी दूर कर ली गई है, वह सामान्य रूप से अपना काम कर रहा है, अब कोई समस्या नहीं है!....लेकिन इस हर्षपूर्ण -सफलता- के घोषणा की प्रस्तुति के दरम्यान वह पसीने-पसीने, बुझा-बुझा, बीमार-लाचार और टूटा हुआ लग रहा है! `_क्यों भला!!??` बुढऊ बतलाता है कि पूछने पर Chris Harper ने कहा था कि उस वक़्त उसकी तबियत ठीक नहीं थी,...जो एक झूठ था !! `झूठ?` बुढऊ आगे बतलाता है की जब PODS की समस्या को ''fix''कर लेने का समाचार Chris Harper ने दिया ठीक उसी समय नासा ने Arctic Circle पर Milne Ice Shelf पर आज के विजयी तमगे "meteorite having a fossil on it!" को ढूँढा था! सीनेटर की आँखें चमकने लगतीं हैं! मतलब अगर Chris Harper को सच्चाई कुबूलने और कहने पर विवश किया जाय तो ये साबित हो जाएगा की PODS की समस्या सुधरी नहीं थी सो, PODS की scan झूठी थी, ~अतः meteorite भी झूठा हो सकता है~!? सीनेटर अब व्यग्रता से गैब्रिएल को मिस कर रहा है! वही यह जानकारी खोद-निकाल सकती है!... बुढऊ सिनेटर को ताव दिलाकर और उसका उत्साह बढाकर चले जाते हैं!...`Your future depends on it!`...बुढऊ को विदा कर जब सीनेटर अपने अपार्टमेंट में वापस आता है तो उसका बॉडीगार्ड उसे यह कह कर चौंका देता है कि :`I trust I did the right thing by letting Gabrielle in earlier? She said it was critical she talk to you.` ..(Senator)`I'm sorry!`.....(Guard) `Ms Ashe? She had important information for you earlier tonight. That's why I let her in.` सेक्सटन स्तंभित, चकित खड़ा रह अपने बॉडीगार्ड को निहारता रह जाता है! गार्ड चिंतित हो पूछता है `Senator, are you okay? You remember, right? She must have. She was in there quite a while.` ...जडवत खड़े सेक्सटन की धड़कन बढ़ी हुई है! वह मन-ही-मन गार्ड पर दांत पीस रहा है! सेक्सटन सब समझ रहा है, `...वह आई सभी बातें सुनी, ...बिना मिले, बिना एक शब्द बोले चली गई, ...!` ...लेकिन अपने ज़ज्बात पर वह काबू कर गार्ड की पीठ थपथपा कर मुस्का कर अपने फ्लैट में प्रवेश कर जाता है! गार्ड की जान में जान आती है! सेक्सटन अभी गैब्रिएल पर बिगड़ने, भड़कने के बदले उसे और इस्तेमाल करने के मूड में है ...
-------------------------------
ABC Television Studio में योलांडा के क्यूबिकल में गैब्रिएल खामोश बैठी है! तभी उसके मोबाइल पर सीनेटर का फोन आता है! वह उसे 'पुचकार कर' बड़े सब्र से सांत्वना देता है! -मर्जुरी टेंच- के नाम पर दांत पीसता है! उसकी शंकाओं का बड़े प्यार और सब्र से समाधान भांजता है! और उसे आगे के काम पर ध्यान देने को उत्साहित करता है! वह उसे NASA के Section Manager, Chris Harper के पीछे लगकर कोई भी, कैसे भी, किसी भी जतन से PODS के software में anomaly fix की सच्चाई उगलवाने के लिए प्रोत्साहन देकर ऐसा करने का आर्डर देता है! गैब्रिएल थोड़ी आश्वस्त होती है! NASA के Section Manager, Chris Harper और  PODS के software में anomaly fix समाचार से वो वाकिफ थी! वह क्रिस हार्पर का नंबर पता कर उसे फोन करती है! क्रिस हार्पर की पत्नी जबाब देती है; वह अति उत्साहित है; आज उसका पति -हीरो से कम नहीं-; जश्न मनाते होंगे; ...वहीँ अपने ऑफिस में!........गैब्रिएल, योलांडा को सभी बातों से अवगत कराती है, किन्तु सीधे NASA headquarters जाने की बात पर योलांडा सहमत नहीं है,...लेकिन गैब्रिएल की बात के आगे उसकी एक नहीं चलती!........अतः वह (Yolanda) सेक्सटन के अंदाजेबयां की नक़ल कर कहती है : `If you find a story over there, I'll eat my hat!`
-------------------------
NASA headquarters की रोमांचक और मनोरंजक सैर कीजिये!(कृपया किताब पढ़िए!)! NASA में जश्न जैसा माहौल है! ...NASA के Section Manager, Chris Harper को चतुराई से पूछते फिरती गैब्रिएल शक्की निगाहों से बचती अनेक यत्न करके अंतत उसके ऑफिस पहुँचती है!(किताब पदिये!)बड़ी चतुराई से लेकिन असंख्य खतरों के बीच वो क्रिस हार्पर के सामने जा खड़ी होती है, वह उसे अपना वास्तविक परिचय देती है! तल्खी और धमकी दोनों तरफ से होती है, लेकिन गैब्रिएल आखिरकार थोड़ी धमकी और अपने सवालों के सीधे हमले से हकबकाए क्रिस हार्पर का मुँह खुलवाने में कामयाब होती है! भीतर ही भीतर 'खुद' हद से ज्यादा डरी हुई, गैब्रिएल, धड़कते दिल को सँभालते हुए; वह उसपर इलज़ाम लगाती है कि उसने ऐसा कर नाजायज रूप से पैसा ~embezzlement~ कमाने के लिए झूठ बोला है! किसके कहने पर तुमने झूठ बोला? तुम्हारे झूठ से किसे "नफा" हुआ? कौन है वो? बताओ वरना सीनेटर ये कर देंगे, वो कर देंगे! ...क्रिस हार्पर पहले बिफरता है, खूब नाटकीय लेकिन दिल की धक्-धक् बढाने वाले हालातों में(किताब पढ़िए!) ...पसीने से लथपथ, कसमें खाते, इनकार करते अंततः ...सब बक देता है!
कौन था वो? [perhaps I should say `वे !!`]
मैं नहीं बताऊंगा!......................................(किताब में पढ़ लीजिये!)
`झूठ!` ``तो क्या ~meteorite~  भी झूठा!??``
आखिर क्यों? <<(किताब पढ़िए!)
------------------------------
जो जाना उसे जानकार जहाँ गैब्रिएल अचंभित है, वहीँ क्रिस हार्पर अपने अंजाम से थर्राया हुआ है! Polar Orbiting Density Scanner Satellite (PODS) के मॉडल जो हार्पर के टेबल पर सजा हुआ है, उसे देखते और काँपते हार्पर को गैब्रिएल सांत्वना देती है, कि सीनेटर सब संभाल लेंगे! क्रिस हार्पर ~DECEPTION~ की कहानी कह सुनाता है! `क्या ? "कोई" पहले से जानता था कि -मिल्न आइस शेल्फ़- के भीतर एक विशालकाय meteorite दबा हुआ है?? वो भी बिना PODS Scan के !!!???`...`Yes!` (...भाइयों किताब पढ़िए!) `So,.....I  did it!`(किताब पढ़िए!) `Now everyone calling me a Hero for finding proof of extraterrestrial bioforms, and I don't know what to say!`....गैब्रिएल सन्नाटे में है; `But if PODS didn't locate the meteorite in the ice, how did the administrator know the meteorite was there?` ... `Someone else found it first.`<< यहाँ कहानी के "PROLOGUE" का मतलब आप जानेंगे!(किताब पढ़िए!)...इससे सम्बंधित और कई राज़ -फाश- होते हैं; -INSPIRE-;> ''The Intricate NASA Space Physics Ionosphare Radio Experiment''. जिसने एक कैनाडियन geologist मृत 'ब्रोफी' का रेडियो प्रसारण intercept किया था! (किताब पढ़ल जाय!); `PODS is not responsible tor finding the meteorite!` राष्ट्रपति पक्ष,  मर्जुरी टेंच के लिए bad news, सीनेटर के लिए good news! `In fact, nobody other than NASA's VLF receivers could possibly have heard it. We assumed the Canadian was long-waiting!`(किताब पढ़िए)! क्रिस हार्पर के इस खुलासे से गैब्रिएल सन्नाटे में है! क्रिस हार्पर से इस धोखे की पोल बतलाता है कि (किताब पढ़िए!) meteorite पर fossil की छाप है; इसकी बरामदी और घोषणा से पहले खुद हार्पर अनजान था!! जिससे वह खुद इतना परेशान था कि सेलेब्रेशन का हिस्सा बन जाने से अच्छा खुद को कमरे में बंद रखना पसंद किया!....यहाँ कुछ और भी ऐसी बातें होतीं हैं जिनका जिक्र यहाँ मुनासिब नहीं!(अतः किताब पढ़िए!)! गैब्रिएल कहती है ~ `अतः, तुमने अमेरिकन जनता से झूठ बोला!` ` क्या सीनेटर मुझे बचा लेंगे?` `...बिलकुल!!` लेकिन अपनी आखिरी बातों में वह एक तरह से - इस किताब के पाठकों की भावनाओं को शब्द देती है! (किताब पढ़िए!)! गैब्रिएल वहां से बाहर निकल जाती है!
--------------------------------
गैब्रिएल, जो एक टैक्सी द्वारा सीनेटर के अपार्टमेंट आ रही है; रास्ते में एक (विस्फोट की वजह से)-जाम- में फंसी है! [कैसा विस्फोट? __बताऊंगा!]; रास्ते बदल कर उसकी cab का ड्राईवर गाडी को उसके गंतव्य पर ले जाने की कोशिश में ट्राफिक से कुश्ती लड़ते गाड़ी चला रहा है! गैब्रिएल कई बार सीनेटर का फोन try कर चुकी है हर बार बिजी टोन मिला! रोड जाम की वजह से अनसाकर वह सीनेटर के अपार्टमेंट न जाकर उसके ऑफिस बिल्डिंग पर पहुँचती है जिसमे उसका अपना केबिन भी था! योलांडा का फोन आता है! उसके मुताबिक कुछ और भी रिपोर्टर्स जो अहम् शक्शियत वाले हैं की नज़र सीनेटर के इललीगल (पैसों के लेन-देन, और) खर्चे को सवालिया निशान के घेरे में ले चूका है! बड़ी महत्वप्रूर्ण, कथानक सम्बन्धी, सूचनाओं वाली यह वार्तालाप पठनीय है! """क्या रशेल की माँ की मृत्यु,... फिर उसके लाइफ इन्स्युरेंस के सारे पैसे ...सीनेटर ,,,!!""",  उफ्फ!! (किताब पढो न बिरादर)!
-----------
सीनेटर के अपार्टमेंट का ऊंघता हुआ गार्ड, सेल फोन की रिंग पर चौंक कर जागता है! फोन गैब्रिएल का है! उनकी बातचीत में गैब्रिएल यह जानकार सकते में आ जाती है कि इस ... गार्ड की वजह से उसका सीनेटर के अपार्टमेन्ट घुसपैठ अब कोई राज़ नहीं था! ....सहमी हुई और सचेत गैब्रिएल गार्ड को फुसलाकर कि 'कोई बात नहीं, बाद में कॉल करुँगी,' फोन कट कर देती है! `...सेक्सटन जानता है कि मैं उसके अपार्टमेंट में चुपके से घुसी थी, लेकिन उसने इसका जिक्र तक नहीं किया!...` गैब्रिएल फिर से असहज और अशांत और चिंतित और भयभीत है ..! `क्या करूँ?``..योलांडा का वह फोन कॉल!... अनिश्चित सी वह बाहर निकलती ठिठकती है और सीनेटर के प्राइवेट ऑफिस के हाई-टेक आल प्रूफ सेक्युरिटी अलार्म से सुसज्जित दरवाजे को देखती, सोच में है! ... अनिश्चित सी यह बहादुर लड़की तुरंत लेडीज़ रूम में जा घुसती है,....वह खुद से सवाल करती है कि क्या वह इसे कर सकती है?...एक निर्णय लेकर वह इस कमरे से सीनेटर के प्राइवेट ऑफिस में घुसने का एक ऐसा रास्ता जानती है जो शायद बिल्डिंग बनाने वाले की भूल थी,(किताब पढ़िए!) या फिर लेडीज़ रूम के प्राइवेसी का मामला, ....रशेल सीनेटर के ऑफिस में है जिसमे उसका प्राइवेट कंप्यूटर है जो किसी भी तरह से इन्टरनेट से सम्बंधित नहीं है! क्योंकि सीनेटर नहीं चाहता कि कोई वायरस उसके कंप्यूटर को कराब करे! या कोई हैकर उसके कंप्यूटर को हैक कर सके!  जिसे वह अपने पसंदीदा अक्षरों से चुनिन्दा अक्षर चुनकर पासवर्ड से प्रोटेक्टेड रखता है; और जो संयोंग से गैब्रिएल को मालुम है, उस कंप्यूटर में सीनेटर की जमा की हुई बेशुमार जानकारियाँ हैं!!!!!...लेकिन यह क्या? .... जो पासवर्ड उसने अभी तुरंत हाल ही में देखा था काम नहीं कर रहा! ... वह उलझन में है; और पासवर्ड सम्बंधित हरेक मानवीय भावनाओं पर गौर करती है (हम भी ऐसे ही "केसी" के गदहे हैं!)!! हैं न ?
आता हूँ क्लाइमेक्स के साथ!
नमस्ते!
आपका अपना
_श्री . 

Thursday, May 16, 2013

DECEPTION POINT by : DAN BROWN (part 4)

गतांक से आगे ~
(मुझे यकीन है कि : यह वृहद् लेख झेला नहीं जाएगा, और उपेक्षित होगा, ...कौन माथा मारी करे! और यदि पढ़ा जाय तो निःसंदेह चौंकाने वाला होगा, पुनः, निःसंदेह मनोरंजक और रोमांचक भी! यदि झेल सकते हैं तो झेलिये, स्वागत है। _श्री .}
...................................
मित्रों !
सिगरेट पीती मर्जुरी टेंच, सीनेटर सेजविक सेक्सटन को CNN -Live Debate- में ज़हरीली मकड़ी के जाल जैसी, अपनी निहयात ही कुशल और चालाक वार्तालाप से इतना उत्तेजित कर देती है कि सीनेटर बमक कर आयें-बाएँ-शाएँ बकने लगता है!_`...I'll eat my hat!` _खूब मजेदार बहस है!
__________________
रशेल की -माइकल टोलैंड, कोर्की मर्लिन्सन, और डा वैली मिंग (एशियन, जो घुटनों तक आने वाले camel hair coat पहने रहते हैं!) से काफी वृहद् वार्तालाप होती है! आपने-अपने कार्यक्षेत्र के महारथी तीनों सेलिब्रेटी सिविलियन वैज्ञानिक रशेल को fossils, space bugs और Extraterrestrial Life पर ढेर सारी जानकारीयों से अवगत कराते हैं! कोर्की, रशेल को कई मेटियोराइट्स के सैंपल दिखलाता है! यह सैम्पल्स इसी मेटियोराइट के हैं जिसे ड्रिल करके निकलने की कवायद हो रही है! इस मेटियोराईट को 200-feet ड्रिल कर निकालने की बातपर रशेल बहुत हैरान होती है! उसकी उच्चतम उत्कंठा और जिज्ञासा की शांति के लिए उसे उस स्थान पर ले जाते हैं जहाँ नोरा मैंगोर की देख-रेख में ड्रिलिंग का काम चल रहा होता है! रशेल की मुलाकात और परिचय नोरा मैंगोर से होती है! ड्रिलिंग के कार्य में प्रयुक्त साजोसामान से रशेल बहुत प्रभावित होती है! मानवीय बुद्धिमत्ता, मानवीय-शक्ति+मशीनी-शक्ति का शानदार तालमेल! _किताब पढ़िए! "Gallium arsennide semiconductor laser beam" की सहायता से '200-ft. की गहराई में' सख्त बर्फीले चट्टनों को बेधती हुई यह लेज़र मेटियोराइट को इतना गर्म कर रही है कि उस पर जमी सख्त बर्फ की परतें पिघल रही है, गर्मी की आत्याधिक ताप से पिघलती बर्फ के गर्त में दफ़न मेटियोराइट में कई -हुक्स और कीलें- धंसाई गई हैं, तीन चेन-पुल्ली की मदद से इसे धीरे-धीरे ऊपर खींचा जा रहा है! गर्म मेटियोराइट और लेज़र, बर्फ को पिघलाती जा रहीं हैं, ...मेटियोराइट को ऊपर सतह पर खींचकर लाया जा रहा है! यूँ जैसे जैसे मेटियोराइट ऊपर आता जा रहा है गर्मी और लेज़र से पिघली बर्फ में से ऊपर आती मेटियोराइट के नीचे पानी से भरे कुवें जैसी छेद बनती जा रही है, जिन्हें पुनः जमकर वापस बर्फ बनने में अभी थोडा वक़्त लगेगा! आखिरकार गर्म मेटियोराइट भाप छोड़ता --हिस्स-- की आवाज़ करता बर्फ के गर्भ को फोड़कर बहार निकल आया! Like the fiery arrivals of some paleolithic God, the huge rock broke the surface with a hiss of steam,...& the crowed broke into spontaneous hoots and applause. Even the administrator seemed caught up in it. ...Rachel felt mesmerized. और रशेल उसे आश्चर्यचकित देख रही है! मेटियोराइट जिस गड्ढे से निकला है वह अभी 200-ft gaping hole, 200-foot deep pool of melted water sloshed for a while against the icy walls of the shaft and finally grew calm. _गहरा कूँवा है, अति-अति-अत्यंत भयानक ठंढे बर्फीले पानी का कुँवा!! जिसके पानी की सतह 4-foot बर्फीली ज़मीन से नीचे है, अब पानी शांत है, जिसमे लटकी हुई मेटियोराइट से पानी टपक रहा है, जो रौशनी में झिलमिल चमक रहा है! विशालकाय, -आठ टन भारी- मेटियोराईट पर "दो-फुट बड़े" lice./Louse के fossil की छाप है! मेटियोराईट की पूरी जांच में उसे 'असली' मेटियोराईट पाया गया! वह प्रत्येक जांच पर खरा उतरा! जिस प्राणी के fossil की छाप उस पर थी, उसे भी जेनुइन पाया गया! पृथ्वी के अलावे ब्रम्हांड में कहीं और भी जीवन है, कहीं और भी प्राणी हैं, जिनके जीवित रहने के लिए पृथ्वी के सामान ही वातावरण उपलब्ध है! [इस स्थान पर आपको 1997 की NASA की खोज ALH84001 का जिक्र मिलेगा!] ...NASA ग्रुप में खुशियाँ मनाई जा रही हैं! बियर की पिचकारी छोड़ी जा रही है! सबको बधाइयाँ देते NASA एडमिनिस्ट्रेटर लौरेंस एक्स्टोर्म, रशेल की प्रतिक्रिया से संतुष्ट है और उसे अपने पीछे आने को कहता है! वह रशेल को एक विशाल मेटलबॉक्स नुमा कमरे के दरवाजे पर लाता है! वह रशेल को कहता है कि वह यहाँ से प्रेसिडेंट से बात कर सकती है, जो रशेल के संवाद के इन्तेजार में हैं! रशेल को उसमे एक तकनीशियन के साथ अन्दर दाखिल कर NASA एडमिनिस्ट्रेटर लौरेंस एक्स्टोर्म, रशेल को good-luck विश कर चला जाता है! कंटेनर का दरवाजा बंद हो जाता है! अन्दर रशेल के लिए बहुत से आश्चर्य हैं! अन्दर ब्लुइश ग्लो है! समूची दुनियां से जुड़ने में सक्षम और सशक्त टेलीकम्यूनिकेशन के सारे संसाधन वहां उपलब्ध हैं! The NASA administrator was feeling less edgy now that the meteorite was successfully out of the ice. . . `Everything is falling into place.` अबतक माइकल टोलैंड ने अपनी documentary प्रसारण के लिए लगभग पूरी कर ली है! NASA एडमिनिस्ट्रेटर लौरेंस एक्स्टोर्म, माइकल टोलैंड से कहकर चला जाता है कि पूर्ण होने पर वह अपनी documentary के साथ प्रेस-एरिया में आ जाय! इधर रशेल एक लैपटॉप जैसे कंप्यूटर के सामने बैठी है जिसके स्क्रीन पर countdown समाप्त होते ही रिफ्रेश स्क्रीन पर प्रेसिडेंट Zach Herney रशेल के सामने प्रकट होते हैं!
__________________
मेटियोराईट को निकाले जाने का सारा दृश्य डेल्टा-फ़ोर्स अपने माइक्रोबोट के जरिये देख रही है! Delta-one सोचता है :'...हम्म्म्म, अब तक ठीक है!' सारे मिल्न आइस शेल्फ पर Katabatic wind की तूफानी हवा का प्रकोप और बढ़ गया है! '...पर सबकुछ ठीक नहीं है!` '...क्या समस्या है?' ...Delta-Two pointed at the dark blob in the middle of the ice -- the water filled hole from which the meteorite had been extracted. `That's the problem.` जब Delta-One गौर से स्क्रीन देखता है तो उसका खून जम जाता है, `यह सारे मिशन को फेल कर देगा!! Delta-Three भी सकते में है!
__________________
रशेल की बातचीत सीधे President of the United States of America, Zach Herney से होती है! अपनी प्रशंशा व्यक्त करने के बाद राष्ट्रपति रशेल को इस अभियान से हासिल उपलब्धि को रशेल के द्वारा पूरी दास्तान अपने समुचे स्टाफ को कह सुनाने को कहते हैं! तब रशेल को समझ में आता है कि उसका क्या रोल है! अब रशेल शंकालु हो उठती है! क्या राष्ट्रपति उसे इस्तेमाल कर रहे हैं? खुद उसके पिता के खिलाफ! ठीक वैसे ही जैसे NRO डाइरेक्टर विल्लियम पिकेरिंग ने संदेह जताया था! रशेल निडर होकर इसका विरोध करती है! काफी बहस और तर्कों के बाद रशेल आखिकार राष्ट्रपति के विचारों से सहमत होकर वाइट हाउस के स्टाफ को इस नयी डिस्कवरी की जानकारी जो भी उसने देखा-सुना-जाना था कुछ शर्तों के साथ शेयर करने को राजी हो जाती है; `NO REPORTERS !` राष्ट्रपति प्रसन्नता से इसे स्वीकार करते हैं, कि वो वहीँ _यानी यहीं से विडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिये ''सिर्फ'' वाइट-हाउस स्टाफ को न्यूज़/ब्रीफिंग देगी! समय शाम के चार बजे का है! थोड़ी नर्वस, रशेल विडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिये वाइट-हाउस स्टाफ को, जिसमे मर्जुरी टेंच भी शामिल है, 'मिल्न आइस शेल्फ' पर प्राप्त मेटियोराईट, और उस पर प्राप्त दो-फुट बड़े (Lice) प्राणी के फॉसिल के छाप की, Extraterrestrial Life की सभावना की और मेटियोराईट की authenticity की व्याख्या Live प्रसारित करती है! इस आश्चर्यजनक खुशखबरी से समूचा स्टाफ दंग रह जाता है,...थोडा ठिठककर, फिर तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से सारा 'ओवल-ऑफिस' और रशेल का 'यह' कमरा गूंज उठता है!
___________________
डा वैली मिंग NASA ग्रुप के हो-हल्ले से दूर  उस -शैफ्ट- के करीब जिसमे से मेटियोराईट को निकाल गया था! वह उसके नजदीक जाता है और प्रशंशा से उस कुँवें को निहारने लगता है! उसके ऊपर लटके मेटियोराईट से पानी उसमे टपककर लहरें पैदा कर रहा था,...थोड़ी देर में ही जमकर बंद हो जाएगा! वे लहरें रौशनी में लुभावनी चमकीली चमचमाहट बिखेर रहीं थीं! हरी-चमकीली रौशनी!! हरी! GREEN !! कुछ गड़बड़ है! `Good God!` सच्चाई उसकी आँखों के सामने थी! वह अपनी आँखें मिचमिचाता है, फिर से पानी को निहारता हैं, नहीं, भ्रम नहीं, सच है! पर यह कैसे संभव है? मिंग असमंजस में है! उसका वैज्ञानिक दिमाग जहाँ हैरत में है, वहीँ उसे इस सच्चाई को कुबूलने से इनकार कर रहा है! वह खुशियाँ मनाते लोगों को देखता है! कितनी झूठी है इनकी खुशियाँ ! मुझे किसी को बताना चाहिए! ...पर क्या वो मानेगा? ...सुबूत मांगेगा! ...सुबूत! मिंग उत्तेजना से थर्राया हुआ है! यह "-छल-" उसने पकड़ा है! वह और प्रसिद्द हो जाएगा! दृढ-निश्चयी होकर मिंग बगल की मेज़ पर से एक बीकर उठा लाता है और अपने -कैमल हेयर कोट- को एडजस्ट करके 'फर्श' पर लेटकर, खुद को पूरी तरह सुरक्षित करके बीकर थामे अपने हाथ को चार फुट गहराई में पानी का सैम्पल लेने के लिए लटकाता है,...थोडा और,...थोडा और ..... {यहाँ मेरी अपनी बात : परिपक्व आदमी को भी कोई कथानक डरा सकता है तो यह प्रसंग इसका जोरदार उदाहरण है! भाइयों, इन पंक्तियों को पढ़ते वक़्त मैं डर रहा था! मैं बेचैन-सा हो चुका था, आगे की कथा जानना भी चाहता था और मेरी घिग्घी बंधी हुई थी!}
_________________
Delta-One के साथ उसके बाकी दोनों साथी मिंग के क्रियाकलाप को देख रहे हैं! `हमें उसे रोकना ही होगा!` Delta-Three ने कहा! Delta-One सहमत है! `पर कैसे?`Delta-Two ने पूछा जिसके हाथ में joystick था, `यह microbot इतना सक्षम नहीं है!` Delta-Three ने कहा :`हमें कंट्रोलर को कॉल करना चाहिए!` लेकिन पक्के मन वाला Delta-One :`Give me the controls.` `_What are you doing?` the soldier on the joystick demanded.  `What we were trained to do,` Delta-One snapped, taking over, `Improvise.`
_________________
मिंग पानी के सैम्पल लेने के लिए अपना हाथ चार-फुट नीचे पानी की सतह तक पहुँचाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है! ...बस कुछ इंच ...और, उसकी आँखें अब पानी की चमक को और करीब से देख रहीं हैं! उसका हाथ पानी की सतह तक नहीं पहुँच पाता, वह अपने कैमल हेयर कोट और शरीर को पुनःस्थापित कर और आगे ढुलाता है, `हाँ,..बस थोडा और...,`तभी बिना किसी पूर्व-चेतावनी के कुछ अप्रत्याशित घटित होता है! अँधेरे में से किसी बन्दुक की गोली जैसी एक धातु उसकी दाहिनी आँख से टकराती है, खतरे को समझते हुए भी सुरक्षाक्रम में स्वाभाविक मानवीय प्रतिक्रिया के फलस्वरूप मिंग का बायाँ हाथ अपनी आँख की सुरक्षा के लिए फर्श से हट जाता है! मिंग का शरीर बेकाबू होकर बर्फीले 200-फुट की गहराई वाले खतरनाक ठंढे पानी में जा गिरता है.....बर्फीला पानी मिंग के मुँह-नाक में किसी घातक एसिड की भांति प्रवेश करता है, `HELP ! HELP !!' चिल्लाता-मरता हुआ मिंग, अपने भारी कैमल हेयर कोट से उलझता, असहाय, ....जीवन संघर्ष में हारकर एक ऐसी दर्दनाक मौत मरता है कि पढने वाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं! मिंग का शरीर पानी की गहराइयों में डूब जाता है!! इस डिटेल्ड मृत्यु-दृश्य की व्याख्या लेखक ने ऐसे हौलनाक ढंग से की है कि आप झुरझुरी-पर झुर्झुरियां झेलेंगे, जैसे खुद पढने वाला मर रहा हो! ...फिर लगातार मौत का तांडव शुरू हो जाता है!
_________________
एक फोन कॉल के जबाब में खुश होकर सीनेटर सेजविक सेक्सटन अपने प्राइवेट अपार्टमेंट में शाम छह बजे की मीटिंग फिक्स करता है और गैब्रिएल अश को समझाता है कि कोई बहुत बड़ा प्रशंशक और सहायक है जिससे जरूरी मुलाक़ात नहीं टाली जा सकती, अतः उसकी सभी बाकी कार्यकर्म को रद्द कर दिया जाय! सीनेटर अपने प्राइवेट फ़ोन को और अपने नंबर को हमेशा राज़ रखता है, उस नंबर पर रिंग करने वाला निश्चय ही -मित्र- होगा, सीनेटर ने यह सुनिश्चित कर रखा है!
.....................................
सीनेटर के ऑफिस में गैब्रिएल अश को उसके कंप्यूटर पर एक नया E.mail मिलता है! "EAST APPOINTMENT GATE, 4:45P.M. COME ALONE." जिसके निर्देशानुसार वह वाइट हाउस के East Appointment Gate, East Executive Avenue पहुँचती है! कोई नहीं है! `मिस गैब्रिएल अश?` संत्री बूथ का एक सीक्रेट सर्विसमैन उसे पुकारता है! हैरान गैब्रिएल मुडती है `Yes!`...... `Your party is ready to see you now.` अनिश्चित, गैब्रिएल को विश्वास नहीं होता कि उसका मुलाकाती उससे वाइट हाउस के अन्दर मिलेगा! वह सहम जाती है, डरती है! `You are Gabielle Ashe, are you not?`..... `Yes, sir, but...` .... ` Then I strongly suggest you, follow me.` गैब्रिएल को यह ई.मेल भेजने वाला वही है जो वाइट हाउस की अंदरूनी जानकारी उसे देता था, जिसे वह सीनेटर को पेशकर, उसकी सेवा का मेवा खाती थी! पर इस तरह कभी मिलने की बात नहीं थी ... वो भी वाइट हाउस के अन्दर!, जबकि यह सीक्रेट सर्विसमैन भी अब उसे उसके नाम से पुकारता है, गैब्रिएल डर जाती है! पर उसके पीछे-पीछे उसे जाना पड़ता है! गैब्रिएल ने कई बार वाइट हाउस की सैर की है पर एक निर्दोष टूरिस्ट के नाते! ...इस तरह नहीं!...यह असाधारण है! सीक्रेट सर्विसमैन उसे एक संत्री के हवाले कर देता है, जो उसे आगे ले जाता है! संत्री गैब्रिएल के इस 'प्रवेश' को रजिस्टर्ड करता है, उसकी फोटो लेता है! उसे फोटो युक्त आई-कार्ड गले में रखने को देता है! उसके दस्तखत लेता है! इन सभी प्रक्रियाओं के दरम्यान हर बार गैब्रिएल का साहस उसका साथ छोड़ता जा रहा है! फिर गैब्रिएल गार्ड को फॉलो करती वाइट हाउस के भीतर के उन स्थानों से गुजरती है जिसे उसने अब तक सिर्फ पढ़ा था, ...गार्ड आगे एक कमरे की ओर इशारा करता है कि उसका मुलाकाती उस कमरे में उसी के इन्तजार में है! सहमी हुई, गैब्रिएल जैसे ही कमरे में प्रवेश करती है, उसकी साँसें थम जातीं हैं! ""मर्जुरी टेंच !""  सिगरेट का धुवाँ उडाती हुई! गैब्रिएल थोडा साहस कर मर्जुरी का सामना करती है! लेकिन मर्जुरी की हर बात से उसका मनोबल टूटता जाता है!   ...यहाँ यह रहस्योद्घाटन होता है कि गैब्रिएल को सभी सीक्रेट जानकारियाँ मर्जुरी टेंच के मार्फत उपलब्ध कराई जाती थीं! ...एक 'चारे' के रूप में, जिसमें आज इस मछली -गैब्रिएल- को फांस लिया गया! अब चाल चलने की बारी है! मर्जुरी, गैब्रिएल को अपना साथ देने को कहती है! गैब्रिएल मना करती है! मर्जुरी दबाव बढाती है! गैब्रिएल उग्र होती है! मर्जुरी तब डिटेल में गैब्रिएल को सूचित करती है कि सीनेटर सेजविक सेक्सटन एक डूबता जहाज़ है, जान बचाओ! अटूट और असंख्य सुबूत हैं जो सीनेटर को बरबाद कर सकते हैं, लेकिन इसमें आखिरकार USA ही शर्मिंदा होगा! जो राष्ट्रपति कतई नहीं चाहते! अतः साथ दो! गैब्रिएल फिर भी अड़ती है! तब मर्जुरी यह साबित कर दिखाती है (कैसे? किताब पढ़िए) कि सीनेटर के खिलाफ उसके पास क्या-क्या है जो अगर '-पब्लिक-' हो गई तो, _गए सीनेटर साहब!! गैब्रिएल फिर भी मर्जुरी के दबाव में नहीं आना चाहती, ऊपर से हिम्मत दिखाती वह साफ़-साफ़ मर्जुरी के खिलाफ अपनी नापसंदगी और नाराजगी ज़ाहिर करती है! तब मर्जुरी गैब्रिएल को एक इनवेलॉप से निकालकर ढेर सारी तस्वीरें दिखतीं है! जिन्हें देखकर गैब्रिएल का सारा दम निकल जाता है! अब उसके पास दो ही रस्ते हैं एक - जो कहा जाय, सो करो। अन्यथा नंबर दो 2. - ज़िन्दगी भर के लिए गुमनामी और नर्कपूर्ण जीवन; जेल!! गैब्रिएल बिलकुल टूट जाती है! मर्जुरी उसे कुछ ही धंटों की मोहलत देती है! और सभी तस्वीरें भी! आखिर और नए प्रिंट्स बनने में देर ही कितना लगता है!? बुरी तरह डरी हुई, टूटी हुई, हताश गैब्रिएल वाइट हाउस से बाहर आ जाती है! एक ही सवाल उसके जेहन में है :`क्या सीनेटर सेजविक सेक्सटन उसे बचा लेगा; नहीं! ...फिर? अनिश्चित सी गैब्रिएल अपनी एक TV एंकर सहेली के पास जाने को निकल पड़ती है!
__________________
राष्ट्रपति के अभिभाषण और नयी NASA डिस्कवरी की घोषणा के तुरंत बाद -मिल्न आइस शेल्फ- पर बने नये -"हैबिस्फेयर"- के अन्दर से माइकल टोलैंड अपनी बहुप्रतीक्षित documentary प्रसारित करता है। जिसके बाद सर्वत्र हर्ष-उल्लास और सेलेब्रेशन है! पूरा अमेरिका आज नए जोश में है! फिर से वर्ल्ड हीरो!! हमेशा की तरह!
माइकल प्रेस-एरिया से परे एक्सट्रैक्शन-पिट के करीब बैठा है, और वह कुछ अतीत और रशेल के बारे में सोचता है! ...तभी शैफ्ट में झिलमिलाते पानी को देखकर वह उलझन में पड़ जाता है! पानी में हरे रंग जैसा कुछ चमकता है, फिर गायब हो जाता है, वह उठकर करीब जाकर उसका मुआयना करता है, ..लगता है पानी में सजीवता है!!! जो स्वयं अपनी रौशनी चमकाकर विलुप्त हो जाता है, फिर चमकता है! वह उलझन में है, उधेड़बुन में है, तभी रशेल को टेलीकम्यूनिकेशन बॉक्स से बाहर आती देख उसका ध्यान भटक जाता है! वहां कोर्की रशेल को ज्वाइन करता है! उनकी नज़र एक्सट्रैक्शन-पिट के करीब खड़े माइकल पर पड़ती है, वे उसकी तरफ बढ़ते हैं, -वह खतनाक स्थान है, वह वहां क्यूँ खड़ा है !? उनके पूछने पर माइकल उनका ध्यान पानी की तरफ दिलाता है! कोर्की और रशेल भी इस दृश्य के गवाह बनते हैं कि Specks of blue-green light shimmering on the surface, ...Like neon dust particles floating in the water. They seemed to pulsating green. The effect was beautiful. Tolland picked up a shard of ice off the glacial floor and tossed into the water. The water phosphoresced at the point of impact, glowing with a sudden green splash. `Mike,` Corky said, looking uneasy, `please tell me you know what that is.`     Tolland frowned. `I know exactly what this is. My question is, what the hell is it doing here?`
.................................. `We've got flagellates,` Tolland said, staring into the luminescent water.  `Flatulence?` Corky scowled, `Speak for yourself.`  Rachel sensed Michael Tolland was in no joking mood.
`I don't know how it happened,` Tolland said, `but somehow this water contains bioluminescent dinoflagellates.`  `Bioluminescent what?` Rachel said, `speak English.`
`Monocelled plankton capable of oxidizing a luminescent catalyst called liceferin.`
That was English? ...एक लम्बी बहस छिड़ जाती है! प्रश्न है कि क्या यह संभव है कि जिस गड्ढे से मेटियोराईट को निकाल गया है उसपर कोई living organism का वजूद शेष हो?? उत्तर है _ कतई नहीं, कदापि नहीं! ...फिर? माइकल अपना तर्क पेश करता है कि `क्योंकि यह मेटियोराईट glacial बर्फ में दफ़न था, glacial ice मतलब snofall से प्राप्त फ्रेश वाटर का बर्फ! यह गड्ढा 300-वर्षों पुराना gacial melted water, यानी शुद्ध जल है! फिर इसमें Ocen Creatures की मौजूदगी का क्या मतलब??.....चुप्पी छा जाती है। फिर वैज्ञानिक तथ्यों से परिपूर्ण लम्बी बहस छिड़ जाती है! माइकल टोलैंड का तर्क और उसकी जानकारी को नकारा नहीं जा सकता!! मतलब जो भी गड़बड़ है, हो चुकी है, से यही अर्थ निकाला जाएगा कि राष्ट्रपति ने देश और दुनिया से झूठ बोला!?!? अंततः बात नासा एडमिनिस्ट्रेटर लौरेंस एक्स्टोर्म की जानकारी में लाइ जाती है! इस जानकारी से उसके भी होश उड़ जाते हैं! अभी समय है, राष्ट्रपति को समय रहते रोका जा सकता है! इसके प्रयास किये जाते हैं, लेकिन उत्तेजित और अति-प्रसन्न राष्ट्रपति अपने प्रसारण के लिए अपने चैम्बर से प्रेस एरिया के लिए निकल चुके हैं! रशेल डायरेक्ट लाइन पर राष्ट्रपति को रिंग करती है जो राष्ट्रपति ने उसे आपातकाल के लिए दिया हुआ था! लेकिन इसे मर्जुरी टेंच रिसीव करती है, और धमकाती है कि बाप की चहेती, अपनी बकवास बंद करो! लाचार, विवश रशेल हताश हो जाती है! बात अब Norah Mangor की जानकारी में भी है, तीन आदमी झूठ क्यूँ बोलेंगे? और ऐसी सिचुवेशन में वैली मिंग कहाँ लापता है? मिंग किसी के ढूंढें नहीं मिलता! तब नोरा लौरेंस एक्स्टौर्म को अपनी एक राय देती है जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सकता है, लेकिन उसे इसके लिए अपने भारी साजोसामान के साथ हैबिस्फेयर की सुरक्षा से बाहर कैटाबेटिक तूफ़ान में बाहर जाना पड़ेगा! बहुत ही सोचते, हिचकिचाते हुए वह इसकी इज़ाज़त तो देता है लेकिन वह नोरा को अकेले जाने देने के पक्ष में नहीं है।

 .........Delta Force का microbot अब उस हालत में नहीं है कि विडियो प्रसारण कर सके, उन्हें सिर्फ आवाजें सुनाई दे रहीं हैं, जिसके आधार पर फैसला होता है :`Call the Controller.`
__________________
कोई मानने को तैयार नहीं कि मेटियोराईट एक छल/प्रपंच है! PODS scan को झूठा कैसे मानियेगा? जिस जलीय जीव/पौधे Planktons को इन्होने देखा था अब दिखाई नहीं पड़ते, क्योंकि अब उनके जीवित रहने वाला तापमान रहा नहीं! सबको अब सुनी-सुनाई बातों पर ही इस शक के तथ्य की जांच करनी है! नोरा अपने तरीके से शैफ्ट के पानी का सैम्पल लेकर माइक्रोस्कोप से जांचती है, तो वह भी हतप्रभ रह जाती है, प्योर वाटर में सी-वाटर के अवशेष साफ़ मालूम पड़ते हैं!! यह पुरा ग्लेशियर शुद्ध जल का है इसमें salt water की कोई सम्भावना नहीं! फिर वे समुद्री-खारे-पानी वाले Planktons दिखाई पड़े तो क्यूँकर?? प्योर-वाटर वाले 300-फुट मोटे बर्फ के चट्टान के भीतर उपरी सतह से 200-फुट की गहराई में समुद्री जल का क्या मतलब? और वे Planktons 300-सालों बाद आज भी सजीव क्यूँ दिखे? वो ऐसे कि कई Planktons प्रतिकूल तापमान में सुषुप्तावस्था में चले जाते हैं, जो अनुकूल तापमान में फिर से नुमाया होते हैं! फिर वो पौराणिक दो-फुटिया कीड़े का fossil?? खूब बहस-मुबाहिसे के बाद अंततः नोरा का नया खोजी अभियान शुरू होता है! नोरा का आश्वासन है कि यह टेस्ट सौ-फीसदी काबिल-ए-ऐतबार होगा, जिसे कोई भी -प्रश्न चिन्ह- नहीं लगा पायेगा! नोरा को अपने टेस्ट के लिए हैबिस्फेयर के बाहर सिर्फ 250-Yards की दुरी तक जाना है, अपने मशीन से एक स्कैन करना है और वापस आ जाना है ! नोरा अपने साथ माइकल को आने के लिए आमंत्रित करती है, जिसे NASA एडमिनिस्ट्रेटर मंज़ूर करता है! वह अपने एक्सपर्ट आदमी दे सकता है लेकिन इससे बात का संभावित खुलासा भयंकर परिणाम वाला होगा! बाहर जाने की योजना के क्रम में फिर सभी एकबार मिंग की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हैं, लेकिन अब समय है ही नहीं, सो NASA एडमिनिस्ट्रेटर की राय में ये यह सुनिश्चित किया जाता है कि ये सभी लोग, यानि : नोरा मैंगोर, माइकल टोलैंड, कोर्की मर्लिन्सन और रशेल सेक्सटन चारों एक टीम के रूप में नोरा के जांच दल का हिस्सा बनकर बाहर जायेंगे! बाहर के प्रतिकूल वातावरण से और घनघोर अन्धकार से निपटने के लिए और सुरक्षित जाने-आने के लिए NASA एडमिनिस्ट्रेटर की देख-रेख में सभी तैयार होते हैं! सभी को एक विशेष कपडे, -मेमोरी-फोम- कहलाने वाले विशिष्ट थर्मल सूट -Mark IX- microclimate survival 'hooded' jumpsuits पहनाया जाता है, जिसके भीतर कैसे भी तापमान को सहन कर सकने वाले गाढ़े -gel- द्रव को भरा जाता है, यह शरीर के तापमान को हमेशा अनुकूल बनाय रखता है, चाहे कैसा भी बाहरी तापमान क्यों ना हो! ! सभी को अत्याधूनिक और बातचीत करने में सक्षम मजबूत, और सुरक्षित हेलमेट पहनाया जाता है! हाथों में विशेष दास्ताने और ख़ास किस्म के जूते पहनाय जाते हैं! फिर चारों को एक रस्सी से आपस में मजबूती से बाँध दिया जाता है जिसके अंतिम सिरे पर नोरा के साजो-सामान से भरी स्लेड बंधी होती है! हैबिस्फेयर से "दोपहर के अन्धकार में" बाहर निकलते ही कैटाबेटिक हवा के तूफानी थपेड़े उनके मनोबल को क्षीण करते प्रतीत होते हैं! किसी की भी कल्पना से कहीं ज्यादा भयंकर गर्जनायुक्त तेज़ ठंढी हवा!! अन्धकार से जूझने के लिए नोरा "Flares" का प्रयोग करती है जो एक बार प्रज्वलित होने पर एक घंटे तक रौशनी दे सकता है! वो सभी हैबिस्फेयर से बाहर एक सीढ़ी रेखा में सफ़र शुरू करते हैं! नोरा हर एक ख़ास कदम पर एक Flare बर्फ में खड़ा कर जलाती जाती है, यूँ पीछे देखने पर उन्हें अपनी दिशा का ज्ञान होता है। to cut a long story short again नोरा अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपना काम शुरू करती है! नोरा का काम, [_मित्रों इसे किताब में पढ़िए और ज्ञान अर्जित कीजिये!] नोरा अपने मशीन से स्कैन का काम पूरा करती है! और जब प्रिंटआउट बहार निकलता है तो सभी का दिमाग तेज़ हवा में चकरघिन्नी की तरह घूमने लगता है! साफ़-साफ़ धोखा! छल! प्रपंच! _उनके सामने है! प्राप्त printout में साफ़ दीखता है कि 300-फुट मोटे मिल्न आइस शेल्फ में जहाँ हैबिस्फेयर है और जहाँ ड्रिलिंग कर मेटियोराईट को बहार निकाल गया था 200-फुट की गहराई नार्मल दिखती है लेकिन उसके बीच में एक मानव शरीर है जिसका -कैमल हेयर कोट- फैला हुआ है, सच्चाई तुरंत उन्हें झकझोर देती है :` ये तो मिंग है!!` ...फिर उस 200-फुट में नीचे ग्रे रंग की शैफ्ट नीचे समुद्र के पानी तक चली गई हुई है! इसे देख सबकी बोलती बंद है, लेकिन नोरा चिल्लाती है :` You goddamned bastards!` 
......................................
In the darkness, only fifty yards away, Delta_One held his CrypTalk device to his mouth and spoke only two words to his controller, :` They know.`
___________________
The Deception 
Michael Tolland saw the section of the meteorite shaft from the surface down to 200 feet into the ice. He saw Ming's body floating in the shaft. Tolland's eyes drifted lower now, and he sensed something was amiss. Directly -beneath- the extraction shaft, a dark column of sea ice extended downward to the open ocean below. The vertical pillar of saltwater ice was massive - the same diameter as the shaft! .......... The Milne Ice Shelf was floating over the ocean with plenty of clearance for a submersible. Because everything weighed significantly less under water, even a small submersible not much bigger than Tolland's one-man research Triton easily could have transported the meteorite in its payload arms. The sub could have approached from the ocean, submerged beneath the ice shelf, and drilled upward into the ice. Then, it could have used an extending payload arm or inflatable balloons to push the meteorite up into the shaft. Once the meteorite was in place, the ocean water that had risen into the shaft behind the meteorite would begin to freeze. As soon as the shaft closed enough to hold the meteorite in place, the sub could retract its arm and disappear, leaving Mother Nature to seal the remainder of the tunnel and erase all traces of the deception!
___________________
माइकल टोलैंडन नोरा के कांपते हाथों से प्रिंटआउट लेकर उसका बारीकी से गंभीर मुआयना कर के उसे अपने "सूट" के भीतर सुरक्षित स्थान में सुरक्षित कर रख लेता है
...तभी अचानक तूफानी हवा के साथ-साथ बड़े-बड़े बर्फ के टुकड़े उड़ते उनकी ओर एक बौछार की तरह बरसने लगते हैं! बचने का कोई स्थान नहीं! बर्फ के गोले तेज़ गति से उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों से टकराते हैं जिससे उनके पाँव उखड जाते हैं! बचने के लिए आश्रय की खोज में हडकंप मच जाता है! तभी रशेल  की नजर अपने एक साथी के शरीर पर टकराकर चिपके बर्फ के गोले पर पड़ती है! वह हैरान रह जाता है! ये बर्फ के गोले कोई ''ढेले'' नहीं हैं! इनमे एक विशेष आकार है जैसे किसी डिब्बे में इन्हें भरकर वापस निकाला गया हो, चिकनी सतह वाले ख़ास आकार सांचे में ढले गोले !! `THESE ARE NOT HAILSTORMS, THESE ARE MAN MADE !! They are BULLETS!!`....कोई जानबूझकर उनपर हमलाकर उन्हें जान से मारना चाहता है! एक ख़ास किस्म की गन से ऐसे बर्फ के गोले 100-KM की गति से प्रहार करते हैं, जो कोई भी उनकी जान के पीछे पड़ा है ...वह कोई सरकारी एजेंसी के ''किलर मशीन '' हैं! एक इंटेलिजेंस डाटा एनालिस्ट/एजेंट होने के नाते रशेल को इसकी पूरी जानकारी है! इस किस्म के हथियार (पूरी जानकारी के लिए किताब पढ़िए) "IM ice RIFLES" को कई सरकारी गुप्त एजेंसीज़ इस्तेमाल करती हैं! `...RUN !` यहाँ मौत बरस रही थी! एक ही रस्सी से जुड़े चार जाने _हर कोई हर किसी से सिर्फ अपनी बात कह रहा है! कोई किसी की नहीं सुन रहा! गोलों की बौछार की चपेट में सभी आये! सबको चोट लगी! लेकिन उन्होंने जो ख़ास सूट 'MARK-IX' पहना हुआ था, से चोट झेल लेते हैं! लेकिन यदि सूट फट जाय तो?_यूँ ही जान निकल जायेगी! हकीक़त से सभी वाकिफ है! नोरा को सर पे, पीछे गर्दन पर चोट लगी वह इस गातक गति की दुर्गति नहीं झेल पाती, गिरती है, और बेहोश हो जाती है! कोर्की दहशत में है, डर से चीख रहा है! एक ही रस्सी से जुड़े चार मानव शरीर इधर उधर लुढ़क रहे हैं! माइकल और रशेल नोरा की SLED के पीछे पनाह लेते हैं, अबकी बार कोर्की होश गवां कर गिर जाता है! फिर वे प्रकट होते हैं जिन्होंने हमला किया था! तीन जने!! उन्हीं की तरह वेदर सूट पहने और हाथ में अपनी विशेष गन/हथियार लिए! बेहोश शरीरों के पास आते हैं! चार शरीर लुढ़के पड़े हैं! (माइकल और रशेल सांस रोककर हमलावरों की हर हरकत को देख रहे हैं!) DELTA FORCE के तीनो सदस्य शरीरों को देखते हैं! एक ने नोरा का हेलमेट नोंच कर उतार दिया और उसके जबड़े को दबाकर जबरन खोलकर उसके मुँह में पाउडर जैसी 'स्नो' (बर्फ) ठूंसने लगता है! माइकल और रशेल हत्या करने के इस नायब तरीके को दहशत से जड़ हुए सिर्फ देख रहे हैं! मुँह में भीतर गले की गहराई में काफी अन्दर तक बर्फ ठूंस कर नोरा को छोड़ वे कोर्की तरफ बढ़ते हैं! यूँ की गई हत्या को हत्या साबित करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है! बर्फ जब पिघलकर बह जायेगी तो कोई कैसे बता पायेगा कि मरने वाला मरा कैसे? नोरा उनके सामने दम तोड़ देती है! इससे पहले कि वे कोर्की को अपना अगला शिकार बनाते माइकल -'FIGHT OR FLIGHT !'- जान बचने के लिए भगदड़ मचा देता है, जिससे DELTA FORCE थोडा अचंभित और असंतुलित होते हैं! तबतक इन्हें भागने-दौड़ने के लिए मुनासिब लेकिन अल्प समय मिल जाता है, माइकल, नोरा वाली रस्सी को अपने सूट के हिस्से _एक कुल्हाड़ी जैसी टांगी से काट कर कोर्की और रशेल को लिए दिए छलांग मार कर भागता है; लेकिन अपनी रस्सियों से उलझकर सभी गिरते हैं और एक खतरनाक ढलान में फिसल कर स्वतः तेज़ गति से DELTA FORCE से दूर होते फिसलते जाते हैं! उनके शरीर निर्जीव वस्तु की तरह लुढ़क रहे है, कोर्की को खूब चोटें लगती हैं उसका हेलमेट गायब था, वह खूब कराहता हुआ चिल्ला रहा था! पैरों में ख़ास किस्म के -आइस स्केट्स- पहने DELTA FORCE के तीन सदस्य अब उनके पीछे हैं, निश्चिन्त! माइकल टोलैंड, कार्की मर्लिन्सन और रशेल सेक्सटन की कुछ नहीं चलती वे अब ज्यादा तेजी से नीचे ग्लेशियर के CLIFF, अंतिम छोर की तरफ लुढ़क कर 100-मीटर गहरी खाई में गिर पड़ते हैं!...वे एक ऐसे बर्फ के स्लैब/छज्जे पर गिरते हैं, जो टूटकर समुद्र में गिरने के लिए जैसे इन्हीं का इन्तजार कर रहा हो !
फिर क्या हुआ?
आता हूँ!
प्रणाम,
_श्री . 

Tuesday, May 14, 2013

DECEPTION POINT by DAN BROWN (part 3)

मित्रों,
छल-प्रपंच-धोखा-छलावा-षड्यंत्र और डरावनी मौत से संघर्ष से भरी इस रोमांचक वैज्ञानिक रहस्य कथा का रसास्वादन तभी होगा जब आप लेखक की लेखनी के हवाले सभी भूमिकाओं और तथ्यों से उतना ही परिचित होंगे जितना खुद लेखक होता है! DAN BROWN को इस मामले में, और तथ्यों के 'पेश-ए-अंदाज़' में कमाल की माहारथ हासिल है!
...आपने पिछली बार पढ़ा कि रशेल को लेकर जेट-प्लेन जब हवा में 3000 फुट की उंचाई पर पहुंचा 'तब' कहीं जाकर '-पायलट को भी-' मालुम पड़ा कि उसे अपने पिछली सीट के 'मेहमान' को कहाँ ले जाना है!! ...कहाँ? _nearby -NORTH POLE-!!
___________________
और आपने DELTA FORCE की हकीक़त और कहानी का एक चैप्टर पढ़ा होगा, ...जिसमें यह पता चला कि DELTA FORCE के सदस्य सिर्फ आदेश का पालन जानते हैं, आदेश देने वाले कंट्रोलर को नहीं, उसकी पहचान नहीं, उसकी शक्ल नहीं, उसकी आवाज़ तक नहीं!! '...fly. fight & forget !'
___________________
प्रेसिडेंट of USA _Zach Herney अपनी सेक्रेटरी को कहते हैं कि --समूचे-- स्टाफ, "The entire White House staff -[145 men & women !"]- को शाम 04:PM बजे 'ओवल ऑफिस' में जमा होने को कहे, एक आवश्यक मीटिंग, और घोषणा होगी! आज रात 08:PM बजे दुनिया के लिए जो प्रसारण होगा, राष्ट्रपति चाहते हैं कि वह पहले उनका स्टाफ सुने!
___________________
.....अपने बचपन! अपनी माँ !अपने रूखे, झूठे पिता! पानी में खुद का डूबना! बचना! और हमेशा के लिए पानी से डर फील कने वाली रशेल 'F-14' की अप्रत्याशित गति से भूतकाल से उबरकर चौंकती है! (तसल्ली रखें अतीत की बोरियत 'रुदाली कथा' को नहीं झेलना पड़ेगा, this is DAN BROWN !) Out side the F-14, the daylight had started to fade. It was late winter in the Arctic _ a time of perpetual darkness, Rachel realized she was flying into a land of permanent night. आश्चर्यजनक गति (...सिर्फ मन की गति ही बाकी लगती है !) से -जेट- रशेल को लिए वाशिंगटन से 3000-miles दूर नार्थ पोल के करीब, मात्र 4-घंटे में "Milne Ice Shelf" पर 3000-फुट की उंचाई से एक ऐसे 'बर्फीले बर्फ' के "_ज़मीन_" पर लैंड करता है जिसे हवाई-पट्टी जैसा ही बनाया गया है, और जिस पर ऐसे संकेत और रंगों की पट्टियां दिखीं जो प्लेन को लैंड करने में मदद करतीं हैं! थोड़ी देर में ही एक बर्फ पर चलने वाली "गाडी" ice tractor आती है! उसे देखकर जेट का पायलट पहले से सचेत किये हुए रशेल के बाहर निकलने के लिए कॉकपिट खोलता है! थर्मल-सूट के बावजूद ठंढ और भयंकर तेज़ हवा रशेल की हड्डियों को कंपा देती है! आगंतुक रशेल को लेने आया है! "Miss Sexton?"..."On behalf of NASA, I welcome you." उसकी अजीब-सी गाड़ी में plane का हेलमेट उतार कर कांपती, ठिठुरती, सहमी, उत्तेजित, और जिज्ञासु रशेल ice tractor पर सवार होती है कि -जेट- वापस चला जाता है!! आइस ट्रेक्टर रशेल को उसके मुकाम तक ले चलता है!
_________________
Marjorie Tench एक दिलचस्प और लोमड़ी जैसी किरदार! blessed with all the brains of a supercomputer!! 6'ft से उंची, कंकाल जैसे शरीर, और लम्बे बांस की तरह लचकती, और लगातार सिगरेट पीती, - senior adviser to the President - को नयी NASA डिस्कवरी की सब खबर है, वह चाहती है कि CNN पर आज 01:00PM बजे की -debate- जो सीनेटर सेजविक सेक्सटन के साथ होने वाली है उसमें वाइट हाउस की तरफ से, किसी अन्य के बदले -उसे- शामिल होने दिया जाय! कई हिचकिचाहटों के बाद राष्ट्रपति मान जाते हैं! {...मेरी अपनी बात: इस -मर्जुरी टेंच- की हर-दखलंदाजी, और हर-हरकत से चिढ़कर कई बार मन करता है कि इस बुढ़िया को जम कर पीटूं,! बड़ी तंग करती है, हो भाई!}
__________________
The MIlne Ice Shelf is the largest solid ice floe in the Northern Hemisphere. Located above the 82nd Parallel on the northernmost coast of Ellesmere Island in the high Arctic, the Milne Ice Shelf is 4 miles wide and reaches thickness of over three hundred feet. मिल्न आइस ग्लेशियर पर -'' katabatic wind ''-का प्रकोप है! ग्लेशियर के horrific दृश्य निहारती, डरती, और ड्राईवर की कमेंट्री सुनती रशेल आखिरकार अपने मुकाम पर पहुँचती है! मुकाम!! बर्फ पर बना एक विशालकाय "HABISPHERE !!" अन्दर NASA एडमिनिस्ट्रेटर Lawrance Ekstrom रशेल को रिसीव करता है! HABISPHERE के भीतर के दृश्य रशेल को खूब चौंकाते हैं! भीतर के पुरे फर्श पर रबर-मैटिंग है! अन्दर थोड़ी गर्मी है,...राहत है! NASA एडमिनिस्ट्रेटर रशेल के आगमन से (उसके NASA विरोधी पिता, उसके कर्मक्षेत्र NRO और उसके कर्ता-धर्ता -विल्लियम पिकेरिंग- भी, जो NASA के खिलाफ हमेशा बोलता रहता है, से नाराज) खुश नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के तौर पर उसका स्वागत करता है! कुछ वार्तालाप के बाद राजनीति से परे, थोड़ी नाराज़ सी रशेल पूछती है : ` I'd like to know what I`m doing here.` Rachel demanded.  
`You and me both. I do not have that information.`
`I'm sorry?`
`The President asked me to brief you fully on our discovery the moment you arrived. Whatever role he wants you to play in this circus is between you and him.`
[साहबान, दोस्तों! इस उपन्यास की विवेचना नहीं की जा सकती! स्वतः विश्लेषित को किसी विश्लेषण की क्या आवश्यकता भला!?__बहुत ही नायाब कहानी है, अवश्य पढ़िए!] ...(और अभी सिर्फ पेज 98 की ही कथा चल रही है!)
Lawrance Ekstrom रशेल को EOS Project (Earth Observation System) के बारे में पूछता है! जिसे रशेल विस्तार से बताती है! फिर PODS की बात निकलती है, रशेल इसे भी विस्तार से बतलाती है : "The Polar Orbiting Density Scanner" was designed to help measure the effects of global warming. `As I understand it, PODS measures the thickness and hardness of the polar ice cap?` Lawrance Ekstrom: ...`Yes!` _लौरेंस एक्स्टोर्म बतलाते हैं कि दो सप्ताह पहले  PODS-युक्त-सैटेलाईट जब इस उत्तरी ध्रुब और आर्कटिक सर्किल के ऊपर से गुजरा तो उसके स्कैन में पाया गया कि '-इस बर्फ की सतह के भीतर-' 200-फुट नीचे कुछ है जो ठोस है, गोलाकार है! जो 'वाटर-पॉकेट' नहीं है! जो सब तरफ से ढकी बर्फ से भी कड़ी ठोस चीज है! उसके कड़ेपन की डेन्सिटी इतनी सख्त थी कि वैसी मिटटी, पत्थल, चट्टान की संभावना इस क्षेत्र में कदापि नहीं की जा सकती! अतः पता लगाने के लिए NASA यहाँ आई, और बर्फ को ड्रिल करके उस रहस्यमय पथरीली चीज़ को निकाल रही है! रशेल को यह बात नहीं पचती, पर अंततः उसे भी यह मानना पड़ता है, लेकिन शंकालु मन...Rachel gazed down at the ice beneath her feet, picturing the huge rock down there somewhere, `You are saying someone ''-moved-'' it here?` _
Ekstorm looked vaguely amused. `The stone weighs more than eight tons. It is embedded under two hundred feet of solid ice, meaning it has been there untouched for over three hundred years.`
Rachel felt tired as she followed the administrator into the mouth of a long , narrow corridor, passing two armed NASA workers who stood guard. Rachel glanced at Ekstorm, `I assume there's a logical explanation for the stone's presence here . . . and for all this secrecy?`
`There most certainly is,` Ekstorm said, deadpan. `The rock PODS found is a meteorite.` रशेल की हैरत का कोई ठिकाना ना रहा! उसे लगा जैसे NASA अपनी खोती जा रही प्रतिष्ठा के लिए यह सब कुछ कर रहा है, इससे कुछ नहीं बदलने वाला, "मेटियोराईट", NASA अक्सर खोजता-पाता ही रहा है,... इसमें नया और दिलचस्प क्या है जो इस वृहद् अभियान को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है, और राष्ट्रपति को इससे क्या (चुनावी) प्रतिष्ठा/फायदा मिलने वाला है?...वह पूछती है इस खोज में कुछ ख़ास क्या है?......इसका उत्तर स्वयं नहीं देकर NASA एडमिनिस्ट्रेटर Lawrance Ekstrom, रशेल को 'चालु अभियान'-स्थान पर ले जाता है! वहां के दृश्य, कामकाजी कोलाहल और चुंधियाती रौशनी को देखकर रशेल की हैरत लगातार बढती जा रही है! कुछ लोग रशेल को 'सीनेटर सेजविक सेक्सटन की बेटी' के रूप में पहचानकर ताज्जुब में हैं कि आखिर वह NASA एडमिनिस्ट्रेटर के साथ यहाँ क्या कर रही है! Lawrance Ekstrom, रशेल को उन चार सिविलियन वैज्ञानिकों में से एक, 1.Number One > माइकल टोलेंड Michael Tolland – an oceanographer and television celebrity-scientist.से मिलवाता है जो प्रेसिडेंट के द्वारा इस NASA खोज की विशिष्टता को सत्यापित कर मुहरबंद करने और दुनिया को यकीन दिलाने के लिए वहीँ मौजूद है! Michael Tolland एक मशहूर Oceanographer (...समुद्रशास्त्री), और प्रसिद्ध TV-सेलिब्रेटी है! जिसकी यहाँ यह ड्यूटी है कि वह प्राप्त मेटियोराईट की Live Documentary प्रसारित कर जनता और दुनिया को नयी खोज की authenticity और महत्त्व को बतलायेगा! इसी क्रम में रशेल की मुलाक़ात शेष तीन वैज्ञानिकों से होती है! 2.Number Two > Corky Marlinson – a world renowned -astrophysist- called in to authenticate the meteorite found by NASA.
3.Number Three >  Dr. Wailee Ming – a -paleontologist- & 4.Number Four > Norah Mangor – a -glaciologist- से क्रमशः मुलाकात होती है! यहाँ ड्रिलिंग का काम नोरा मैंगोर की कुशल देख-रेख में हो रहा है! metiorite को ऊपर सतह पर लाने का काम, उसके लिए प्रयास और मशक़्क़त की दास्तान काफी दिलचस्प है, किताब में पढ़िए! ...सबकुछ बहुत ही सनसनीखेज़ है! Corky Marlinson के मार्फ़त रशेल के साथ-साथ हमारी जानकारी में भी ये ईजाफा होता है कि मेटियोराईट्स : `All meteorites,`Corky said, `Consists of varying amounts of nickel-iron alloys, silicates, and sulfides, We classify them on the basis of their metal-to-silicate ratios.` रशेल और भी कई तरह के मेटियोराईट्स का मुआयना करती है। उल्कापात की क्रिया में पृथ्वी पर गिरने वाले हरेक मेटियोराईट्स झुलसे हुए होते हैं! गर्मी से पिघलकर इसमें निहित -'MERCURY-' की नन्हीं-नन्हीं बूँदें '-Chondrules-' बन जातीं हैं, जो इनकी पहचान में सहायक होती हैं, & they occur only in meteorites!  '& -Chondrules-' are conclusive!!` रशेल और भी कई तथ्यों से परिचित होती है जिसकी जांच के बाद यह निर्विवाद रूप से, ठोक कर कहा जा सकता है कि जांचने के लिए दिया गया (प्राप्त) पत्थल/चट्टान meteorite है या नहीं! रशेल फिर पूछती है : `Okay, gentleman, fusion crust, chondrules, midrange, nickle contents, all which prove it's from space. I get the picture.` She said, `BUT WHY AM I HERE ?` हुज़ूर, तब कहीं जाकर यह सवाल उठता है कि NASA ने जो 300-वर्षीय पुराना meteorite ढूंढा है, उसकी खासियत क्या है! वह तथ्य यह है कि NASA की इस ''नयी'' खोज में प्राप्त  meteorite पर एक ऐसी आकृति है है जो किसी -प्राणी- की है !!! वह प्राणी एक जंतु है! यह पृथ्वी के प्राणी एक कीड़े के fossil की है जिसे हम Lice "_जूँ _" कहते हैं, clearly a Louse और इस प्राप्त meteorite पर इसका आकार huge है _ to cut a story short_अंततः Norah Mangor के कुशल नेतृत्व में ड्रिलिंग कामयाब होती है, और विशालकाय लेज़र किरणों से गर्म meteorite ...'हिस्स'...की आवाज़ करता भाप छोड़ता, बर्फ की गर्भ को फोड़ता बाहर निकलता है! और सभी तथ्यों पर खरा उतरता है! NASA में ख़ुशी है! हूट्स हैं! सीटियाँ हैं! तालियाँ हैं! जोश है! उत्साह है! उल्लास है! उत्सव का माहौल है!
पर शीघ्र ही कुछ ऐसा होता है की सारी खुशियाँ दहशतनाक-दहशत में बदल जातीं हैं! .....

रशेल ने आज सुबह जब अपने पिता के साथ कॉफ़ी पी थी, उसके बाद अभी -सिर्फ कुछ घंटे- ही बीते है!!! और इतनी लम्बी -मेरी शॉर्टकट स्टोरी- में अभी आप 115वें पृष्ठ पर ही हैं!! और अभी यह जानना बाकी है कि इस कहानी में रशेल का "ऱोल" क्या है?

आप ...किताब पढ़िए!
मेरी आगे की कथा कल _
प्रणाम !
_श्री .

Monday, May 13, 2013

DECEPTION POINT by : DAN BROWN (part 2)

DAN BROWN'S "Deception Point" __a chapter of the novel & facts about the DELTA FORCE :

The U.S. Delta Force is the sole fighting squad whose actions are granted complete presidential immunity from the law.
Presidential Decision Directive 25 (PDD 25) grants Delta Force soldiers `freedom from all legal accountability,` including exception from the 1876 Posse Comitatus Act, a statute imposing criminal penalties for anyone using the military for personal gain, domestic law enforcement, or unsanctioned covert operations. Delta Force members are handpicked from the Combat Applications Group (CAG), a classified organization within the Special Operations Command on Fort Bragg, North Carolina, Delta Force soldiers are trained killers - expert in SWAT operations, rescuing hostages, surprise raids, and eliminations of covert enemy forces.
Because Delta Force missions usually involve high levels of security of secrecy, the traditional multitiered chain of command is often circumvented in favor of `monocaput` management - a single controller who holds authority to control the unit as he or she sees fit. The controller tends to be a military government powerbracker with sufficient rank or influence to run the mission, Delta Force missions are classified at the highest level, and once a mission is completed, Delta Force soldiers never speak of it again - not to one another, and not to their commanding officers within Special Ops.

Fly, Fight, Forget.

The Delta team currently stationed above the 82nd Parallel was doing no flying or fighting. They were simply watching.
Delta-One had to admit that this had been a most unusual mission so far, but he had learned long ago never to be surprised by what he was asked to do. In the past five years he had been exterminating terrorist cells working inside the United States, and even the discreet elimination of several dangerous men and women around the globe.
Just last month his Delta team had used a flying microbot to induce a lethal heart attack in a particularly malicious South American drug lord. Using a microbot equipped with a hairline titanium needle containing a potent vasoconstrictor, Delta-Two had flown the device into the man's house through an open second-story window, found the man's bedroom, and then pricked him on the shoulder while he was sleeping. The microbot was back out the window and `feet dry` before the man woke up with chest pain. The Delta team was already flying home by the time his victim's wife calling the paramedics.
No breaking and no entering.
Death by natural causes.
It had been a thing of beauty.
More recently, another microbot stationed inside a prominent senator`s office to monitor his personal meetings had captured images of a lurid sexual encounter. The Delta team jokingly refered to that mission as `insertion behind the enemy lines.`
Now, after being trapped on surveillance duty inside this tent mission to be over.
Remain in hiding.
Monitor the structure - inside and out.
Report to your controller any unexpected developments.
Delta-One had been trained never to feel any emotion regarding his assignments. This mission, however, had certainly raised his heart rate when he  and his team were briefed. The briefing had been `faceless` - every phase explained via secure electronic channels. Delta-One had never met the controller responsible for this mission.
Delta-One was preparing a dehydrated protein meal when his watch beeped in unison with the others. Within seconds the CrypTalk communicator. The other two men watched in silence.
`Delta-One,` he said, speaking into the transmitter.
The two words were instantly identified by the voice recognition software inside the device, Each word was when then assigned a reference number, which was encrypted and sent via satellite to the caller. on the caller`s end, at a similar device, the numbers were decrypted, translated back into words using a predetermined, self-randomizing dictionary. Then the words spoken aloud by a synthetic voice. Total delay, eighty milliseconds.
`Controller here,` said the person overseeing the operation. The robotic tone of the CrypTalk was eerie inorganic and androgynous. `What is your op status?`
`Everything proceeding as planned,` Delta-One replied.
`Excellent. I have an update on the frame. The information goes public tonight at eight P.M. Eastern.
Delta-One checked his chronograph. Only eight more hours. His job here would be finished soon. That was encouraging.
`There is another development,` the controller said. `A new player has entered the arena,`
`What new player?`
Delta-One listened. An interesting gamble. Someone out there was playing for keeps. `Do you think she can be trusted?`
`She needs to be watched very closely.`
`And if there is trouble?`
There was no hesitation on the line. `Your order stand,`
**************
बाकी कथा के साथ शीघ्र ही आता हूँ _
_श्री .

Saturday, May 11, 2013

DECEPTION POINT by DAN DROWN (part 1)

मित्रों! DAN BROWN की इस किताब -"Deception Point'_ की वेवेचना, विश्लेषण, रिव्यु लिखना बहुत ही मुश्किल काम है! क्योंकि यह इन बातों का मोहताज़ नहीं! अत्यंत ही सरलता और बारीकी से लिखी गई यह विलक्षण उपन्यास कम्पलीट विश्लेषण ही है! फिर भी मैंने एक कोशिश की है ... मैंने अब तक जितना लिखा है उसे PART-ONE मानना चाहिए! क्योंकि समस्त उपन्यास की कहानी संक्षेप में कहना मेरे लिए मुश्किल है! जितना लिखा उसे पोस्ट कर रहा हूँ! इस गुजारिश के साथ कि आप इस नोवेल को अवश्य पढ़ें!
_____________________________________
पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव (NORTH POLE) के घातक चुम्बकत्व से थोडा परे आर्कटिक (द्वीप समूह) सर्किल की सैर नहीं। ...पर "राजनीति, कूटनीति, ज्ञान-विज्ञान जनित षड्यंत्र, छल, रहस्य, रोमांच, ...और मौत !!" "आर्कटिक सर्किल" पर तैरते महाकाय "मिल्न (Milne Ice Shelf)" पर कुछ हो रहा है, ...जो रहस्यमय है! 'Milne Ice Shelf'' इतना विशाल और मोटा बर्फ का "तैरता चट्टान" है कि जिसपर आराम से ["बुर्ज़-अल-खलीफा; बुर्ज़-दुबई : the Tallest Skyscraper of the World"] एक Skyscraper खड़ा किया जा सकता है! ...किसी भी सस्पेंस-थ्रिलर उपन्यास का पूरा मजा (सात्विक, शाश्वत आनंद) लेने से पहले यह जरुरी है क़ि किताब (उपन्यास) के पीछे के कवर पर, और किताब के भीतर मूल कहानी प्रारंभ करने से पहले लेखक, प्रकाशक द्वारा उपन्यास की रचना के विषय में दी गई जानकारियों को समझना और उसे आत्मसात करना। यह जानकारी कई बार अत्यंत ही मानीखेज और ज्ञान से परिपूर्ण होतीं हैं! DECEPTION POINT के रचयिता DAN BROWN साहब की सभी किताबों में ऐसी जानकारियां बहुत ही संक्षेप में _'भरपूर' होतीं हैं! DAN BROWN ने DECEPTION POINT में भी ऐसी ही कुछ जानकारी बहुत ही अल्प शब्दों में दीं हैं; जो पाठक को उत्सुकता, उत्कंठा और जिज्ञासा से भर देता है ! : -ACKNOWLEDGEMENT- में धन्यवाद प्रस्तावना में ही इन्होनें कई संकेत छोड़े हैं, जैसे : "...the National Security Archive!" "...NASA-(PRO)!" "...National Security Agency (NSA)!" "...Glaciologist...", "...U.S.Intelligence Policy Documentation Project!" "...Institute of Oceanography!" "...Micron Electronics!" "..National Air and Space Museum!" "...Federation of American Scientist!", "...& inside the novel 'Cutting-Age-Spy-Technology....!"

AUTHOR'S NOTE : The Delta Force, the National Reconnaissance Office (NRO), and the Space Frontier Foundation (SFF) are real organizations. All technologies described in this novel exist.
________________
"If this discovery is confirmed, it will surely be one of the most stunning insights into our universe that science has ever uncovered. Its implications are as far-reaching and awe-inspiring as can be imagined. Even as it promises still others even more fundamental." __President Bill Clinton, in a press conference following a discovery known as ALH84001 __on August 7, 1996 _ये किताब में भी छापी गई है! और इस -ALH84001- डिस्कवरी का इस कहानी में गहरा दख्ल है!
________________
कहानी शरू : PROLOGUE _ उत्तर दिशा में ईतनी दूर!!! ...बर्फीले बियावान में मौत अनगिनत रूपों में आ सकती है, लेकिन उस तरह नहीं जैसे जियोलोजिस्ट (Geologist) Charls Brophy को आई! उसके Sled को खींचने वाले कुत्ते रूककर आसमान को देखते हैं! Twin-rotor transport helicopter बर्फ के कंकडों को उड़ाता हुआ लैंड करता है जिसमे से सफ़ेद वेदर-सूट से पूरी तरह ढके दो 'आर्म्ड' आदमी उतरते हैं, और चार्ल्स ब्रोफी को उसके नाम से पुकारते हैं और उसे अपना "रेडियो" निकलने का आदेश देते हैं! इस तरह के रेडियो द्वारा 'रेडियो-सिग्नल्स' और संदेसे भेजे भी जा सकते हैं! वे लोग ब्रोफी को गन-पॉइंट पर आर्डर देते हैं कि "Take out your radio please." _"I am sorry?" _"just do it." ...Bewildered, Brophy pulled his radio from his parka. "We need you to transmit an emergency communique. Decrease your frequency to one hundred kilohertz." "ONE HUNDRED KILOHERTZ?" Brophy felt utterly lost. ("...Nobody can receive anything that law." Brophy thought.) _लेकिन जान की धमकी से आखिरकार वो उनलोगों की बातों को मानकर वह सब कुछ करता है जो वे चाहते थे! "Transmit this message now." एक आदमी उसे एक कागज़ थमाता है, और उसपर अंकित सन्देश प्रसारित करने को कहता है, जिसकी इबारत पढ़कर ब्रोफी कुछ समझ नहीं पाता :"I don't understand. This information is incorrect. I didn't__" ...पर जबरन उसके द्वारा वह रहस्यमय सन्देश प्रसारित करवाया जाता है! ...फिर हैलीकॉप्टर उन्हें लेकर उड़ता है और 4000 फुट की ऊँचाई से ब्रोफी को उसके Sled, कुत्तों और सभी साजो-सामान सहित मौत की गहराईयोँ में फेंक दिया जाता है....!
________________
Rachel Sexton अपने पिता Senator Sedgwick Sexton से पूर्वनिर्धारित मुलाक़ात के लिए वाशिंगटन के एक मशहूर रेस्तरां में आती है! Senator Sedgwick Sexton अति-अतैव-महत्वाकान्छी व्यक्ति हैं, जो नेक्स्ट USA प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के सबसे बड़े, सबसे आगे, सबसे लोकप्रिय हस्ती, एवं नामज़द उमीदवार हैं! Most Powerful Political Animal! और इन्हें इस बात का भान ही नहीं, गुमान भी है! रशेल सेक्सटन को यह पूरा-पूरा अहसास है कि 'पिताजी' का नाश्ते के लिए निमंत्रण बे-मकसद नहीं है! पिता-पुत्री के बीच वार्तालाप से स्पष्ट होता है कि उनके बीच वैचारिक मतभेद ही नहीं रिश्ते तल्ख़ भी है। सिनेटर सेजविक सेक्सटन अपनी बेटी से चाहते हैं कि वह उनके लिए, उनके पक्ष में काम करे न कि मौजूदा राष्ट्रपति के। क्योंकि रशेल एक सरकारी नौकरी करती है जो Intelligence विभाग, विभिन्न तरीकों से वर्तमान राष्ट्रपति का ही है, अतः सिनेटर सेजविक सेक्सटन के Campaign के लिए यह बुरा है और वह इसके लिए अपनी बेटी को मनाना चाहता है। जबकि हक़ीक़तन एक साधारण कर्मचारी महिला के नाते Rachel Sexton को सिर्फ अपने काम से मतलब है और वो न व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति को जानती है, और न ही कभी उनसे मिली है। ...पिता-पुत्री की बहस के बीच एक रिपोर्टर आकर सिनेटर से इंटरव्यू लेने लगता है, सिनेटर उसे खुश करने के लिए जबरन मुस्कुराते हुए इंटरव्यू देने लगते हैं! ...तभी रशेल का पेज़र बजता है, ...15 मिनट में उसे एक ख़ास सन्देश मिलेगा! ...प्रेस रिपोर्टर पिता-पुत्री के तल्ख़ संबंधों पर कुछ चर्चा कर प्रश्न पूछता है, जिसका खुशनुमा (झूठा) पहलू सिनेटर पेश कर रिपोर्टर को खुश और बेटी को नाखुश करते हैं! ...तभी रशेल का बीपर इनकमिंग मेसेज का सिग्नल देता है, रशेल मेसेज पढ़ती है : " -RPRT DIRNRO STAT- " रशेल तत्काल मेसेज समझ जाती है। लेकिन यह अप्रत्याशित था! और बुरा था! रशेल जल्दीबाजी में क्षमा याचना के साथ वहां से निकल जाती है! उसके जाने के क्रम में रिपोर्टर उसे टोक कर पूछता है कि :"क्या यह सच है कि वह नौकरी छोड़कर अपने पिता के हक में उनके Campaign में हिस्सा ले रही है, -जिसकी घोषणा के लिए ही- यह मीटिंग थी?" रशेल काफी चकित और नाराज होती है, वह रिपोर्टर को बढियां डांट पिलाती है और पिताश्री के साथ एक बिगडैल बहस कर निकल जाती है!
_______________
यह DAN BROWN के खुद के शब्द हैं: क्योंकि इसकी विवेचना मेरे लिए संभव नहीं, क्योंकि निम्नलिखित किसी विवेचना, विश्लेषण या समीक्षा का कतई मोहताज़ नहीं!.... कृपया पढ़िए :
The three men sat in silence inside their ThermaTech storm tent. Outside, an icy wind buffeted the shelter, threatening to tear it from its moorings. None of the men took notice; each had seen situations far more threatening than this one.     their tent was stark white, pitched in a shallow depression, out of sight. Their communication devices, transport, and weapons were all state-of-the-art. The group leader was code-named Delta-One. He was muscular and lithe with eyes as desolate as the topography on which he was stationed.     The military chronograph on Delta-One's wrist emitted a sharp beep. The sound coincided in perfect unison with beeps emitted from the chronographs worn by the other two men.     Another thirty minutes had passed.     It was time. Again.     Reflexively, Delta-One left his two partners and stepped outside into the darkness and pounding wind. He scanned moonlit horizon with infrared binoculars, As always, he focused on the structure. It was 1000 meters away - an enormous and unlikely edifice rising from the barren terrain. He and his team had been watching it for ten days now, since its construction. Delta-One had no doubt that the information inside would change the world. Lives already had been lost to protect it.     At the moment, everything looked quiet outside the structure.     The true test, however, was what happening inside.     Delta-One reentered the tent and addressed his two fellow soldiers. "Time for a flyby."     Both men nodded. The taller of them, Delta-Two, opened a laptop computer and turned it on. Positioning himself in front of the screen, Delta-Two placed his hand on a mechanical joystick and gave it a short jerk. A thousand meters away, hidden deep within the building; a surveillance robot the size of a mosquito received his transmission and sprang to life.
 {_का पढ़ीन भईया!? मच्छर जितना बड़ा रोबोट! the micro-robot is capable & enable enough to fly, broadcast and transmit both audio and visuals LIVE in satisfactory resolution ! इसे विडियो गेम के खेल की तरह समझें! [हालांकि यह इतना आसन नहीं है!] आपके हाथ में Joystick है, आप उसे हाथ से पकडिये और स्क्रीन को देखते हुए दसों-दिशाओं में घुमाइये "वह मच्छर" आपके मनःस्थिति, और आदेश के मुताबिक उड़ेगा, आपके हाथ की एक्सपर्ट जुम्बिश से वो आपके पास लौट भी आएगा! उसके द्वारा प्रसारित हरेक Audio/Video को (टेप)रिकार्ड भी किया जा सकता है! मच्छर-नुमा यह '-माईक्रोबोट-' तेज़-धीमे किसी भी गति से उड़ सकता है, हवा में still खड़ा/झूलता हुआ ही सभी प्रसारण जारी रख सकता है! आपको यह भी बता दूं की इसे उर्जा कैसे मिलती है : "सूर्य की किरणों से" या simply किसी भी बल्ब की तेज़ रौशनी से ! यह Recharge होने के लिए अपने wings फैला लेता है! ..फिर भी यह एक मच्छर जितना ही है! और इसकी तेज़ गति की उड़ान के मध्य, भूल से यदि आपकी आँख आ गई तो _ फोड़कर घुस जायेगा !! इसके और भी कई कारनामें इस उपन्यास में आप पढेंगें! अब आप बताइये यह कहानी सुन कर ख़ुशी और रोमांच से किलकारियां मारते बच्चे खिल उठेंगे कि नहीं!? _पर इसका इस्तेमाल कितना घातक किया गया है वह DAN BROWN की इस नायब किताब में पढ़िए। _श्री .}
______________
 इधर ...रशेल सेक्सटन...संसार में इकलौते रिश्तेदार अपने पिता के व्यवहार से नाराज़, अतीत की कुछ कड़वीं यादों में विचारमग्न अपने ऑफिस की ओर कार से जा रही है कि उसका पेज़र फिर बोल पड़ता है। वही मेसेज! " -RPRT DIRNRO STAT- " फिर से! -'Report to the director of NRO stat'-. I'm coming, for God's sake! रशेल कार और थोडा तेज़ चलने लगती है! रोजीना की कभी न चूकने वाली, रूटीनी, बहुत ही उच्चस्तरीय जांच-क्रम से गुजरते कार सहित वह अपने कार्यालय on outside D.C. in Fairfax, Virginia. की ईमारत में दाखिल होती है! इस अत्याधुनिक इमारत के आकार-प्रकार और विशेषता विलक्षण हैं! रशेल अपनी कार वहां पार्क करती है जहाँ ग्रेनाईट पत्थर पर अक्षर : NATIONAL RECONNAISSANCE OFFICE (NRO) उकेरे गए हैं! अपने मेसेज के जबाब में अपने ही ऑफिस में हर दिन की भाँति दाखिले में रशेल को कई प्रकार के निहायत आवश्यक सुरक्षा-जांच से गुजरना पड़ता है; इस परिसर में अपने मुकाम तक जब आप पहुंचेंगे तो चंद मिनटों में ही आपका DNA Test तक कन्फ़र्म कर कंप्यूटर और सुरक्षा गार्ड आपको आगे जाने का मार्ग क्लियर कर देंगे! ! NRO और इसकी विशद "सुरक्षा-जांच" की चर्चा और गुणवत्ता किताब में पढ़ें! आखिरकार वह वहां पहुँच ही रही होती है कि तीसरी बार उसका पेज़र बजता है!!! ...फिर वह वहां पहुँचती है जहाँ उसका इन्तजार हो रहा था! रशेल NRO के एक ऐसे पोस्ट पर काम करती है जिसके बारे सिर्फ मैं सिर्फ इतना ही बतलाऊंगा कि "प्रेसिडेंट ऑफ़ दी यूनाइटेड स्टेट" रशेल द्वारा फिल्टर्ड ब्रिफिंग्स के अनुसार ही अपने रोजमर्रा के भाषणों या OVAL OFFICE में अपना काम विश्वशनीय ढंग से (चैन से) करते हैं!
_______________
NRO के डायरेक्टर Williaam Pickring (A Brilliant Strategist)  जो प्रेसिडेंट को किसी भी वक़त सोये से जगाकर भी बात करने के लिए अधिकृत था, से रशेल की मुलाकात होती है! चिंतित, विलियम पिकेरिंग तत्काल मुद्दे पर आता है! पिकेरिंग बतलाता है कि 'प्रेसिडेन्ट ऑफ़ दी यूनाइटेड स्टेट', रशेल से -अभी -तुरंत -इसी वक़्त -तत्काल -तत्क्षण मिलना चाहते हैं! जिसके लिए वाइट-हाउस का "बेहद अत्याधुनिक तकनीक वाला" सैनिक हैलीकॉप्टर बाहर लॉन में उसी के इन्तेजार में खड़ा है, पंखा डोला रहा है! [चिंतित की चिंता यह कि रशेल विरोधी पक्ष के नेता की बेटी है; अतः राजनीति की कुछ बातें होतीं हैं! पिकेरिंग रशेल को सावधान करता है कि संभव है राष्ट्रपति, रशेल को उसके बाप के खिलाफ प्यादे की तरह इस्तेमाल करे, सो, एकदम मना कर देना है, लेकिन रशेल सोचती उल्टा है! ...अतः सलाह है :"meet with him, Commit nothing." _समय नहीं है, ...कुछ न समझ में आने वाले हालात में रशेल को कोई साफ़ जबाब तक नहीं मिलता कि आखिरकार प्रेसिडेंट रशेल से इस तरह "क्यों" मिलना चाहते हैं!? ...हैलीकॉप्टर रशेल को ले उड़ता है।
________________
Delta Force Team अपने नए खिलौने (घातक शास्त्र The Ultimate surveillance tool) से खतरनाक खेल रहा है! 'Micro Electro Mechanical Systems (MEMS) -microbote- were the newest tool in high-tech surveillance - fly on the wall technology', They called it.(बीच में मेरी बात : फिल्म 3idiots में हमने इसकी संभावना देखि हुई है। लेकिन यह मन बहलाने के लिए अच्छा है, जिस "माइक्रोबोट" की चर्चा और इस्तेमाल इस नोवेल में है उसकी असीम संभावनाएं,खरी उम्मीदें, और उपयोग/दुरुपयोग हैं! यह माइक्रोबोट 'स्वीमर' भी है! both flying & swimming models, the swimmers - "nano-subs" the size of salt grains! The flying -microbots- designed by NASA!) व्यापक ज्ञान के लिए यह किताब पढ़ें! B.Tech के छात्रों के लिए शानदार entertaining study material! The PH2 model Delta-Two was currently flying was only one centimeter long - the size of a mosquito -...! इस तकनीक का व्यापक खुलासा मज़ा भी है और रोमांचक भी! डेल्टा फ़ोर्स के ये तीन सदस्य अपने मशीनी मच्छर के माध्यम से रहस्यमयी -पाराबोलिक _-"ईमारत !"-_ के भीतर वैज्ञानिकों का वार्तालाप सुन रहे हैं, देख रहे हैं! वैज्ञानिक बतिया रहे है :"....मुझे तो अब भी यकीन नहीं होता!"  ".... कभी तुमने सोचा था कि ऐसी ...के तुम गवाह भी बनोगे?" ...". "..Never !" डेल्टा-टू अपने एक सप्ताह से एक्टिव 'मच्छर को वापस उसके छिपने के स्थान पर लैंड करा देता है! बगल में एक Electric जेनेरेटर चल रहा है! The PH2 power cells immediately began recharging for next mission.
_______________
रशेल को लेकर PaveHawk हैलीकॉप्टर विष्मयात्मक ढंग से --वाइट हाउस -- के बदले एक अनजान एयरबेस [WALLOPS ISLAND] पर पहुँचती है! ...जहाँ PRESIDENT OF THE UNITED STATE का मशहूर और दुनिया का सबसे ज्यादा सुरक्षित अत्याधुनिक तकनीकों की बेमिसाल -'मिसाल,' और STAR-WARS के लिए भी सक्षम (VC-25-A) Boeing 747-200B series aircraft, -"AIR FORCE ONE"-खड़ा है! यह हवाईजहाज़, राष्ट्रपति का 'उड़ता-फिरता और खड़ा -वाइट हाउस / ओवल ऑफिस Most Powerful Political Office of the World है ! इस प्लेन की कई अनसुनी, कई अनजानी चकित कर देने वाली खासुसियतों को जानने के लिए किताब पढ़िए! कई सुरक्षा जांच के बाद आश्चर्यचकित रशेल PLANE में दाखिल होती है! जहाँ उसकी मुलाकात राष्ट्रपति Zachary Herney से होती है! जहाँ कोई अवांछित राजनीती नहीं होती! राष्ट्रपति के आर्डर पर रशेल को कहीं जाना है .....जहाँ उसकी, उसके गुणों की आवश्यकता है और मामला MATTER OF NATIONAL SECURITY का है!
_______________
NASA के कई महत्वपूर्ण अभियानों की असफलता के कारण वह विवादों में है और विपक्ष चाहता है कि NASA के बजट को कंट्रोल किया जाय, घटाया जाय या पब्लिक सेक्टर्स के हवाले कर दिया जाय! निःसंदेह रशेल के पिता के हाथ यह बड़ा मुद्दा लग गया है जिसे वह हाथ से निकलने नहीं देना चाहता कि वर्तमान राष्ट्रपति के NASA प्रति नम्र रवैया और ओवर-बजट के कारण राष्ट्र को गंभीर आर्थिक क्षति, और बदनामी हुई है, फिर भी राष्ट्रपति NASA को कंट्रोल नहीं कर रहे हैं, जो रशेल के पिता के लिए घर बैठे एक बड़ा मौका हाथ लग गया है कि वह राष्ट्रपति को बदनाम कर सके। सिनेटर सेजविक सेक्सटन की 24-वर्षीय, विश्वशनीय BLACK सेक्रेटरी Gabriell Ashe (Looks like Halle Berry) a few years ago...& finally seducing her right there in the office!...सिनेटर की हमराज, और सहायक भी है! जो वाइट हाउस के भीतर की कई महत्वपूर्ण जानकारियों को सिनेटर की सेवा में पेश कर चुकी है! NASA के ओवर-बजट के मुद्दे को और हवा देने, और उग्र बनाने के लिए कई संसथान, और कई धन-कुबेर सिनेटर सेजविक सेक्सटन को उसके Campaign में सहायक हैं! फाइनांस करते हैं .....जो दरअसल रिश्वत है! सिनेटर सेजविक सेक्सटन गुप्त रूप से एक पार्किंग एरिया में किसी से गोपनीय मुलाकात करता है, और उनके बीच वार्तालाप और वस्तुओं का आदान-प्रदान किसी की निगाह में है!!
_________________
राष्ट्रपति को पूरा अहसास है कि Space Agency NASA ने कई भूलें कीं हैं (हमारी हेरोइन कल्पना चावला की याद दिलाने वाली एक दुर्घटना का जिक्र पढ़िए!) लेकिन अभी काफी उम्मीदें हैं। AIR FORCE ONE के भीतर राष्ट्रपति के साथ कॉफी पीती रशेल ध्यान से राष्ट्रपति की चिंता सुनती है लेकिन अभी भी उसकी समझ में यह नहीं आया है कि उसे किस उद्देश्य की पूर्ती के लिए बुलाया गया है! राष्ट्रपति रशेल को NASA की एक नयी डिस्कवरी की जानकारी देते हैं! सिर्फ इतना बोलते हैं कि NASA ने एक ऐसी नयी डिस्कवरी की है जो इतिहास बदल देगा!...लेकिन राष्ट्रपति उस डिस्कवरी को सार्वजनिक करने से पहले हर तरह से संतुष्ट होना चाहते हैं! जनता को और दुनियां को इस अद्भुद ख़ोज, एक चौंका देने वाले रहस्य और सदियों पुराने प्रश्न का उत्तर देने वाले इस नायब खोज के विषय में बताने से पहले राष्ट्रपति चाहते है कि "लोकप्रिय गैर-सरकारी वैज्ञानिक और एक्सपर्ट्स" इसकी स्वयं जांचकर पुष्टि करें! लेकिन उससे पहले हर तरह से पूरे तौर पर संतुष्ट हो लें! उनके मुताबिक अन्य चार वैज्ञानिक - four civilian scientists - जो विभिन्न विषयों के जानकार, विशेषज्ञ और सेलेब्रिटी पब्लिक फिगर हैं, जिनकी बात सभी मानेंगे, पहले ही वहां पहुँछे हुए हैं! रशेल को उन्हें ज्वाइन कर उनके टीम में शामिल होना है, जिसकी सूचना NASA के एडमिनिस्ट्रेटर को दी जा चुकी है! आगे की जानकारी NASA के एडमिनिस्ट्रेटर से मिलेगी जो रशेल का इन्तजार कर रहा है! अभी तुरंत रशेल को उससे मिलने और अपनी जिम्मेवारी निभाने जाना है जिसका वक़्त हो चुका है! ...Rachel could only imagine that a discovery of that magnitude would only center on one thing __ the holy grail of NASA __ contact with extraterrestrial life. राष्ट्रपति आज रात ठीक 08:00PM बजे इस खोज के विषय में दुनिया को TV पर अवगत करायेंगे! और सिविलियन वज्ञानिक इस खोज की पुष्टि करेंगे इसके हेतु वे एक लाइव कार्यक्रम प्रसारित करेंगे! ...अतः रशेल को शीघ्रता करनी है! राष्ट्रपति इसके बाद रशेल को good luck विश करके विदा कर देते हैं! रशेल की समझ में अभी भी कई सवाल हैं जिनमे सबसे प्रमुख है कि आखिर उसे करना क्या है? आखिर NASA ने ऐसा क्या खोज निकाला है, जिसका यश और लाभ NASA एवं राष्ट्रपति सहित मानव सभ्यता को भी होने वाला है?? ...AIR FORCE ONE से रशेल नीचे आती है तो एक सैनिक उसे गार्ड करता हुआ एक "हैंगर" की तरफ ले जाता है, और अन्दर जाने का ईशारा कर कहता है कि NASA एडमिनिस्ट्रेटर उसका इन्तजार कर रहे हैं! रशेल यहाँ के बाद अकेली अन्दर जाती है जहाँ अँधेरा है! सहमी हुई रशेल को एक मरीन-कमांडर पाइलट रिसीव करता है जिसके मुताबिक वह उसे एक प्लेन के जरिये NASA एडमिनिस्ट्रेटर तक पहुंचाएगा! "F-14 Tomcat-Jet" प्लेन का आकर, डिजाइन रशेल के लिए तिलास्मिक है! पाइलट के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेटर तक पहुँचने में 4-घंटे लगेंगे! ...कहाँ? ....रशेल एक खास थर्मल-सूट और ओक्सिजन-मास्क युक्त हेलमेट पहन कर अपने लगातार चौंकते और धड़कते दिल को काबू में रखे हुए प्लेन में सवार होती है! पायलट के पीछे वाली सीट प् बैठती है! प्लेन तत्काल रशेल को ले उड़ता है! इस प्लेन की उड़ान और तेज़ गति से रशेल को लगता है जैसे क्षण भर में धरती कहीं नीचे चली गई हो! आसमान में प्लेन ठहर जाता है ...रशेल सोच रही है कि अभी अपने पिता के साथ कॉफी पी रही थी और अब एक अजीबोगरीब प्लेन में सवार किसी अनजान मंजिल पर अनजान मिशन पर जा रही है,...पायलट को 'अब-अभी' उसके गंतव्य की जानकारी मिलती है! वह रशेल को बतलाता है की उन्हें उत्तर दिशा में 3000-Miles जाना है! ...और उत्तर दिशा की ओर प्लेन का मुंह कर प्लेन को गति दे देता है! इस गति की कल्पना भी किसी के लिए आसन नहीं। प्लेन NORTH POLE के लिए उड़ चूका है!
......फिर क्या होता है?
यदि जानना चाहें तो मुझे आज्ञा दें अथवा किताब खरीदकर पढ़ लें!
सधन्यवाद,
_श्री .







































































































































































































































































Stat - from the Latin statim, is a medical term meaning "immediately" or, in more recent history, someone has come up with the acronym: Sooner Than Already There. Example: "Hand me the scalpel Sooner Than Already There." At an even higher level of urgency, medical orders in life-threatening situations are sometimes denoted "stat and now".

Source(s):


Tuesday, May 7, 2013

एक बालक की बाल कथा :

पेश है! फ्रेश है!
इस साल जनवरी के पहले सप्ताह में मैंने मुंडन करवाया था (क्यों?_वो छोडिये!)। मैं नए उगने वाले बालों के बारे में तरह-तरह के विचारों से जूझ रहा था। घर से बाहर निकलने में लाज आती थी! '...ऊंहूं..बेई, कोई देखतई तो का बोलतई ..!' गनीमत यह थी की सीजन जाड़े का था, जिसमें टोपी के इस्तेमाल से लाज-लगाने वाली बात को छिपाया जा सकता था। फ़ौरन उनी टोपी ने मेरे कंटीले चाँद पर अपना मुकाम बना लिया, और शक्ल को एक समझौता के लायक फ्रेम प्रदान किया! बाबूजी हमेशा कहा करते थे कि :'..बबुआ के ललाट बड़ी ऊँच बा!' अभी देखते तो यही कहते कि '...अंतहीन बा!!' ...अबकी बार लम्बे बाल रखने का खूब मन है। सच्ची!! अनुपम सिन्हा सर के जैसा! सो बाल शीघ्र उगाने वाले कई नुस्खों पर गौर फरमाया गया। कोई नहीं जंचा। अतः राम-कृष्ण-अल्लाह-वाहेगुरु-जीजस का नाम लेकर माँ प्रकृति के हवाले इन्हें इनके हाल पर छोड़ दिया गया। और मूँछ उगाने की ठान ली! शकल पर कहीं तो बाल दिखाना चाहिए कि नहीं? सो मूंछ उगाई गई! औए अतीत को याद करने लगे जैसे इम्तिहान से पहले सबक याद किया करते थे,.....

"...सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था!"_देव आनंद की हेयर स्टाइल की क्या बात! वैसे ही "काकुल" तो बाबूजी भी बनाया करते थे! "...अरे हो ! जिया ओ जिया कुछ बोल दो !!!" कुछ दिनों बाद मैंने बाबूजी के बाल देखे तो भौंचक्का रह गया! बाबूजी अशोक कुमार दिख रहे थे और गुनगुना रहे थे :"...चल-चल रे नौजवान!" नया दौर में दिलीप साहब के बाल देखे थे न, कैसे बिना हिलाये भी उनकी भहों तक उनके 'ललाट' को अपनी सुरक्षा में रखते थे! तिलक लगाने के लिए जिन्हें कंघी से वापस ऊपर समेटना पड़ जाता था! ...जब तांगा हांकते थे तो कैसे इठलाते उड़ते थे! ...उनकी तारीफ़ में बैजयंती माला ने कितने अनुराग से गीत गाये थे! .'...उड़े जब-जब जुल्फें तेरी,...कवांरियों का दिल मचले जिंद -मेरिये !.और दिलीप साहब के बाल हवा में कैसे उड़-उड़कर इस तारीफ़ को कुबूल कर रहे थे! ..और दिलीप साहब के चेहरे का नूर! वाह! ..और उनके हँसते हुए खुले मुँह को एक शानदार फ्रेम प्रदान कर रहे थे!! "ओ..ओह:!!"  "..और फिर अमिताभ बच्चन की हेयर स्टाइल का कौन दीवाना नहीं भला !? "उनको भगवद्कृपा से क्या नहीं प्राप्त है!!!" _जिसमे से अगर बालों को हटा दिया जाय तो... सोचकर ही डर लगता है!! ...याद है न वह ज़माना, ..जब आईने के सामने खड़े होकर नाकाफी बाल को भी काफी बनाने की ज़द्दोज़हद में स्कूल में रोजीना लेट पंहुचते थे, ...और मा'-साब भर-मुट्ठी 'झोंटा' पकड़कर झंकझोरते थे! ...वाह! वो भी क्या दिन थे! "45-इंच" मोहरी वाली बेलबौटम जिसने नहीं पहनी वह क्या खाकर अमिताभ या धर्मेन्द्र बनेगा!! घर से निकलने से पहले आईने में खुद को निहार कर बाल को कंघी से संवारना लाजिमी होता था! ...बड़ी झुंझलाहट होती थी, ...किसी कोने से भी अमिताभ नहीं दिखाई पड़ते थे! पर दिल कहता _वो रहे, सामने ही तो खड़े हैं !! उन्हें आइनें में ढूँढने के लिए कितनी कोशिशें कीं, कितने पोज़ बनाते हमने, आपने और न जाने न जाने कितनों ने कितने ही समय यूँ ही, प्रयासरत, आईने के सामने बिता दिए हैं! ..एक-आध बार लगता था कि '...अइस्स्स !' ...लेकिन तुरंत वह छवि गायब हो जाती थी, और बाल उड़-मुड़ कर फिर घूंघर बन जाते थे! कभी फोटो खीचाने का अवसर आने को होता था तो उसके लिए बालों को अभी से ही संजोना समेंटना शुरू कर देते थे! स्टूडियो वाला कंघी-पाउडर के लिए जो वक़्त देता था वह सिर्फ बालों को "विजय" की तरह सोंट कर झुकाने में और संतुष्ट होने में हमें ईतना देर लगता था कि स्टूडियो वाला तब तक तीन-चार ग्राहक निपटा लेता था! जब वो थोडा बेचैन होकर आता तो '..बस, और एक मिनट!' की गुजारिश वो खूब समझता था, इसीलिए अपने हाथों से एक मिनट में ही मुझे 'विजय' बना दिया करता था, और फोटो खीचने के लिए मेज पर बैठने को कहता! कई स्टैंडों पर कसी, कई आकार की अल्युमिनियम की (लाउड स्पीकर जैसे शक्ल वाली) लाइटें सेट करता, अन्वाश्यक बत्तियां बुझाता! और स्टैंड वाली सभी लाइट्स को ऑन करता! जिसके 'GLAIR -!' से हमारी आँखें चुंधियाती! जलन सी होती! हम आँखें मींचते! आँखों से आंसू ढलकर गालों के पाउडर को धो देते! स्प्रे से सोंट कर और ड्रायर से सुखाकर और झुका कर सेट की गई महीनों की तपस्या से प्राप्त 'विजय' स्टाइल बाल और मुँह और स्टूडियो वाले द्वारा फिनिशिंग टच दिए बाल का स्टाइल किसी अनजान स्टाइल के शेप में आ जाता! लाइट की गर्मी से सूख कर फिर से घुँघर बनने की धमकी देने लगता! हमारी सारी सोच और सपने मरते हए से प्रतीत होते! फिर भी 'विजय' बने रहने की जिद्द में हम यह सारा टॉर्चर सहते! आंसू भरी आखों को किच्मिचाते खुली रखने की अदम्य साहस 'विजय' होने के जोश को और दुगुना कर देती! हम फिर डट जाते! और 'विजय' की उस शक्ल को याद करते कि वो कब, कहाँ, कैसे, कितना ..सबसे ज्यादा खुबसूरत लगा था! और निश्चय करने से पहले ही स्टूडियो वाला हाथ में अपना ऐतिहासिक पौराणिक कैमरा लेकर हाज़िर होकर कुछ खुद हड़बड़ाता और हमें भी हड़बड़ा देता! हमारे जेहन से 'विजय' गायब हो जाता! हमें "काला-पत्थर वाले चश्मा धारी संजीव कुमार दीखने लगते! मैं भगवन-भगवन कह 'विजय' को याद करता! तभी त्रिपाद पर खड़े कैमरे में से झांकता स्टूडियो वाला हमारे पास आता और हमारे चेहरे को पकड़कर इस तरह हिलाता-डुलाता जैसे हंडिया के ढक्कन की चूड़ी सेट कर रहा हो! फिर वैसे ही हमारे कंधे को टर्न देता, ट्विस्ट देता, दाए-बायं एडजस्ट कर तसल्ली करता 'हाँ! अब "घईलवा " नईं लुढ़कतई!' वो -हिलना मत- की हिदायत देता फुर्ती से वापस कैमरे में से झाँक मुझे देखता और इशारे से सर थोडा और ऊपर, थोडा नीचे करवाता! "स्माइल प्लीज़" बोलता! मैं 'विजय' हूँ ! मुस्काता हूँ! तो सेठ धरमदयाल तेजा की शक्ल दिखी! स्टूडियो वाले ने फाइनली कहा "रेडी...!" 'पसीने ले लथपथ विजय' ने चीखा :"कमीने!!!!!" -_झमाक्क_-!! खीच गई फोटो ! हफ़्तों इन्तजार के बाद जब फोटो मिला तो हमने 'विजय' को देखा! वो -फिर से- 'विजय' नहीं था! मैं नहीं था! कोई नहीं था! पर लगता तो कोई मनुष्य का बच्चा ही था! जिसकी कोई पहचान नहीं थी! पर 'विजय' बने रहने की लत्त्त जैसे खून में घुस गई है! ...ज्यादा दिन भी नहीं बीता था कि फिर सनक गए! और उपाय सोचने लगे!

अब एक ही उपाय था! हजामत बनवायेंगे ही नहीं, कम-से-कम छः महीने तक तो बिलकुल नहीं! केश बढ़ें! बढ़ते जाएँ! और शनैः-शनैः हम उसे 'विजय-शेप' में ढालते जाएँ! और रोजीना सुबह की पहली नमाज़ सुनते ही हम शुरू हो जायेंगे! फिर हेयर ड्रायर तो है ही, गरमा-गरम हवा, हर घुँघर को सीधी कर देगी! ...अगले कुछ ही दिनों बाद स्कूल में खाली पिरियड के बीच जब ग्राउंड पर जाते तो खेलते कम, अपनी 'परछाईं के सर' को ज्यादा घूरते! ;(मन हीं मन मुदित होलकर सोचते)'...हाँ! अखनी अमिताभ दिखलऊ रे, भाय!'  ...तभी किसी ने फिर भर-मुट्ठी बालों को भींचा, पलटकर देखा तो जान सूख गई! हेडमास्टर साहब ने कड़क कर अलंकारिक भाषा व्यवहार का नमूना पेश करते झट एक कैंची जेब से निकली और मुट्ठी भर जकड़े हुए बालों को कुतर कर फेंक दिया!! हम हक्के-बक्के, दुक्के-चौंके-खड़े रह गए!! हैडमास्टर साहब गरजे :"...`~!@#$%^&* इमरजेंसी का टाइम है, इंदिरा जी के हुकम है कि ईस्कूल में लम्बा बाल नइ रखना है, हम बोले थे ना?_फिर काहे रखा रे .*&^#@!" और दो थाप दिए! फिर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ! उनकी नज़र "45-इंची" मोहरी वाली स्कूल-ड्रेस के रंग वाली "बेलबौटम" पर पड़ी, :"...ई बोरा पएँध के ईस्कूल आया है!?और उनकी कैंची ने इस बार बेलबौटम की भी जान निकाल दी! उन्होंने ये किया क्यों की इंदिरा जी ने उन्हें अधिकृत किया था! इस फटी बेलबौटम को पहने हुए चलते वक़्त मर्दानी टांगें जब जांघ तक की झलक झलकातीं थीं तो मारे शर्म के मरने को भी मन नहीं करता था! हेड मास्टर मुझे "सामंत" दीखता! 'विजय' की तरह दांत किटकिटाते, छिपते-छिपाते मेन रोड के बदले पतली गलियों से गुजरते धीमे-धीमे से चलते, अपना बस्ता कनपटी से सटाय, चुपके से घर में घुसे, बस्ता फेंका, एक गमछे से सिर ढके आईने में अमिताभ को देखा ...अमिताभ नहीं थे! न 'विजय' था! न मैं था! ..फिर कोई अजनबी बालक था!! जिसके सर के बालों की हजामत और अजीबोंगीब कतरब्योंत का कौशल देखकर "नउवा" के सम्मान में "तत्काल प्राप्त भाषा व्यवहार ज्ञान" का एक सुन्दर सा नमूना मेरे मुँह से निकला गया! सुन कर त्योरियां चढ़ाए बाबूजी कमरे से निकले और दो चमेंटा लगा दिए! ("...अमिताभ उर्फ़ 'विजय' की यह दुर्दशा!"...एक दिन में चार चमेंटा! उफ़ !) जब उनकी नजरें मेरे बालों पर पड़ी तो वे समझ गये कि 'बबुआ' ने कांग्रेस के इमेजेंसी यज्ञ में अपने बालों की भी आहुति दे दी है! "..अर्रेह !! पैन्टवो के!?"...वे मुझे पैन्ट बदलवा कर उसी वक़्त सैलून में ले गए! ठाकुर को बोले कि तुरंत इसकी अच्छी हजामत करो,.. हम आते हैं! वे लौटे तो उनके इतजार में बैठे, उंघते और सुबक-सुबक कर रोते मेरी नजर उनपर पड़ी और उनकी नजर मुझपर, ...पर वे उपेक्षा से दूसरी तरफ देखने लगे!! मुझे पहचाना ही नहीं! मैं बेंच पर से उठकर सुबकते-सुड़कते उनके पास आ ही रहा था कि उन्होंने ठाकुर से पूछा :"बबुआ केने गइलन?" ठाकुर ने हैरानी से उन्हें देखा, और मेरी ओर इशारा किया! बाबूजी :""..आएँ! ..ई का? हो! एकर "बेल" कहे मूंड दिए?" ठाकुर ने कहा :"कौनो जग्घे नैय हलई 'तवेरे बबा'(तिवारी बाबा), केने से कैचिया लगैतिलई ! एहे लास्ट उपाय रहई!" ...बाबूजी मुझे पुचकारते, अपने (नए) "चाँद" के टुकड़े को सहलाते हुए घर ले आये और हर वह वादा किया जिससे बालक का मन बहल जाय! लेकिन अमिताभ का गुस्सा शांत नहीं हुआ! वह -विजय- बुरी तरह फुनफुनाया हुआ ही रहा ..

...आज भी अमिताभ मीन्स "_विजय_" का गुस्सा वैसे ही भड़का हुआ है! गुस्सा है पर 'विजय' और अमिताभ नहीं,...है तो ये मूँछ वाला जो आईने से मुझे घूरता कोई उदण्ड और जिद्दी, बज्र-बुद्धि, "गर्दभ"-स्वर वाला, ढीठ अहिर दिख रहा है, जिसका तम्बाकू के दुर्गन्ध युक्त मैला गमछा भी धुलने से मना करता है, यानि सच्चा साथी है! अस्तु, चाँद की रौशनी बिखर कर बर्बाद हो रही है!

 _ऐसा क्यों ? आगे पढ़िए ...

....और ..26-जनवरी`2013आते तक इतने बाल उग चुके थे कि अब काँटों की तरह चुभते नहीं थे। हाथ फेरने पर एक मखमली अहसास होता था। लेकिन आईने में प्रत्याशित चेहरा नज़र नहीं आया। मैं रोज़ कल्पना करता कि इस बार बालों के फ्रेम में जड़ी मेरी सूरत कुछ तो गज़ब जरूर ढायेगी ! लेकिन सिरफल (बिल्व फल अर्थात बेल) सिरफल ही दिखता था, जिसपर बरसाती चिकते पड़े दीखते थे, निराशा होती थी, लेकिन आशा नहीं टूटती थी। ...उगेगा...उगेगा ! दिन-हपते-महीने गुजर गये, कंघी जिसे हाथ लगाय महीनें बीत चुके, जनवरी से मई आ गया पर वह तिरस्कृत भिखार की भांति सूख कर अपना लावण्य खो चुका है ! ...तब एक ख़याल मन में आया! चलो थोड़ी दिनों के लिए अमिताभ नहीं, "आमिर" ही सही, मूँछ उगा ली जाय, कहीं तो बाल दिखने ही चाहिए! हाल ही में फिल्म "तलाश" में पहली बार खाखी वर्दीधारी पुलिस इंस्पेक्टर की और उसकी शानदार मूँछ की याद आई और 'चन्देल' के भीतर -CFL- ( C. A. Fail ) रौशन हो गया! ...लेकिन मूँछ की पहली "शो" ही पिट गई! मेरे बेटे ने मुझे मेसेज किया ;'OH1..god11..clear your mustache, nOw! "आमिर तुरन 'धूम' मचने भाग गया! आखिर हमउम्र है! ...लेकिन विजय कहीं न कहीं से अभी भी मुझे आश्वासन दे रहा है! मन ने कहा 'घर की खेती है, दुसरे का क्या जाता है, अपनी सुनो - अपनी करो! तो मूँछ कायम रही! सोचा शादी-व्याह का सीजन है, दो-दो शादियाँ हैं, क्यों न इसी गेटउप में यह शादी-सीजन पार कर दिया जाय! दो सप्ताह में मूँछ के बाल इतने बड़े अरज में बढ़ गए थे कि अब उन्हें शेप-&-साइज़ दिया जा सकता था! कार्यालय का हरेक कर्मचारी साथी अब एक नए विषद राय-विचार में मग्न हो गए! पहले वाली बात एक हपते में ही हवा हो गई! कोई बोलता बोलता रुक गया! कोई दैनिक अभिवादन भूल गया! कोई मुँह फेरकर हंसा! किसी ने मुँह भी नहीं बिचकाया! कोई आँखें फाड़े देखता रहा! कोई सोच में डूबा हुआ! तो कहीं खुसर-फुसर! इस जोरदार धीमे झटके से जब वे उबरे _२-हपतों में बेशुमार राय-विचार मेरे पास जमा हो गए! लेकिन किसी के भी विचार को मैं क्यों मानूं, आखिर मेरी भी तो कोई सोच है, मूँछ मेरी है या उनकी? सबके विचारों को तिलांजलि देकर मोबाईल से नाइ को फोनकर घर आने को कहा! उसने कहा :"ढेरे भीड़ हई भईया अखनी नै आवे पारेंगे! एक-आध घंटा बाद आते हैं! वइसे आप हियें सैलुनवे में आइये ना तुरते काम हो जाएगा!" मैंने कहा :"नहीं भाई, घर पर ही आइये!" और नाइ का इंतजार करने लगा! आखिरकार खूब कलपाकर नाइ आया, तो मैंने उसे एक-दो DVD चलाकर, हीरो के ख़ास पोज़ को still कर दिखलाया! Less than 1-CM मेरी लम्बी बालों को दिखलाकर बोला :"बाल अईसन, ओर मोंछ अईसन होखे के चाहीं!" पुराने जमाने के मशहूर "खिजाब" ने विभिन्न रंगों के "डाइज़"/"मेहंदी" का रूप ले लिया है, मैंने नाइ से बालों और नई-नवेली मूँछ को कलर कर देने को कहा! (आखिर सादी-बियाह के समय हई !). नाइ ने सेवा पूरी की और मुझे आईना देखकर तसल्ली करने को कहा! मैंने आईने में झाँका ...न अमिताभ रुपी विजय, न आमीर, दिलीप साब तो बड़े दूर की बात है, यहाँ तो खुद मैं ही नहीं हूँ! कोई खूंखार शक्ल वाला असामाजिक तत्व खड़ा है .."रंगे हुए मूँछ और नन्हें बालो वाला शेट्टी!!" _क्या ऐसा सचमुच संभव है? है। तभी तो असलियत सामने है! लेकिन मैं तो बढियां आदमी हूँ यार! हे भगवान!.... क्या से क्या हो गया! आदमी यूँ भी कहीं बदलता है भला! फिर मैंने खुद को तसल्ली दी और कई तरह के सवालों के कई तरह के एक्सपलेनेशंस सोचने लगा! डर सिर्फ दो जनों से था! पहले वाइफ से! दुसरे बॉस से!! ...फिर मैंने पुनः अपने को तसल्ली दी '...अभी कोई है कहाँ!' "हम जइयई, भईया?" _नाइ ने टोका। "हाँ ..हाँ! जा!" ..और अपने ख्यालों में फिर खो गया! नाइ ने फिर टोक दिया। "अरे हाँ रे, जाहिन ना !" नाइ हिचकिचाया : "उ.. भ..भईया पइसवा .."  मुझे खेद हुआ, मैंने उसे राजी-ख़ुशी कर विदा कर दिया। उसपर बिगड़ने का क्या मतलब? जो कहा गया उसे उसने किया! करनी तो मेरी थी, जिसे भुगतनी भी मुझे ही होगी! मैं झुंझलाया (:"...आखिर बेल काहे ला मुंडवइले हलियई, कितना अच्छा बाल रहई जिके मुंडवा के अब पछताईत हियई, के जाने ई बरिस में समूचा जमबो करतई की नईं!?)...और मूँछ भी अभी ताज़ा-ताज़ा काला रंगा हुआ भयानक लग रहा है! यूँ जैसे कोई -उपरी जिलों- का कुरता पहने अहिर हो जिसका लाल गमछा, वस्त्र का एक अनिवार्य वस्तु, जिसकी लाठी जैसी ताक़त की पहचान स्थापित है, जो हमेशा उसके कंधे पर या मुण्डे हुए बेल पर शोभायमान रहती है, और सेम-टू -सेम यही वेष-भूषा होती है जो आदमी आईने से मेरी और मेरी आँखों में झाँक रहा है, जो ढिठई से पेश आता हैं, पान-गुटखा-तम्बाकू-खैनी-गांजा-भांग-दारु-सिगरेट-बीड़ी का नित्य सेवन और पालन सनातन धर्म की तरह समझकर करता हैं; जिसकी आँखें हमेशा लाल रहतीं है! जो हर उम्र की महिला को सर्फ एक ही निगाह से देखता है! जो हर भीड़ में आपको धकियाता है! जो हर गाडी में जबरन सीट लूटता है! जो सिनेमा की टिकटों की ब्लैक-मार्केटिंग करता है! जिसके आचार-व्यवहार बोली और मंत्रोच्चार भी में माँ-बहन (वो चाहे उन्हीं की माँ-बहन क्यों न हो !) गाली-गलौज युक्त वाक्य होते हैं जिसके प्रयोग के बिना वो अपना दुखड़ा तक नहीं सुना सकता! जो अब बसें धोने वाला खलासी नहीं है, बस का कंडक्टर नहीं है, बस अड्डे पर बसों के टिकटों की एजेंटी भी अब यह नहीं करता, पेट्रोल पम्प का नोज़ल मैन भी नहीं है, _अब यह हाई-वे पेट्रोल पम्प का मालिक है!! यह नेताजी हैं!! यह नेताजी के ख़ास चमचा हैं! जो नेताजी की लालबत्ती वाली सफ़ेद, कई झंडे फ़ुनगे लगे, एक्स्ट्रा लाइट्स लगी -बोलेरो- में बिना हॉर्न बजाय 'उलटी दिशा से ', वन-वे में दनदनाते फिरते हैं! सोसाइटी के नासूर......!" फिर भी हिम्मत करके उपरी जिलों के सफ़र को निकल गए!

वाइफ से पहले घर के मर्दों और गुंजन से मुलाकात हुई, मैंने आशीर्वाद देने से पहले पूछा :"कैसा लग रहा हूँ? गुंजन :"एकदम झकास!" तभी वाइफ पधारीं :"ई डाकू जइसन मोंछ का जाने काहे ला बढ़ा लिए हैं, छेह!' माँ :"ठीक त लागतआ" मैंने सफाई दी और ढिठाई में ही पनाह ढूंढी :"रे !आखिर सार के बियाह बा!" फिर किसी को मेरी मूँछ से मतलब नहीं रहा! आते वक़्त गाँधी सेतु पर मैंने नयी मूँछ और कुर्ते में फोटो खिंचवाई थी! कैमरा में उन्हें देखने लगा _मुझे वही असभ्य मुस्टंडा, गुंडा मुझे घूरता हुआ दिखा! जो कभी-कभार मस्तकपर लम्बा लाल टीका लगाए औए हाथों में लाल धागे और कड़े भी पहनता है! मैंने कैमरा बंद कर दिया! अब तो किसी तरह यह यज्ञ पूरा हो, घर पहुंचूं फिर ...तभी वाइफ़ ने सवाल शुरू किया :"मोंछ काहे बढ़ा लिए हैं?" जबाब :"मुंडवाने के लिए।" सवाल : मुंडवाना ही था तो बढाए काहे?" जबाब : "मुंडवाने के लिए!"

सफ़र से लौटने के साथ ही यह निर्णय ले लिया गया कि मूँछ की कुर्बानी हर हाल में दी जायेगी! लेकिन ख़ास मौके पर! आप मेरी मूँछ मुंडन संस्कार में सादर आमंत्रित होइएगा!

जाते-जाते कृष्ण चन्दर जी की किताब "एक गधे की आत्म कथा" में शुमार एक शेर शायद यहाँ भी फिट लगे!
 "बनाकर गधों का हम भेस 'ग़ालिब'l"
तमाशा-ए-अहले-करम देखते हैंll"

बेलम !
बौटम !!
बौड़म !!!
भह :
_श्री .