Friday, August 30, 2013
Tuesday, August 27, 2013
दुर्भिक्ष (भाग-१८)
हमारी क्या बात करतें हैं, हुजुर?
हमने तो नामुराद फकीरों को भी तख़्त-ए-आज़म बनते देखा है!"
__ये पंक्तियाँ अभी मेरे में जेहन में स्वतः कौंधी और मैंने छाप दी! यदि यह किसी और की रचना है तो कब! कैसे!_मेरे दिमाग में आईं? _मैं नहीं जानता! और यदि इन्हें आप पहली बार पढ़ रहें हैं तो इसका रचनाकार मैं, श्रीकांत तिवारी, हूँ, जिसे किसी अदृश्य शक्ति ने लिखने को प्रेरित किया, _उस शक्ति को बारम्बार प्रणाम!! जो शायद मेरी अईया है! यह एक हकीकत है, अनर्गल प्रलाप नहीं! बाबुजी की चाकरी करके ही कितनों को साहिब-ए-जायदाद बनते आपने भी देखा है!
.......आरा, भोजपुर रोहतास, छपरा, सिवान, बलिया(UP) इत्यादि भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के अलावे उत्तर बिहार और उत्तरप्रदेश के बिहार से सटे कई जिलों में शादी-ब्याह या अन्य उत्सवों में लौण्डा-नाच खूब प्रचलित है! इसके आयोजन के बिना आपकी बड़ी जग हंसाई होगी! होती है! हुई है! दूल्हा या दुल्हे का बाप या बाराती रूठ सकते हैं! बरात वापस तक हो सकती है! होती है! हुई है! मैंने अपने छुटपन, बचपन में ऐसे नाच और नचनियों को देखा है, जिसमें मर्द, _औरत बनकर बेहूदा, फूहड़ और भौंडा नाच पेश कर वाहवाहियाँ और ईनाम-इकराम वसूलते हैं! इनके लिए स्पेशल शामियाना और रहने-खाने और सजने-संवरने के तम्बू होते हैं! इसमें फिर उस नाच की तो बात ही क्या जिसमे साक्षात् एक लौण्डी नाचती है! इन नाचों को देखने के लिए भोजपुरी भाई लोग कोसों, मीलों दूर से आते हैं! नचनियों पर पैसों की बौछार करते हैं! आयोजक और विशिष्ट अतिथि, कोई नेता छाप गुंडा, या गुंडा छाप नेता, या जमींदार साहब, बाबु-साहब अग्रिम पंक्तियों में सिंहासनारुढ़ होकर मदिरा और पान का आनंद लेते हुए नाच देखते हैं! कई माननीय तो लौंडियों को रखैल रखने की चाहत पूरी करके ही मानते हैं! यह भी -दुर्भिक्ष- का ही एक छद्म वेष है, साब जी! राजकपूर साहब की फिल्म "तीसरी कसम" इसी विषय पर आधारित है! कोमल मानवीय भावनाओं, सहज और सरल हास्य से भरपूर यह फिल्म तो अच्छी है ही, इस फिल्म के गाने भी बड़े कर्णप्रिय और काफी मशहूर हैं!
१. दुनियां बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई, तूने, काहे को दुनियां बनाई
२. सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है
३. चलत मुसाफिर मोह लिया रे, पिंजरे वाली मुनियाँ
४. पान खाय सईयाँ हमारो, सांवली सूरतिया होठ लाल लाल, अय-हय मलमल का कुरता`ह:
_मैं इस फिल्म को मेरे साथ देखने के लिए आपको आमंत्रित करता हूँ!
_तोंहों आईहे, रे!
_क्योंकि, लाले दी जान! मुझे फिर फिल्म देखने का मन कर रहा है!.......
........-दुर्भिक्ष- को यह बात बड़ी निराश और मायूस कर गई कि ना ही बाबुजी ने, ना ही उनके किन्हीं बेटों ने, और ना ही उनके किन्हीं दामादों ने इस लौण्डा नाच की रवायत को कुबूल किया! पर इसके दीवानों को हमने बौराते हुए देखा जरूर है! इनमें बाबुजी के ही कई रिश्तेदार हैं, जिन्हें यह नाच का शौक अभी भी है! जिससे हमें कोई सरोकार और मतलब नहीं! लेकिन हमारे बॉलीवुड को इससे खूब खूब खूब मतलब और लगाव है! फिल्मों के आईटम सॉंग इसी बेहुदेपन के आधुनिक रूप हैं, जिनमे से कोई अच्छा मनोरंजन है, तो कोई भारी शर्मिंदगी! भोजपुरी भाषा की कुछ चुनिन्दा फ़िल्में ही तारीफ के काबिल हैं, बाकी गटरल गार्बेज! -दुर्भिक्ष- की यही मंशा है कि उससे बचने के लिए कोई भी समझौता कर लो, तो वह नहीं सताएगा! अब यह तो हम इंसानों पर निर्भर करता है कि हम अपनी आत्मा शैतान के पास गिरवी रखने को राजी हैं या रामप्यारे तिवारी जी बनकर एक स्वाभिमान युक्त गरिमामय इतिहास रचना चाहते हैं!?? साब जी, यदि रच नहीं सकते तो इतना तो अपने लिए कर ही सकते हैं ना, कि प्राण छूटने से पहले शर्मिंदगी से ही न मर जाएँ!?? हर होली में राय साहब के दरबार में होने वाले नाच-गान से इसकी कोई तुलना हो ही नहीं सकती! ऐसे तुलनात्मक गुस्ताखी की सोचना भी मत्त! ताकीद रहे!
*_पेश है, मेरे बाबुजी की तितली मूँछ!! और एक ऐतिहासिक फोटो, जिसमे मेरी अईया(तेजवंती देवी), बालिका उर्मिला(दीदी) मेरे बाबूजी, चेरिया के साथ हैं! चेरिया अब बूढी हो चुकी है, पर इसके वही बिंदास रंग-ढंग और बोली और हमारे माता पिता के प्रति वही समर्पण और सम्मान की भावना जिंदा है! जो, खेद है बॉस, कि आपमें इसका सर्वदा अभाव है, और 'आप'-अभावग्रस्त तो इन फकीरों से भी गरीब हैं! खुश रहने की कोशिश कीजिये, थोड़ा हँसना-मुस्काना भी सीख लीजिये! शायद बुढ़ापा सहन कर सकें! खिन्न रहते, खिन्न ही जीते आपकी मुखाकृति ऐसी बदल गई है, जैसे जन्म से ही थोबड़ा लकवाग्रस्त हो! अपनी शक्ल एक बार आईने में देखिये आपको -दुर्भिक्ष- का चमचा आपकी आँखों में झांकता नज़र आयेगा!
इस इमेज को क्लिक कीजिये और फोटो को बड़ी करके देखिये! इसकी ओरिजिनल फोटो की रिजोल्यूशन बहुत बड़ी है! अपलोड होने बहुत समय लगने लगा, इसीलिए इसे एडिट कर कदरन छोटा कर के यहाँ ऐड किया है! इस फोटो की उम्र का कोई अंदाजा लगाईये! उर्मिला दीदी का जन्म १९५१ में हुआ है! यह फोटो उर्मिला दीदी के पास सुरक्षित है, जिसकी फोटो और विडियो मैंने बनाई है!
----------
*_"घुघुआ मामा उपजे धाना।
घुघुआ मामा उपजे धाना,
पुरानी भीती गीरेला,
नई भीती उठेला।
सम्हरीये गे बुढ़िया
अपन थरिया, कपार !!!
ए गिरल! गिरल!!
गिरल!! गिरल!!!
धडाम!_"*
{भीती = भीत = दीवार}
{भीती = भीत = दीवार}
_यह बोल उस प्यार के हैं जिसमें माँ, पिता, बहन, भाई सभी समाये हैं! अपनी संतानों के लाड़-प्यार के इस खेल में सबने इसे खेला और गाया है। इसमें माँ या पिता या बड़े भाई बहन अपने नन्हे मुन्ने या मुनियां को, लेट कर अपने घुटने मोड़कर, बच्चे को अपने पैर पर घुड़सवार जैसा बिठा कर अपनी पीठ के बल झूला झुलाते हुए इसे गाते हैं, जिसमे "धडाम!" बोलकर बच्चे को बिना चोट पहुँचाये यूँ गिराते और गुदगुदाते हैं कि वह खल खल खल खल खूब हँसते हुए फिर से सवारी करने की फरमाईश करते हैं, जिसे पूरा करने में सचमुच खूब मजा आता हैं!
और यह खेल भी मुझे बाबुजी ने मुझे खूब खेलाया है!
_बाबुजी की गैर मौजूदगी में दिल बहुत रोता है! मात्र २७ वर्षों का ही साथ रहा हमारा! मेरी गोद में ही इनके प्राण निकलते और साक्षात् एक मानव को मरते देखते हुए, इनके पार्थिव शरीर को अपनी गोद में लिए, उनके दुलारे प्यारे गुलगुले शरीर को अकड़ कर पत्थर बनते देखेते हुए, नंगी कठोर ज़मीन पर एक चादर पे इस शरीर को लेटे देखते हुए, इनके मृत शरीर के मुँह में तुलसी संग गंगा जल टपकाते हुए, इनकी अर्थी को कन्धा देते हुए, चिता पर लिटाते हुए, और इन्हें मुखाग्नि देते हुए न मैं कभी रोया न किसी ने मुझे रोते देखा!! _क्यों? क्या इसलिए कि मैं एक पत्थरदिल इंसान हूँ? मैं इस सवाल का क्या जबाब दूँ, साब? आप खुद ही विचार कर कुछ कह लीजिये, समझ लीजिये!
_मैं तो सिर्फ यही सोचता हूँ कि :"क्यों मर जाते है ऐसे प्यारे प्यारे रामप्यारे??"
_और ऐसे अन्नदाता, आश्रयदाता के बालकों का आश्रय दुनिया वाले छीनने की हिमाकत कर उसे न्याय कैसे कह सकते हैं??
_फैसले पर मेरी सहमती पर मेरी पीठ ठोककर मुझे शाबाशी देकर मुझे "अपने बाप की सच्ची औलाद!" की संज्ञा से सम्मानित और विभूषित किया गया!
_लेकिन मेरी माँ की नज़रों में मैं आज भी एक पराजित गुनाहगार हूँ!
_आज भी एक पापी हूँ!
_आज भी एक कायर हूँ!
_यह वही माँ है साब जी, जिसे 'रमवा' -"माई"- पुकारते नहीं अघाता था! यह वही माँ है जो राजेसर, संकर, रमवा, चमेल, शव, जानकी, लल्लू, और मल्लू (='चुसके आम') के साथ-साथ इनकी पाँचो जनानियों को और आपको और आपके बापजी को भी अपने यहाँ अपने हाथ से बनाकर खाना खिलाती रही! बिसू बाबु से मुफ्त की ईलाज मुहैया करवाती रही! राम जी के ''पुर्जे'' से मुफ्त की दवाईयाँ मुहैया करवाती रही! इसी देवी माँ ने संकरा की जनानी, चिंतवा को, मौत के मुँह से निकाल कर स्वस्थ सकुशल खड़ा कर दिया! इसी के दिए फेराडॉल और च्यवनप्राश के अनगिनत पेटियां की पेटियां चाटकर 'शव' से 'शिव' बने! _क्या इसीलिए कि इस औरत को बेघर कर सको?? और साब जी, आपके औलादों के जन्म अपनी सुरक्षा और देख-रेख में करवाती रही! कभी कोई शिकायत नहीं, कोई माँग नहीं! राम जी की यह विधवा आप निरंकुश और नमकहराम से सवाल पूछती है, यदि सच्चे पक्के मर्द और अपने बाप की -ही- (पडोसी की नहीं) पैदाईश हो तो जबाब दो!:
_रामप्यारे तिवारी की विधवा को घर क्यों न दिया?
_रामप्यारे तिवारी की असली वारिस और उत्तराधिकारी उनकी विधवा कलावती देवी है, ना कि श्रीकांत, शशिकांत और न कमलकांत!
_तुम जैसे लोगों की वजह से ही -दुर्भिक्ष- का साम्राज्य पनपता है!
_सिर्फ भारत ही नहीं, सिर्फ हम ही नहीं, पूरी की पूरी मानवता के असली शत्रु और सबकी दुर्भिक्षावस्था के असली कारण अकेले सिर्फ तुम जैसे प्रेत ही हो! जिसको दुनियां बिगडैल, बेलाग, बेलगाम, बेहूदा, बेलिहाज़, बेईमान, बदतमीज़, बुरा, बदनाम, बेरहम, बेगैरत जैसे शब्दों से नवाज़ती रहेगी!
_बहुत बड़ी गलती की भगवान ने जो कटोरे की जगह तुम्हारे हाथ में कलम थमा दी! और तुम खुद को ही खुदा समझ बैठे, आज भी घमंड में फूले हुए हो, _यही मेरे लिए तसल्ली की बात है, कि पंचर तो तुममे भी किया जा सकता है, हवा तुम्हारी भी खिसक सकती है, खिसकाई जा सकती है! पर तुम्हें तो अपनी आँखों से गल-सड़कर मरते देखेने के तम्मनाई हैं बॉस, सो जल्दी मत मरना! पहले सड़ना! फिर गलना! फिर बाद प्रार्थना करना कि मर सको! उस वक़्त कोई रोवेगा तो सिर्फ कुत्ते और भेड़िये!
_और हमलोग घी के चिराग जलायेंगे!
------
*_बाबूजी ने अपनी छोटी बेटी "राजकुमारी" का ब्याह सिवान जिले के घरथौलिया ग्राम के शिक्षक श्री विश्वम्भरनाथ जी शुक्ला के जयेष्ट सुपुत्र "श्री दिनेशचन्द्र जी शुक्ला" के साथ १९७९ में सुसंपन्न किया! यही एक बेटी की शादी बाबुजी ने लोहरदगा से संपन्न की! इसके निमित्त तिलकोत्सव में काफी लोग शामिल हुए थे! यह तिलक भी मैंने ही चढ़ाया! इसमें सम्मिलित लोगों में मुरारी मामा, मैं और लोहरदगा से ललन पंडित जी गए थे! गाँव का वृहद् समाज, प्रयाग जीजाजी, मदन जीजाजी वगैरह ने हमें पटना में ज्वाइन किया! उस समय गाँधी सेतु का कोई वजूद नहीं था! पटना के "महेन्द्रू घाट" से स्टीमर द्वारा हमारी _सेना_ गंगा जी को पारकर "पहलेजा घाट" पर उतरी! फिर वहाँ से ट्रेन द्वारा हम सिवान पहुंचे! मुझे बहुत ही रोमांच हो रहा था कि रेल गाडी पर चढूँगा! उन दिनों रेलवे की पटरी की चौंड़ाई तीन "गेज़" की होतीं थी!
ब्रॉड गेज़ = बड़ी लाईन!
मीटर गेज़ = मंझली लाईन!
और स्माल गेज़ = छोटी लाईन!
इस बार हमारी ट्रेन "मीटर गेज़" की थी! और भीड़ और धक्कम धक्का तो पूछिये मत्त! हमारे दल के 'बल' ने ट्रेन में जगह "लूटी" और हम विराजमान भये! मुझे बोगी के फर्श पर बाबुजी की बेडिंग खोलकर डाल दिया गया! मुरारी मामा बानर की तरह एक उपरी बर्थ पर दर्जनों जनता जनार्दन के साथ लटक कर एडजस्ट हो गए! यह जाड़े का मौसम था! मुरारी मामा ने हँसते हुए मुझसे पूछा :"का सीरीकान्त, मजा आवतआ नूँ? ही ही ही ही ही! बड़ी, रेलगाड़ी में चढ़े खाति तकतकाईल रहअ! हे हे हे हे हे!!" बाबुजी को उनके भक्तों ने किसी तरह विराजमान कर दिया था! प्रयाग जीजाजी इस माहौल को अपनी हंसी और चुटीले मजाकों से मस्त-मस्ती में बदल चुके थे! हमें आज भी उनकी "मिमिक्री" याद है! और सचमुच बहुत मजा आया! सिवान स्टेशन पर उतर कर हमने प्लेटफ़ॉर्म के एक कदरन साफ़ स्थान पर अपना मुकाम बनाया! बाबुजी की योजना अनुसार शुक्ला जी का कोई आदमी हमें इस स्टेशन पर रिसीव करने वाला था, जो हमें हमारे ठहरने के स्थान पर लिवा जाता! जो अभी तक तो नदारद था! उसके आने तक बाबुजी इतने व्यग्र व्याकुल और इतने चिंतित हो गए कि मुझे भी चिंता होने लगी कि कहीं हम नेपाल में तो नहीं घुस गए! पर जब वह व्यक्ति आये तो उनके खोजने के अंदाज़ से लगा जैसे वे आपदा ग्रस्त शरणार्थियों में अपने -अपनों- को बहुत ही शिद्दत और यत्न से तलाश रहे हों, जिनकी उन्हें कोई पहचान ही नहीं है!! बड़ी ही मुश्किल से उन राहतकर्मी हुजुरजी ने हमें; और बाबुजी ने उन्हें पहचाना! हंसी तब और मुखर हो गई जब पता चला कि ये श्रीमान इसी प्लेटफ़ॉर्म पर हमें घंटों से खोज रहे थे! चुपचाप!! बाबुजी की झल्लाहट भरी वाणी के शोर में "शुक्ला जी" शब्द सुनकर उन्होंनें हमसे पूछा :"लोहरदगा से आईल 'तिलकहरु' लोगिन अपनेहीं सभे हईं का?"
_"हाँ हाँ हाँ!!!" बाबुजी व्यग्रता से बोले।
......तब सबको चैन आया! वे हमें स्टेशन से निकाल कर शहर के एक पक्के मकान में ले गए! और हमारे ठहरने की व्यवस्था दिखाई, समझाई और बड़े ही गर्व से बोले :"ये हमारे _"षिष्या"_ का मकान है!"
"दुर्र रेह:!" _मैंने समझा था कि यही राजकुमारी दीदी का भवितव्य ससुलाल है! बाद में हमें पता चला कि ये -गुरुघंटाल- दरअसल तोताराम जी हैं! "सुग्गा पंडित !!" वे जो हाट बाज़ारों में सड़क के किनारे बैठकर अपने ट्रेंड तोते की सहायता से आपका भविष्य बांचते हैं!! प्रयाग जीजाजी को अनायास ही एक और चुटीला प्रसंग मिल गया! दिन में इसी मकान में रेस्ट किया गया! शाम को हम एक भाड़े की जीप से "घरर्थौलिया" गए! ज़ाहिर है कि भाड़ा बाबुजी ने भरा! और बाबुजी ने मेरे द्वारा ही इस तिलकोत्सव को भी संपन्न करवाया! रात्रि भोजन और शयन वहीँ हुआ! दिन के भोज में एक ज़नाब जिलेबी चला रहे थे! उनके चलाने, देने और बोलने का बेढब ढंग याद कर आज भी मुरारी मामा खूब हँसते हैं! वे किसी के भी पत्तल में जिलेबी दिए बिना :"दिहीं? दिहीं? दिहीं? दिहीं?" _करते पार हो गए! जब वे सेकेंड राउंड भी इसी तरह लगा रहे थे, तब मुरारी मामा ने झल्ला कर कहा :"अरे, द ना महाराज! _कि खाली पुछबे करबअ?" तब सबको जिलेबी नसीब हुई! रामध्यान सिंह जी सब्जी नहीं खा रहे थे, तो बाबुजी ने उन्हें टोका कि,: "तरकरिया खात काहे नईखअ?"
_"बेई, बड़ी तींत बा! खियाआ ता कि खाईं?" रामध्यान चाचा ने -"सिसिया"- कर कहा!
_" त, धो-धो के खा!" बाबुजी ने बड़े आराम से मासूमियत और भोलेपन से कहा! जिसे सुनकर समस्त समुदाय ने जो जमकर अट्टाहास किया, वह आज भी गूंजती प्रतीत होती है!
_इस तिलकोत्सव से लौटते समय वृद्ध ललन पंडित जी की तबीयत काफी बिगड़ गई थी! बाबुजी ने जब ललन पंडित जी को उनके लोहरदगा आवास पर उनके परिवार के पास सकुशल पहुँचा दिया, तब इनकी स्वयम की अवस्था भी सामान्य हुई! फिर मिडल स्कूल के पास शिवबाबु-परिवार के बड़ा गेस्टहाउस से राजकुमारी दीदी का विवाह हुआ! जहाँ -दुर्भिक्ष- जैसे स्वयं दहेज़ के दानवी रूप में प्रकट हुआ और "सकता-सा" छा गया! शादी की अगली सुबह समधी मिलन के बाद, मड़वा (मण्डप) में दूल्हा अपने पिता, भ्राता और अन्य सगे-सम्बन्धियों के साथ भोजन कर स्वयं प्रतिष्ठित होते हैं, और वधु पक्ष को प्रसन्न और कृतार्थ करते हैं! पर जो हुआ उसे जग जानता है! दूल्हा रूठ गया! भोजन करने से इन्कार कर दिया! दूल्हा जब अपना पहला निवाला खाता है, तभी शेष बाराती भी खाना शुरू करते हैं! भोजन रुक गया! बाबुजी दौड़े-दौड़े आये! :
_"का भाईल, का भाईल, खात काहे नईखीं?"
_"पहिले दूल्हा के डिमांड सुनीं, पूरा करीं, तब्बे भोजन होई!" उनकी तरफ के एक महाशय ने फरमाया!
सन्नाटा!
सैंकड़ों लोगों को जैसे लकवा मार गया हो!
सन्नाटा!!
जैसे सभी सन्निपात से ग्रसित हो गए हों!
सन्नाटा!!!
मेरे बाबुजी को मैंने व्यथित, विचलित, व्यग्र, व्याकुल, बेचैन, बेसहारा और बेचारा बना हुआ देखा! मेरे बाबुजी ने इस -दुर्भिक्ष- की भूखी जठराग्नि में दुल्हे की मनोवांछित वस्तु की आहुति डाली! जबकि डिमांडेड मोटर-साइकिल "YEZDI" की या उसके उस वक़्त के कीमत की पूर्ती बाबुजी की सीमित आय और हैसियत से बाहर की बात थी!! बाबुजी एक घंटे तक "दामाद जी" को मनाते-मनाते हार गए! गाँव-घर और लोहरदगा के हमारे मुअज्ज़िज़ मेहमान और सैंकड़ों तमाशबीन से लोग देखते रह गए! फिर दृढ़ निश्चयी होकर, असहाय, लाचार, विवश और बेचारे-रामप्यारे, मेरे बाबुजी छाती तानकर वचनबद्ध हुये; तब भोजन कर "उन्होंनें" हम पर एहसान किया! श्रीमान उदय बाबु ने सब संभाल लिया, और बाबुजी ने अपना वचन पूरा किया!......
_यह 'हीरो' मेरे बाबुजी रामप्यारे तिवारी जी ही हैं, जो एक नामालूम गाँव में अनाथ जन्मे! अनाथ पले बढ़े! अनाथ आगे बढ़े! अनाथ खेले-कूदे! अनाथ पढ़े-लिखे! अनाथ रोजी ढूंढी! अनाथ ही लुट गए और दुर्भिक्षावस्था में गुमनामी में खो गए! जो जब फिर प्रकट हुए तो एक महामानव थे! सुपरह्युमन Superhuman थे! जो दुश्मनों के भी दोस्त थे! जिनके अनाथ बच्चों की बोटियाँ तुम दुर्भिक्षों ने मिलकर लूटी! और हम लुटकर भी सुसम्पन्न रहे, यह उन्हीं महामानव का आशीर्वाद है! प्रयाग जीजाजी १०० % सही हैं! निःसंदेह हम हीरो हैं! निःसंदेह हमने महादान किया है! वह कृतज्ञ हो या कोई सडा हुआ कृतघ्न, _कोई माई का लाल यह कहने की शक्ति नहीं रखता कि उसने -हमें- कुछ दिया है! बल्कि -हमने उन्हें- सबकुछ दिया है!.......
*_रामप्यारे तिवारी जी के पाँच भतीजों की
पाँच प्रकार की बहुएँ, इनकी पाँच बेटियों और एक भतीजी की शादी से छह प्रकार
के दामाद कुल मिलाकर ग्यारह घराने से जुड़कर बाबुजी का अपना ही परिवार एक
व्यापक समाज और समुदाय बन चुका था! जिसकी गरिमा बाबुजी की उपस्थिति से ही
सुशोभित होती थी! बाबूजी बिहार में अपने समाज के एक बेहद मजबूत आधार स्तम्भ
थे! सामाजिक जानकारियों के एक मानद, ज्ञानी और जानकार, a living
Encyclopedia! जिनके भतीजों की संतानों की शादी का वक़्त भी करीब आने लगा! स्व० राजेश्वर भईया के प्रथम पुत्र भुवनेश्वर की नौकरी HEC धुर्वा (राँची) में ही, राजेश्वर भईया के स्थान पर, अनुकम्पा के आधार पर हो गई, और बाबुजी की आत्मा प्रसन्न हुई!
बाबुजी को अपने समाज के बारे में समस्त जानकारी समाज में ही रहने, और अपने समाज में, अपने समुदाय में, अपने ही ग्यारह परिवारों में लगातार जुड़े रहने और घूमने और मिलते रहने से प्राप्त हुई! सोचिये, १९६२ से लेकर १९७९ तक लगातार शादी-ब्याह के सिलसिले में १६ वर्षों की अथक यात्रा और कठिन श्रम से हासिल इनकी जानकारी कितनी व्यापक होगी!!? इसी के वजह से इनसे सलाह मशवरा और इनके विचार जानने को उत्सुक कौन नहीं होगा? जानकारी भी एक विद्या है, एक सम्पत्ति है, एक ताक़त है, जिसके पास ज्ञान और जानकारी होती है वह बिना धन के ही धनवान होता है! बौधिक, वैचारिक और व्यवहारिक रूप से सदा उसकी समृद्धि कायम रहती है! और ऐसे महापुरुष, युगपुरुष होते हैं! निःसंदेह मेरे बाबुजी एक महान युगपुरुष हैं, और सदैव हमारे लिए वन्दनीय हैं!! बाबुजी सिर्फ अपने ग्यारह संबंधो में ही सिमटे नहीं रहे, समाज, गाँव-जवार के और भी अनेक लोगों से उनका सम्बन्ध एक मैत्री की तरह बड़े व्यापक रूप में फैला, और सभी एक दुसरे से प्रेम भाईचारा और परस्पर सहयोग से और समृद्ध हुए! _कृपया, 'समृद्ध' शब्द को धन रुपया पैसा जायदाद नहीं समझें! फिर भी आपकी "खोटी-अक्कल" यही कहती है तो कटोरा लेकर आओ, कुछ भीख ले जाओ! बाबूजी का दिया इतना तो है ही कि तुम दुष्ट -दुर्भिक्ष- को आईना दिखाते एक साँझ खिला सकते हैं!
बाबुजी राय साहब के परिवार के समस्त सदस्यों के बीच एक सम्मानित और मान्यवर महोदय थे! बाबुजी राय साहब के कारोबार के समस्त प्रतिष्ठानों के हरेक कर्मियों के बीच एक सम्मानित और मान्यवर महोदय थे! बाबूजी मजदूर वर्ग के लोगों के बीच एक सम्मानित और मान्यवर महोदय थे! बाबुजी अपने गाँव-जवार से लेकर लोहरदगा शहर के एक सम्मानित और मान्यवर महोदय थे! बाबुजी शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के मध्य एक सम्मानित और मान्यवर महोदय थे! बाबुजी मुजफ्फरपुर, नालंदा (बिहारशरीफ), भोजपुर, रोहतास, सिवान, गया और बिहार के और कई जिलों में फैले अपने सम्न्धों और सम्बन्धियों के बीच एक सम्मानित और मान्यवर महोदय थे! बाबुजी आम जनों के बीच एक सम्मानित और मान्यवर महोदय थे! बाबुजी का पूरा जीवन प्रेरणास्पद और अनुकरणीय है। इसे भूलना, भारी भूल होगी। नहीं, हम इन्हें कभी नहीं भूलेंगे! और इनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और उनके गुणों का अनुकरण करने का भरपूर प्रयास करेंगे! बाबुजी ने स्थापित कर दिखाया कि बेटियाँ बेटों से भी बढ़कर पितृभक्त और सहयोगी होती हैं!
*_बेटियाँ~
हैं समस्या बेटे गर, समाधान है बेटियाँ!
तपती धुप में जैसे, ठंडी छाँव हैं बेटियाँ !!
होकर भी धन पराया, है सच्चा धन अपना,
दिखावे की दुनियां में, गुप्तदान हैं बेटियाँ!!
अपनी बदहाली की, कीं सबने बहुत चर्चाएँ!
हैं ढापति कमियों को, मेहरबान हैं बेटियाँ!!
तनाव भरी गृहस्थी में, है चारों ओर तनाव!
व्यंग्यबाणों के बीच, जैसे ढाल हैं बेटियाँ!!
हैं दूर वे हम सबसे, है फिक्र उन्हें हमारी!
करतीं दुआयें हरदम, खैरख्वाह हैं बेटियाँ!!
है बेटा कुलदीपक, घर ये रौशन जिससे,
दो घर जिनसे रौशन, आफताब हैं बेटियाँ!!
हैं लोग वे ज़ल्लाद, जो ख़त्म उन्हें हैं करते!
टिका जिनपे परिवार, वह बुनियाद हैं बेटियाँ!!
मांगतीं हैं मन्नत, बेटों की खातिर दुनिया!
श्रीकांत की नज़र में, महान हैं देश की बेटियाँ!! …और ऐसे ही प्यारे प्यारे , मेरे बाबुजी, की कीर्ति को तुमने आकस्मिक मौत की सजा दी, तो अपने गुनाहों की सजा भोगे बिना तुम कैसे चले जाओगे रे, -दुर्भिक्ष-!!???
[यह कविता मेरी रचना नहीं है, मैं नहीं जानता इसके रचनाकार कवि कौन हैं! मेरे ब्लॉग के पिछले पन्नों में भी इसका ज़िक्र है और उस थैले की तस्वीर भी है, जिसपर यह छपी हुई सड़क पर उड़ती फिरती मुझे मिली थी!_श्री.]
-------------------
*_अब तक अमित जी की -"डॉन"- रिलीज़ हो चुकी थी!
भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी को इन्हीं दिनों मैंने
देखा, जिन्हें राँची एअरपोर्ट से रिसीव कर हमारे शिव बाबु खुद जीप ड्राइव
करते राँची की सडकों पर से गुजरे तो उस जयजयकार में शिव बाबु के नाम की
गूँज भी शामिल थी! इंदिरा जी को देख कर मैं बहुत हैरान हुआ! "कैसे कोई
इंसान इतना प्रतापी हो सकता है, जिसे आभामंडल को देखकर लगे कि उसके शरीर से ज्योति और
दिव्य प्रकाश की रश्मियाँ फूटती प्रतीत होती हों? प्रमाण मेरे सामने था! भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी! शिव बाबु के साथ चाय पीती हुईं!
*_और इसी साल मैंने बाबुजी के साथ मैंने पहली बार अमित जी की -"ज़ंजीर"- देखि! ऐसा लगा जैसे मेरा नया जनम हुआ है! और अभी तो मुझे बड़ा होना है, फिर इंस्पेक्टर बनने के लिए तो अभी और भी कई फ़िल्में देखनी पड़ेंगी! फिर शायद हो सकता है मैं एक कामयाब और सुधरा हुआ स्मगलर ही बन जाऊं! यह भी हमारी हिंदी फिल्मों में अज़ब क्राईम की गज़ब कहानी है कि, मुफलिस फकीर हीरो 'स्मगलर' बनता है, स्मगलिंग से ही उसकी रईसी, आन-बान और शान है, जो लास्ट में क़ानून पर ऐहसान करते हुए गिरफ्तार होता है, लेकिन उसकी क्रिमिनल लाईफ में क्राईम से ही लूट कर कमाई हुई काली दौलत को कभी ज़ब्त नहीं किया जाता, जो अगली सीन में ही १०-बीस साल बाद उतना ही नौजवान सेंट्रल-जेल से बाहर आकर हँसते हुए सबसे गले मिलकर अपने क्राईम से "कमाई" धन-दौलत से ऐश करने को आज़ाद हो जाता है! वाह! फिर कोई क्यों नहीं चाहेगा कि बॉलीवुड हीरो`ज़ समान स्मगलर बना जाय!!?? यह बिगडैल बॉलीवुड कभी नहीं सुधरेगा।
पर, अमित जी (मेरा -विजय- भ्रा!!) की तो बात और छटा ही निराली है! ...मेरी चाल-ढाल, मेरे रंग-ढंग, मेरे तौर-तरीके, मेरे बोलने का अंदाज़ और अंदाजेबयां, मेरे हेयर स्टाइल में -विजय- अभी भी नवयुवक है! और रहेगा, आई मीन = "रह्तऊ!!"; तुमको अगर गुस्सा आ रहा है, सेठ, तो अपना कलेजा भून कर खाओ न, बाप!! मांय कसम बड़ी टेस्टी लगतऊ!! नून दियउ? यार, मुझे फिर फिल्म देखने का मन कर रहा है! मेरी फिल्मों और उपन्यासों की लाइब्ररी यदि ये -दुर्भिक्ष- के दल्ले देख भी लें ना, तो "शशि वाला" -घीव- खा के मर जाएँ!
_मरें सार!
*_ज़ंजीर और डॉन के गाने और म्यूजिक की फैंटेसी का जादू अभी भी मेरे सर चढ़कर बोलता है! कल्याणजी आनंद जी द्वारा इन दोनों फिल्मों में क्रियेट किये गए म्यूजिकल बैकग्राउंड को जरा एक बार मेरे साथ देखिये; आपको लगेगा कि इन फिल्मों को आप पहली बार देख रहे हैं! अकोर्डियन पियानो की एक आवाज़ से सीन और संवाद (Scene and the Dialogues) को जिस खूबसूरती से कल्याणजी-आनंद जी ने रेखांकित किया है, उसे फील करने के लिए अमिताभ या श्रीकांत बनना बहुत जरूरी है! वो एक ख़ास ट्यून है, जो वे अकोर्डियन पियानो से ही -शायद- पैदा करते थे! फिल्म खून-पसीना में भी यही जादू है! उसे शब्दों में कैसे लिखूं समझ में नहीं आ रहा, वो आवाज़ यूँ सुनाई देता है, ~ "ह्युम्वाआआआआआ…!" या (Hyum हटा के)सिर्फ ~ "वाआआआआ…!" ज़ंजीर और डॉन और खून-पसीना के अलावे दूसरी फिल्मों में भी ये आवाजें यह प्रूफ है कि इसके म्यूजिक डायरेक्टर कल्याणजी-आनंदजी ही हैं! खून-पसीना देखने की भी एक कहानी है। बाबुजी ने मुरारी मामा को राँची में कोई काम सौंप कर भेजा तो मैं उनके साथ लसूड़े की तरह चिपक गया! मामू भी खुश और मैं भी खुश! हमारी यही संयुक्त योजना थी कि खून-पसीना किसी शर्त में नहीं छोड़ना है, पर मुरारी मामा बाबुजी की नाहक नाराजगी मोल लेना भी नहीं चाहते थे, अतः सशर्त :
"डन!?"
"हाँ,डन!!!"
हम रांची गए पर गाड़ी ने जिस टाईम पे हमें रांची पहुँचाया वह न नून शो का वक़्त था, न मैटिनी शो का! इवनिंग शो संभव ही नहीं था क्योंकि वापस भी तो लौटना था! मेरी खुराफाती खोंपड़ी में एक योजना आई! काश कि आइन्स्टाइन सर मेरे साथ बगल में होते! E=mc2(ई इज़ इक्वल टू एम् सी स्क्वायर) की खोज में मेरा नाम भी शुमार हो जाता! मैंने मुरारी मामा को बताया कि विनोद और चिंता दीदी के पापा (१९७५ में लोहरदगा में पदस्थापित छोटे दारोगा साहब {के पुत्र और पुत्री}, जिनका आवास हमारे थाना टोली के आवास के बिलकुल सामने है, और पीले चूने से पुता हुआ है, जिसकी मात्र एक टूटी खिड़की ही इस तरफ है!!) _का ट्रन्स्फ़र राँची सदर थाना में हुआ है, उनके पास चलें -सिर्फ विनोद से मिलने, चिंता दीदी से मिलने, बस!- मामू को शक हुआ कि छौंड़ा, कोई अपन खुराफात के फेरा में हई! मैंने कसम खाई की सिर्फ विनोद से मिलना भर है! बाबूजी को खबर है! बोल के आये हैं, कि विनोद से मिलेंगे!! मामू मेरे साथ सदर थाना चले! थाना स्टाफ से विनोद के बाबुजी का नाम बतलाकर हमने उनका आवास पूछा, कि हम उनके रिश्तेदार हैं, लोहरदगा से आये हैं! एक हवालदार हमें उनके क्वार्टर तक पहुंचा गया! हमने कुण्डी खड़काई! चिंता दीदी ने दरवाजा खोला और हमें देख हैरत और ख़ुशी और उत्साह से चिल्लाने कूदने फुदकने लगी! :"विनोद! विनोद!! आव! जल्दी आव! देखो! श्रीकांत और मामा आये हैं!!!!" दीदी ने मामा को प्रणाम किया और मुझे हपने हाथ से खींचती ले जाकर अन्दर एक कुर्सी पर बैठाया, फिर चाची को देख हमने प्रणाम किया! विनोद आया तो हम दोनों दोस्त जैसे फिर से जिंदा हो गये! चिंता दीदी की एक ही फिकरे ने मेरी चालबाजी को शह और मामू को मात दे दिया! वे भी भोजपुर के भोजपुरी भाषी ही थे! चिंता दीदी ने जिद्द पकड़ ली कि :"आज ना जाए देब! आज रहे के होई!" मामू ने प्रतिवाद किया! मैंने भी हाँ में हाँ का ड्रामा किया; और विनोद को कनकी मारी! एकांत में मैंने विनोद को बतलाया कि मेरा प्लान खून-पसीना देखने का है, और आज ही लौटना भी है कैसे होगा? पता नहीं फिर कब राँची आना होगा। तबतक तो फिल्म ही बदल जायेगी!!??? विनोद ने कहा कि :"चलो पापा से बोलते हैं!" हम सदर थाना के ऑफिस में जाकर विनोद के पिताजी से मिले उन्होंने मुझे देखकर हर्षयुक्त आश्चर्य प्रकट कर बाबुजी और हमारे परिवार की कुशलता पूछी! मैंने उनके चरण छुए! विनोद ने आग्रह किया कि ये आज ही लौटना चाहता है, सो वे अपना हुक्म दें कि ये रुक जाय, और ट्रंक कॉल से लोहरदगा बाबूजी को सूचना दे दें कि ये लोग अगले सबेरे लोहरदगा पहुंचेंगे!
ट्रंक कॉल नहीं हो सका!
क्योंकि वह B.S.N.L. की ही माँ थी!
लेकिन चाचा की आज्ञा हो गई! उन्होंनें मामा को पर्सनली हुक्म दिया कि आज यहीं रुको घुमो फिरो, सिनेमा देखो, फिर कल सुबह चले जाना! मामू को खुश होकर हँसते देख मैं समझ गया कि ये झूंठमूंठ का ड्रामा कर रहे थे, जिसे अब ये भी कुबुलते है! खून-पसीना देखने के लिए ये टिकट खिड़की पर लड़कर अपना खून-पसीना एक कर देने के पक्के ईरादे से आये थे, पर अपने पर कोई आक्षेप लेने से बचने के लिए खामख्वाह शहीदेआज़म सा 'बूथा' लटकाए हुए थे! मामू जान प्रसन्न हो गए! दोपहर से भूखे प्यासे हम फ़िल्मी बंदरों (साब जी, गलत टाइप हो गया है, -बंदो- की जगह बंदरों.....!" _"बै, जाण दै, पूँछ ता म्हारे पुरखे अपणी राजस्थाण को छोड़ आये हैं!") को चिंता दीदी ने खाना खिलाया! शाम हो गई! इस वक़्त हमें लौटती गाड़ी में होना चाहिये था! और हम धकधक-धकधक से मरे जा रहे थे कि बाबुजी का फिक्र से क्या हाल होता होगा!? विनोद के पिताजी ने "सुजाता सिनेमा" के मैनेजर को फोनकर के तीन सीट बालकोनी के बुक करवा दिए! और नौ से बारह के फ़िल्मी समय; प्रसिद्द नाईट-शो देखने हम सदर थाने की जीप पर एक पुलिस के जवान के साथ सुजाता सिनेमा पहुँचे! _याराँ! मैंने बड़े शान से अपने विजय को देखा जो विनोद खन्ना के साथ एक दुसरे को जूडो के स्टाइल में हमलावर सी भंगिमा बनाए घूर रहे थे! मेरी नस फड़कने लगी! इवनिंग शो की भीड़ निकलने लगी! कोलाहल और भीड़ में चतुर्दिक सिर ही सिर दिख रहे थे! और हम शांत से यूँ खड़े थे जैसे हमने -दुर्भिक्ष- पर फतह पा ली हो! फिर नाईट-शो की इंट्री शुरू हुई! थाने के स्टाफ ने हमें एक प्राईवेट दरवाजे से अन्दर दाखिल करवाया और खुद बालकोनी में ले जाकर हमारे (-मेरे-) मनपसंद सीट पर हमें बिठाया, और खुद चला गया, यह कह कर कि शो ख़त्म होने पर वह हमें नीचे मिलेगा! (मैं)हम सबकुछ भूलकर स्क्रीन को घूरने लगे कि :"तेरी ये मजाल!! हमें देखकर भी चालु नहीं हुआ!" हुआ जी, और मस्त शुरुआत हुई! फिर फिल्म में अमित जी की इंट्री उनके अपने ख़ास अंदाज़ में हुई! और मैं आज भी इसे याद कर बल्ले-बल्ले करता जब मन करता है, घर में ही देख लेता हूँ! इस फिल्म में मेरे विजय का नाम शिवा उर्फ़ टाईगर है, जिसे देखते सुनते ही अभी भी नस फड़कने लगती है! साब जी, फिल्म तो हमने देख ली! वापस विनोद के यहाँ आकर खा-पीकर सोये भी, पर नींद नहीं आई! फिल्म के सीन और अमित जी उर्फ़ मेरा विजय उर्फ़ शिवा उर्फ़ "टाईगर की दहाड़" रातभर खोंपड़ी में गूंजती रही! मुरारी मामा सुबह की पहली किरण पर ही उठकर झटपट तैयार होने लगे, कि :"जल्दी चल, ना त जीजा खूब डँटिहेँ!" डर तो मैं भी रहा था, सर जी! सुबह की चाय पीने में लोल भी झुलस गया! हम विदा होने के लिए थाने में विनोद के पिताजी के पास बैठे थे कि एक जानी-पहचानी काली टैक्सी को थाना कंपाउंड में दाखिल होते देख हमारा खून सूख गया! मुरारी मामा थर्रथर्र कांपते बोले :"सिरकांत, ए बप्पा, जीजा आ गईलन!" मन में मैंने कहा :"अबे, भाग!!" पर, भागे कहाँ? _यही पुलिस वापस पकड़ लाएगी! टैक्सी ठीक त्रिशूल के संजीव कुमार के रईसी अंदाज़ में एकदम हमारे सिर पर आ खड़ी हुई! और लाल रंग से गोरे-चिट्टे अशोक कुमार से भी ख़ूबसूरत, रामप्यारे तिवारी जी, झक्क सफ़ेद वस्त्रों में सजे धजे, टैक्सी से बाहर निकले! डर से हम मरने ही वाले थे कि विनोद के पिताजी ने बाबुजी का हाथ पकड़ लिया और बगलगीर होकर ठहाके लगाते मिले। बाबुजी को अपने क्वार्टर में खींच कर लिवा ले गये! पीछे-पीछे आतंकित-आशंकित हम भी घुसे, और चोरों की तरह अपराधी सा मुंह बनाये अपनी सजा के लिए इन्तजार में खड़े हो गए, कि हाज़त में बंद तो होना ही है, हुँवें "हाज़त" भी फिरना पड़ेगा, जो एक डाँट में अभी ही निकल जाती! हाज़त और हाजत में यही फर्क है! चिंता दीदी ने बाबुजी को नाश्ता, चाय पेश किया जिसे बाबूजी लाख मना करते रहे, पर दीदी ने उन्हें खिला-पिला कर ही माना! और फिर चिंता दीदी ने ही कहा कि :"चाचा, हमहीं मामा आउ बउवा के रोक लेले रहीं! बड़ी दिन बाद देख के, जाए देवे के मन ना भईल ह! रउओ आज रहीं ना! चाची के काहे ना लिया आईनी ह? लालगुना कहाँ बाड़ी?" …और विनोद के पिताजी से गप्पें करते बाबुजी का सारा गुस्सा और हमारा सारा खौफ ख़तम हो गया! हाज़त अपनी ख़ास हाज़त में वापस सुटुक गया! हमारे लौटते वक़्त चिंता दीदी रो पड़ीं! विनोद और मैं फिर मायूस हो गए! इसके बाद फिर न जाने वे अभी इस दुनिया के किस कोने में हैं, कैसे हैं पता नहीं! कैसे हमारी ज़िन्दगी भी किसी फिल्म से कम है, साब? फिर भी फिल्मों से तुम्हारी फटती है तो ये हमारी नहीं तुम्हारी प्रॉब्लम है, जिसकी हमें राई-रत्ती परवाह नहीं! ठीक उसी तरह जैसे -दुर्भिक्षों- ने नरभक्षियों की तरह हमें तुम्हारी रहनुमाई में नोंचा-खंसोटा और जिसकी तुम्हे कोई परवाह नहीं! और बाबुजी के लिए सोचने पर बार बार विवश हो जाता हूँ कि उन्हें मेरी कितनी चिंता थी, मुझसे उनका असीम प्यार, पिता-पुत्र का ऐसा प्रेम मैंने और किसी में, किसी के यहाँ नहीं देखा! लेकिन इसे विडम्बना ही कहेंगे कि, जहाँ यह परस्पर प्रेम बाबुजी जी ताक़त थी वहीं मेरी कमजोरी!
*_ १७,दिसंबर,१९७९ को बाबुजी, अमर बाबु और (बड़े)शम्भू जीजाजी के सभी परिवार मिलकर एक मेटाडोर वैन में हम सभी जगन्नाथपूरीजी की यात्रा पर गए थे! बहुत ही रोमांचक, मनोरंजक और रोचक यात्रा थी वह, जिसकी तस्वीरें अब पीली पड़ने लगीं हैं लेकिन उसकी यादें अभी भी सजीव और ताज़ी हैं! यात्रा की रवानगी की हड़बड़ी में, भूलवश, बड़े (शम्भू) जीजाजी अपना अटैची घर
पर (लोहरदगा) ही छोड़ आये थे! जो जब पता चला तो, सभी को असमंजस हुई, बाबुजी
हमेशा की भांति फिर परेशान हुए! लेकिन अमर बाबु(चाचा) ने हँसते हुए कहा कि मेहमानजी (अमर बाबु, दामाद को मेहमान जी ही कहते हैं!) के लिए यहीं
नए कपड़े खरीद लेते है! जीजाजी के लिए संबलपुर कार्यालय में रुकने के बाद
खलीता पायजामा बनवाया गया! और इसी में ही जीजाजी की यात्रा पूर्ण हुई! इसी यात्रा में (लौटते वक़्त) हम सभी ने संबलपुर के एक सिनेमा में उसी वर्ष रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन की दो सुपरहिट फिल्मों मिस्टर नटवरलाल और काला पत्थर में से बड़ी मुश्किल से फैसला कर के हमने पहली दफा "काला पत्थर" देखि थी! सच है, फ़िल्में मेरी जान हैं! यार, मुझे फिर फिल्म देखने का मन कर रहा है! यह फिकरा ख़ास आपही के लिए है, साब जी! आपको चिढ़ाने खिजाने और गुस्साकर अपने बाल नोचने के लिए! एकाध बाल जो बचे तो मरना मत मुझसे कहना मैं अपने कुत्ते से कह कर नुंचवा दूंगा! जो बाकायदे आपको स्नान भी करा देगा और प्यास भी बुझा देगा! बैतरणी लांघ न सको तो SMS करना, हो??
---------------------------------------------
हरिद्वार २६,जून,२०१३ बुधवार सुबह (प्रातः) ०२: ३७
*_जागो,सेठ! आज घर लौटने का है!
_यार, मैं तो सोया ही नई! बिना सोये कैसे जागा जाता है? _मेरे *-जागा सर-* ने पढाया ही नहीं, तुम बता दो!
......हाँ भई, हो गई यात्रा पूरी। अब घर लौटना है, पर लगता है जैसे एक नया जीवन संघर्ष का सामना है; जिसे अंजाम तक पहुँचाये बिना यह यात्रा पूरी नहीं होगी!
_बाबुजी के लिए अब "राम" शब्द का उच्चारण करते और लिखने में झिझक हो रही है, लगता है हममे वह दम, वह कुवत, वह ताक़त, वह हिम्मत, वह हैसियत, वह योग्यता है ही नहीं जो उन्हें इस नाम से पुकारने की धृष्टता कर सकें! पर इनकी बोटियाँ नोचने वाले जानवर आज भी अपनी-अपनी मांद में जम्हाई ले लेकर खैनी मल-ठोक कर हा हा हा कर हमारी लगातार खिल्ली उड़ा रहे हैं! करने दो मनमानी, अब ऐसा क्या है जो चला जायेगा? बाबुजी इनसे खुद निबट लेंगे!
_बाबुजी के सलीना रूटीन में दो-बार छुट्टी लेकर यात्रा करना उनकी आदत और उनसे चिपके रहना मेरी लत्त बन चुकी थी! और ऐसी यात्रा मुनासिब और उचित भी था! स्टेशन वैगन से टैक्सी, फिर कार -अभी भी भाड़े की ही- सर, लेकर बाबुजी अपने एक सप्ताह की यात्रा पर निकलते तो जैसे इसी एक यात्रा में अपनी और हमारी सभी मुरादें पूरी कर देते! समूचे भोजपुर रोहतास में फैले अपने नाते रिश्तेदारों के द्वारे जा पहुँचते!......
......आज -इंडिया टुडे- (पत्रिका) का ताजा अंक देखने को मिला, सुशील ने लिया था शायद, जो मेरे पल्ले पड़ गया! यह अंक अभी मेरे पास नहीं है, लेकिन इसके फ्रंट कवर पर छपा था -"नितीश के डॉन!"- और डॉन`ज़ के फोटो भी छपे थे, अपने बिहार की कहानी थी, मन लगाने के लिए पढने लगा, जैसे जैसे पढता गया, मन में निराश हावी होती गई कि, अपना बिहार कभी नहीं सुधरेगा!
…….फ्रेश होकर ब्रश वगैरह करके मैं रेडी हूँ, वापस घर जाने के लिए! हरिद्वार से ४० किलोमीटर दूर "लक्सर" जंक्शन है, जहां से हमारी ट्रेन _"अमरनाथ एक्सप्रेस"_द्वारा हम मुज़फ्फरपुर जाने वाले हैं! हम एक ट्रेवेलर गाड़ी से लक्सर ट्रेन स्टेशन पहुँचे! हमारे बैगेज्स की संख्या और वजन खूब बढ़ गई है। हम सबने खुद ही मिलकर सभी सामान और महिलाओं और बच्चों को प्लेटफ़ॉर्म पर पहुँचाया! मैं भूखा था! प्यास भी खूब लगी थी! इसी की पूर्ती के लिए मैं फिर स्टेशन से बाहर एक चाय नाश्ते की दूकान पर पहुँचा, जिसके बगल में एक पान की दूकान में लगी टीवी पर समाचार आ रहा था, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा हुआ था! मैंने भी टीवी पर नज़रें डालीं! वही उत्तराखंड केदारनाथ की आपदा से सम्बंधित विजुवल्स और कमेन्ट्री!! लोगों की प्रतिक्रिया से बहुत ही क्षोभ हुआ, सभी उत्साहित हो होकर अपनी प्रतिक्रिया यूँ व्यक्त कर थे जैसे कोई एक्शनपैक्ड थ्रिलर मूवी के दृश्य देख रहे हों!! किसी में कोई संवेदना नहीं! ये ही हैं हम! आम जन! भारतीय जनता! हमलोग! मेरा जी फिर खराब हो गया! अभी भी लाशें बरामद हो रही हैं! अभी भी राहत कार्य जोरों से जारी है! घायलों और लापता लोगों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से एकबारगी बहुत बढती ही जा रही है! और लोग चठ्कारे लेकर टीवी देख रहे हैं! मैं खिन्न मन से ब्रेड पकौड़ा और प्याजी खरीद कर वापस आया, तो याद पड़ा कि पानी लाना तो भूल ही गया! मैं वापस बाहर आने को चल पड़ा! बाहर निकलने के क्रम में जो शोर्टकट मैंने यूज़ किया उससे प्लेटफ़ॉर्म से नीचे कूदकर रेल की पटरियाँ लाँघ कर बाहर निकलना पड़ता है! मैं जिस स्थान से कूदने वाला था, देखा ८५-९० साल के एक कृषकाय वृद्ध अपनी लाठी के सहारे पटरियाँ लाँघते लड़खड़ाते हुए प्लेटफ़ॉर्म पर चढ़ना चाहते हैं लेकिन उनका शरीर उनका साथ नहीं दे रहा था, और वे इस ऊँचे प्लेटफ़ॉर्म पर खुद चढ़ पाने में बिलकुल असमर्थ थे! मैंने बिना उनकी किसी गुजारिश के उनके प्लेटफ़ॉर्म की ओर बढे हाथ को थामकर उन्हें प्लेटफ़ॉर्म पर खींच कर सुरक्षित खड़ा कर के उनकी गठरी और लाठी उन्हें थमाई और अपने राह को चल पड़ने को उद्धत हुआ, कि बुजुर्गवार मेरा हाथ पकड़ लिया, और मेरी पीठ सहलाई, और बोले :"भगवान् तुम्हारा भला करें, बेटा!" मेरी आँखें ख़ुशी और आत्मसंतुष्टि से छलक आईं! तीर्थ से अच्छी तो यह कमाई है।…….
…….हमारी यह ट्रेन भी २-घंटे विलंबित है!
आई!
हम चढ़े!
बड़ी ही हड़बड़ी में!
गाड़ी यहाँ ज्यादा देर नहीं रूकती!
हम सभी अपने सभी सामानों के साथ अपनी बोगी में चढ़े! अपनी रिज़र्व्ड स्लीपर्स के पास पहुंचे तो पाया कि हमारी सब के सब स्लीपर्स प्री-ओक्युपाईड हैं!! सुशील सौरभ और मैंने मिलकर अपने टिकट मुताबिक़ अपने स्लीपर्स पर पसरे पड़े महानुभाओं से आग्रह निवेदन करके खाली करवाया! थोड़ी पक-पक पकाक्क! और कुकड़ू कूँ हुई!! फिर कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई! मैंने देखा हमारी एक मिडल स्लीपर पर बाकायदे बिस्तर और तकिया लगाए एक मोटी, मोटि-ताजी बहनजी गहरी नींद में हैं! मैंने उनसे अपनी गुजारिश के चंद शब्द भी ठीक से नहीं बोले थे कि, गैलरी सईड की अपर स्लीपर पर लेटी एक बकरी जैसी शक्ल वाली दुबली-पतली, सुटुक-दम-बम्म सी बहनजी हाथ नचा-नचाकर मुझसे उलझ पड़ीं, कि उनको(the lady, sleeping on the middle birth को) डिस्टर्ब नहीं करूँ, वे "घायल" हैं, "बीमार" हैं, उन्हें उसी स्लीपर पर रहने दूँ , और कोई उनकी स्लीपर्स से अदला-बदली कर लूँ! घायल और बीमार शब्द सुनते ही मैं फट से समझ गया कि बेचारी उत्तराखंड आपदा की कोई विक्टिम है, इसे क्यों नहीं सहयोग दूँगा, भला!? मैंने बकरिया को आश्वासन दिया कि मैं हिंदी हिन्दू हिन्दुस्तान के बॉलीवुड के सभी हीरोज़ की खाँटी खिंचड़ी हूँ, सो तसल्ली रखिये, हमारी वजह से आपको और इन बहनजी को कोई तकलीफ नहीं होगी! और DAN BROWN के साथ मैंने अपनी मनपसंद जगह पर बैठकर, Robert Langdon के साथ वापसी हेतु रवानगी डाल दी! २-घंटे की खर्राटेदार नींद के बाद बहनजी जागीं और अपने स्लीपर से नीचे आना चाहा, लेकिन मैंने उनको असमर्थ देखा! और सहायता करके उन्हें नीचे आने में मदद की! कांखते कराहते लंगड़ाते वे टॉयलेट होकर आईं! और फरमाईश की कि उनकी स्लीपर को गिरा दिया जाय ताकि सभी "सिर ऊँचा कर के" बैठ सकें! निचली स्लीपर पर अमरनाथ भईया जो; मरा-मरा-मरा-मरा भजते, बैठे कम लेटे ज्यादा थे, ने स्लीपर को खोलकर नीचे झुला दिया और ठंडी साँसे लेते अपने ऐंठे हुए जिस्म की अकड़न और चेहरे की सिलवटें सीधी करने लगे, :"ओह! दुखा गेल सउँसे देह, घेंचा ना मुरकल ईहे भल कहअ!!" उर्मिला दीदी ने अब एकदम स्वस्थ तंदुरुस्त और चौकस हो चुकी इन "बीमार" बहन जी से बतियाना शुरू किया, कि केदारनाथ में जो तबाही हुई उसके बारे में कुछ बताओ, आप लोग कैसे सुरक्षित निकल आये? _वगैरह सवाल पूछने लगी! तब इन बहन जी ने खुलासा किया कि :
_"हमलोग केदारनाथ नहीं, वैष्णौदेवी दर्शन से लौट रहे हैं!"
_"तो, आपकी तबीयत इतनी क्यों और कैसे बिगड़ गई? मातारानी के दर्शन कर तो हम भी लौट रहे हैं, हमें तो कोई दिक्कत हुई नहीं, फिर आपकी ऐसी बीमार दुर्दशा कैसे हो गई?
_"अरे, अब क्या बतायें!!? मातारानी की पहाड़ी की चढ़ाई सबके बस-बूते की बात नहीं है। आधे रास्ते के बाद ही मेरी हालत बिगड़ गई!"
_"क्यों? कोई बिमारी-उमारी है?"
_"अरे, नहीं दीदी जी! वो थक गई न इसलिये! फिर नहीं चल सकी! सो घोड़ा किया और उसी से गई आई!"
_"फिर इतना तकलीफ आपको कैसे हो गया जो आप घायल और बीमार हैं?"
_"नहीं, अब तो ठीक है, वो जो थक गई थी न………!"
मेरा मन किया कि एक किलो वजनी किताब इसके सिर पे पटक दूँ! मैंने खड़े होकर बकरिया को देखा और बोला :"घास खाओगी? बुद्धिवर्धक, सुगंधित, मधु और खस की खुशबु वाली, जो बाराबंकी के डंकी को ही अबतक नसीब हुआ है!!? -में- -में- भी ठीक से बोलना नहीं आता? कैसी बकरी है!?" "धत्त तेरे की, ई तो निन्दाईल हई, -"में में"- तो एकर नाक से निकलईत हई!"
*_पूरे दिन ट्रेन जैसे एक सीधी सरल रेखा में सफ़र करती महसूस हुई! Robert Langdon के साथ मैं जिस खिड़की वाली मनपसंद सीट पर बैठा था उस तरफ से आती तेज धुप में पहलु बदल-बदल कर सिंक-सिंक कर मैं कचालू बन गया! बीच-बीच में ब्रेक दे देकर मैं बड़े(शम्भू) जीजाजी के द्वारा वर्णित इतिहास और महापुरुषों और भारत के दुर्भिक्षावस्था की कथा का श्रवण करता रहा! ट्रेन की गति के साथ-साथ मेरी कलम भी दौड़ती भागती चल रही है! ट्रेन बरेली जंक्शन पर पहुँची तो दो नाम मेरे जेहन में कौंधे पहला हमारी प्रियंका चोपड़ा और दूसरा मेरे facebook मित्र ज़नाब हसन ज़हीर का, जो रोजी रोजगार या नौकरी के लिए ओडीशा (उड़ीसा) में हैं, जो मूलतः बरेली वासी हैं! फिर एक स्टेशन आया काकोरी! काकोरी नाम से मेरे जेहन में कोई घंटी सी घनघनाई!
काकोरी काण्ड!!
काकोरी में अंग्रेजों के सरकारी खजाने की लूट!!!!
राम प्रसाद विस्मिल!!
अशफाकउलाह खान!!!
चंद्रशेखर आज़ाद!!!
हे, भगवान्! हे, भगवान्!! क्या यह वही ऐतिहासिक ट्रेन स्टेशन है? क्या यह वही गौरान्वित भूमि है?
हाँ!
जी हाँ!!
यह वही काकोरी है!!!
The looting of a train near to Kakori in August 1925 became known as the Kakori conspiracy. The looters comprised several people involved in the Indian independence movement. A memorial to the conspirators exists in the town.
The robbery was conceived by Ram Prasad Bismil and Ashfaqullah Khan
who belonged to the Hindustan Republican Association (HRA), which
became later the Hindustan Socialist Republican Association. This
organisation was established to carry out revolutionary activities
against the British Empire in India
with the object of achieving independence. Since the organization
needed money for purchase of weaponry, and rich people of society were
not helping them due to fear of the government, Bismil and his party
decided to plunder a train on one of the Northern Railway lines. The robbery plan was executed by Ram Prasad Bismil, Ashfaqulla Khan, Rajendra Lahiri, Chandrashekhar Azad, Sachindra Bakshi, Keshab Chakravarthy, Manmathnath Gupta, Murari Sharma (fake name of Murari Lal Gupta), Mukundi Lal (Mukundi Lal Gupta) and Banwari Lal. One passenger was killed by an accidental shot.
……मैंने श्रद्धा से हाथ जोड़कर इस प्रेरणास्पद धरती, भारत माता के इस पावन भूखण्ड को प्रणाम किया! गाड़ी आगे भागी, इसी रफ़्तार से मेरी कलम भी भागी! फिर थोडा विश्राम करके मैंने सुशील वाली इंडिया-टुडे उठा ली! मन बहलाना चाहता था पर उलटे नफरत से गुस्से का जो उबाल खौला, वह असक्षमता के कारण बेबसी में बदल गया! निःसंदेह -दुर्भिक्ष- हमारी अपनी ही परछाईं हैं, और बेबसी से मेरे आंसू निकल पड़े!{जंगल में मोर नाचा; किसने देखा?} !!?? _मैंने देखा!
*_न बिहार कभी सुधरेगा, न बिहारी मुस्टंडे इसे कभी सुधरने देंगे! धौंस - दादागिरी - कमीशनखोरी - दलाली - नशा - लम्पटई - गाली-गलौज की मातृभाषा - और पुलिस प्रशासन की वर्दिगिरी यह ज़ुल्मात कभी बंद नहीं होने वाले! और यह इस प्रदेश को कभी भी सुधरने नहीं देंगे! जितने माननीयों की किताबें, सदुपदेश के स्लोगन्स और नीतिशास्त्र की पुस्तकें मैंने खरीदीं हैं, वह इन बिहारी लाल गमछा - खैनी - पान गुटखा - की बॉस मारती खौफनाक हंसी में गौण हैं, बेकार की फ़ालतू वस्तु हैं, जिनके हितोपदेश की यहाँ कोई गुंजाईश नहीं। बिहार में राजनीति से बड़ा दूसरा कोई बिजनेस नहीं। रंडी के चकले से भी गया बीता धंधा बिहार की राजनीति है! _ये मेरे शब्द नहीं एक माननीय के शब्द हैं, जो निःसंदेह सत्य है! मैं राजनीति नहीं जानता, नहीं समझता, ना ही इस पचड़े में पड़ना चाहता हूँ, लेकिन जब इसके दुष्प्रभाव से पीड़ित हों तब तो बोलना ही पड़ेगा! लालू प्रसाद के कुशासन के बाद नितीश कुमार के सुशासन के पिछले रिकार्ड से कुछ आस बंधी थी। ….खेद है, वह इन्हीं मान्यवर के घमंड के कारण स्वतः अपनी आकस्मिक मौत मर गई! इनके मंत्रालय में ऐसे ऐसे दिग्गज डॉन`ज़ का 'राज' है, जिनकी शक्ल देखकर, इनके फोटो और अपीयरेंस और पॉज़ देखकर, यदि आप सीधे-सादे सुविचारक और स्वाभिमानी भारतीय हैं तो आपको सिर्फ खेद और दुःख ही नहीं क्रोध होगा! और आपके सुन्दर मुख से असुंदर वाणी मुखरित हो पड़ेगी। पप्पू! मुन्ना! बच्चा! ललन! अमरेंदर! अनंत! लाली! लवली! _जैसे फ़िल्मी नामधारी खलनायकों से भी गंदे भद्दे गए-गुजरे कुत्ती नीयत और हरकत और वारदातों के मुजरिम और साक्षात् शैतान समान ये -"नेता"- -दुर्भिक्ष- के ओरिजिनल बाप और धरती के पाप हैं! साक्षात् मूर्तिमान राक्षस जो रोजीना इंसानियत का लहू पी रहे हैं, और भलमानसहत को जिंदा निगले जा रहे हैं! फिल्म "दबंग-2" के खलनायक का नाम "बच्चा भईया" बिहारी राजनीति की ही देन है!! नितीश कुमार के घमंड और बेकार के निर्णयों और विकास के असंभव सपनों के झूंठे दावों और घोषणाओं से राज्य का स्वतः स्फूर्त विकास तो बाधित हुआ ही है, आगामी भविष्यत् संभावनाएं भी संदिग्ध होकर खतरनाक अनहोनियों की धमकी दे रहीं हैं! ऐसे में प्रकृति भी अपना रौद्र-रूप गलत निशाने पर दिखलाती है! सबकुछ तो बेकाबू है, नितीश जी समझायेंगे कि क्या काबू में है? ऐसे खतरनाक हालातों में हंसी-ख़ुशी-पर्व-त्यौहार-उत्सव के क्या मायने रह जायेंगे? जो प्रलय केदारनाथ में आई वह बिजली इन राक्षसों पर क्यों नहीं गिरी? क्या इसलिए कि ये दुष्ट, मातारानी वैष्णौ देवी का कंठा, कड़ा, लौकेट और सूत्र पहने रहते हैं? क्या इसलिए कि कुपात्र होते हुए भी ये बन्दूक का डर दिखलाकर माँ की लाज लूटने वाले ये दैत्य 'अमरनाथ' से अभयदान पा चुके हैं? या ब्रम्हाजी फिर होशोहवास गँवाए हुए हैं, जो रोज इन रावणों को मनोवांछित वरदान दिए ही चले जा रहे हैं? क्या इनके विनाश के लिए पब्लिक विष्णु भगवन की प्रतीक्षा में हैं? साले, तुम वोट देते ही क्यूँ हो इन नामुरादों को? साब जी, आंसर तो ईजी है, जी! कोई आप्शन है ही नहीं पब्लिक के पास! खुद तो चुनाव लड़ने से रहे! सुबह की चाय के साथ अखबार पढ़कर बस असहाय भाव से गर्दन हिलाना भर जानते हैं! जैसे इनके हित अहित की चिंता सिर्फ नेताओं की है, आपकी, इनकी, उनकी और हमारी तो कतई नहीं! आईये थोड़ा पान खा आयें!......
_"जुलुम भेल बा!" बड़े (शम्भू) जीजाजी कहा!
_"आंएँ!??" मैं चौंका
_"मारे गर्मी के लुत्ती बिगई बा!"
_"ओह! हा हा हा!!! _हमरा बुझाईल कि बिहार के ले के चिंतित बाड़अ!!"
_"चिंता के बात त भईले बा! कवनों समाधान ई समस्या के नखवअ! आउ ई खाली बिहारे के ही ना, समुच्चे देस में हईसने पोजीसन हवअ!!"
बात तो खरी कही जीजाश्री ने! इन नेता वेषधारी गुंडों की दिलेरी, अपने देश में अपनी ही माँ की छाती पर इतने ज़ुल्म कर रही है कि इनकी तुलना में ओसामा बिन लादेन और दाउद इब्राहिम भी शर्मिंदा हो जाएँ!! माँ भारति की छाती की नासूर के ये कीड़े साक्षात स्वयं -दुर्भिक्ष- के बाप, पालनहार और पोषक हैं! इनका समूल विनाश एक फ़िल्मी कल्पना मात्र है, साब जी! इसीलिए पब्लिक फिल्मों के मार्फ़त अपनी भड़ास को शांत होती देख तालियाँ पीटते हैं, और फिर उसी हीरो को राजनेता बनकर इसी गंदगी और मैले का हिस्सा बनते देखकर निराश हो जाते हैं!……
……बाबुजी की एक और विशेषता यह थी कि वे हरेक सफ़र में लोहरदगा से ही किसी साथी को या घर आये हुए किसी मेहमान को अपना हमसफ़र साथी बनाकर जरूर ले जाते रहे, जो आपस में राय-मशवरा करते, हंसी-मज़ाक करते बाबुजी, मित्रों के मित्र प्रसिद्द थे! जिनमे कभी अमर बाबु, कभी पहलवान नरसिंह गिरी, तो कभी रामध्यान सिंह, या मनन लाल इत्यादि प्रमुख रहे! चमेली की शादी थी (शायद); बाबूजी को एक गुमनाम चिट्ठी मिली कि :
"हम आपके बैल खोल ले गए है, और आपकी बेटी की शादी में हम आपके गाँव, आपके घर सशस्त्र डाका डालने आ रहे हैं! पुलिस को सुचना देना "माल" के साथ "जान" जोखिम और खून-खराबे की वजह होगी!
सावधान!
ख़बरदार!!
ख़बरदार!!!"
इस मौके पर दिनेश जीजाजी के छोटे भाई, उमेश जी, लोहरदगा मेहमानी आये थे!
मंत्रणा होने लगी!
-------------------------------
to be continued in दुर्भिक्ष (भाग-१९)
समस्या तो है! Internet की Link Fail है, फिर भी, शीघ्र ही
आता हूँ.
_श्री .
Saturday, August 24, 2013
कम से कम मनोज कुमार तो लग रहा हूँ
जबतक मेरा प्रोजेक्ट -"दुर्भिक्ष"- पूरा नहीं हो जाता, अभी अपना प्रोफाईल फोटो बदलने मेरा अपना कोई इरादा नहीं है, पर सोचता हूँ नेक्स्ट "अमज़द खान" ठीक रहेंगे! कम से कम पचास हज़ार के ईनामी होने का तो गुमान तो बना रहेगा! एक बार दिल में आया कि मधुबाला की फोटो लगा लूँ, लोग आहें भी भरेंगे और बुढापे का डर भी ख़तम हो जाएगा! यूँ तो दिव्या भारती भी ठीक है, पर बिल्डिंग से गिरकर मरना भी नहीं चाहता! अमिताभ तो में हूँ ही, रोज अपनी शक्ल देख आईना भी चूर चूर होता रहता है! धर्मेन्द्र की हज़ारों फ़ोटोज़ में से छांटने लगा तो सभी छंट गए, अब मारा-मारी है मची है कि मैं मैं मैं ! एक दफे फ़िरोज़ खान ने जिद्द पकड़ ली, पर टकला बनकर इसी जनवरी में होकर ओले खा चूका हूँ! देव साहब अलग हर घड़ी तंग करते ही रहते हैं; जिस खिड़की से झाँको वही मुस्कुराते खड़े मिलते हैं! प्राण साहब के पन्ने पलते तो उन्होंने राका की तरह झापड़ रसीद साईन कर मेरे चौखटे पर चिपका दिया की राज साहब से गंगा जल मांग कर पहले मुँह धोकर आऊं! राज साहब के पास गया तो उन्हें इतना मायूस पाया कि बिना कुछ बोले सुनील दत्त साहब के पास गया जो नरगिस को उड़ा ले गए थे! दत्त साहब पर कोई फैसला लेने की सोच ही रहा था कि, दिलीप साहब घर से निकलते ही दिल में यूँ समा गए कि बाहर आने का नाम ही नहीं लेते! सोचा बाराक ओबामा की फोटो लगा लूँ, ससुरा चीन तो थोड़ा सहमा रहेगा, साले फिर से असाम से लेकर लद्दाख तक १९६२ वाली हरकत शुरू कर चुके हैं! इसीलिए दलाई लामा की फोटो भी नहीं लगा रहा हूँ कि कमीने और चिढ़ जायेंगे! मनमोहन सिंह जी को फिर से बोलना सीखने के लिए किसी बातूनी स्कूल में भर्ती करने बाकी चले गए हैं! बाकी इंडियन नेतवन के सकल देख के पान खाने का मन हुआ कि कुछ तो थूकने लायक हो सकेंगे! पर पान वाला भी किसी मरे नेता की मईयत में दूकान बढ़ा कर नॉट रीचेबल है! सो अब छोडो भी यार, इस पगड़ी वाली फोटो में कम से कम मनोज कुमार तो लग रहा हूँ ना!
Tuesday, August 6, 2013
क्या करूँ?
*_मुझे नाचना और गाना नहीं आता। क्या करूँ?
*_कहते हैं 'रेस्ट इन पीस'! सभी "पीस: में ही -रेस्ट- करना चाहते हैं! जबकि भारी कोलाहल है। पीस-पीस कर टुकड़े-टुकड़े होकर भी पीस नहीं। क्या करूँ?
*_आज भी हमारे (राँची) अपार्टमेंट में हमारे पड़ोसी की माताजी का निधन का समाचार मिला! मैंने मेरे छोटे भ्राता कमल को फोन किया कि मुझे पटना की टिकट कटवा दे, तो प्रत्युत्तर में यह सुनने को मिला कि वह भी एक मईयत में व्यस्त है, बाद में बतियायेगा! क्या करूँ?
*_चुप-चाप बैठा था कि फोन आया :"आज बहुरानी" (शिव बाबु के पोते, संजय बाबु के सुपुत्र की वधु) का गृहप्रवेश है! माँ और वीणा के साथ भोजन का निमंत्रण है, और महिलाओं को भोजन के साथ मुँह दिखाई का बुलाहटा है! (वीणा राँची में है) माँ पूछती है मुँह दिखाई में क्या दे? मेरी अक्ल (वीणा) तो रांची में है, हो! क्या करूँ?
*_ये ज़िन्दगी के मेले दुनियाँ में कम न होंगे, अफ़सोस हम न होंगे। क्या करूँ?
*_कहते हैं 'रेस्ट इन पीस'! सभी "पीस: में ही -रेस्ट- करना चाहते हैं! जबकि भारी कोलाहल है। पीस-पीस कर टुकड़े-टुकड़े होकर भी पीस नहीं। क्या करूँ?
*_आज भी हमारे (राँची) अपार्टमेंट में हमारे पड़ोसी की माताजी का निधन का समाचार मिला! मैंने मेरे छोटे भ्राता कमल को फोन किया कि मुझे पटना की टिकट कटवा दे, तो प्रत्युत्तर में यह सुनने को मिला कि वह भी एक मईयत में व्यस्त है, बाद में बतियायेगा! क्या करूँ?
*_चुप-चाप बैठा था कि फोन आया :"आज बहुरानी" (शिव बाबु के पोते, संजय बाबु के सुपुत्र की वधु) का गृहप्रवेश है! माँ और वीणा के साथ भोजन का निमंत्रण है, और महिलाओं को भोजन के साथ मुँह दिखाई का बुलाहटा है! (वीणा राँची में है) माँ पूछती है मुँह दिखाई में क्या दे? मेरी अक्ल (वीणा) तो रांची में है, हो! क्या करूँ?
*_ये ज़िन्दगी के मेले दुनियाँ में कम न होंगे, अफ़सोस हम न होंगे। क्या करूँ?
Sunday, August 4, 2013
भागवत प्रसाद जी
मौत का तो रोज का मेला है! उसकी रोज होली और दीवाली है! सभी उसके ग्रास हैं! सबकी बारी आनि है! मौत जब आती है तब यह सफाई नहीं देती कि मृतक बेक़सूर था कुसूरवार! मेरे बाबुजी के मित्र, ९४-वर्षीय निःसंतान, भागवत प्रसाद जी कल ११ बजे उसी तरह चाक-चौबंद और स्वस्थ थे! कोई बिमारी नहीं! ना साँस की तकलीफ, ना बीपी, ना शुगर न कोई दवाईयों पर निर्भरता! फिर भी यूँ मारे गए और यूँ उनकी जान निकली जैसे रौशन दीपक अचानक बुझ गया हो! उनकी मारुति वैन ने पलटा खाया और वे हस्पताल पहुँचने से पहले ही संसार को अलविदा कह गए! उनके भांजे की दोनों टांगें टूट गई! और अब उनका परिवार उनकी बाट जोह रहा है! किस उम्मीद में हैं ये लोग ?? एक सप्ताह पहले ही भागवत बाबु मेरे कार्यालय में अपने इसी भांजे के साथ आये थे और मैंने निश्चय किया था कि इनसे जरूर मिल बैठ कर अपने बाबुजी की बातें करूँगा, साथ एक फोटो खिचवाऊँगा … इनकी नतनी और भांजे की पत्नी को अभी सब्र है और वे इन्तजार में हैं … लोग पूछ रहे हैं कि भागवत बाबु ने भगवान् का क्या बिगाड़ा था ?? कल की इस दारुण घटना की सूचना लोहरदगा में कल ही आम थी लेकिन उसे मुझ तक पहुँचने में १२ घंटे लग गए जब श्री उदय बाबु ने मुझसे फोनकर पूछा कि :"पता चला तिवारी जी? खुद में ऐसे ही खोये हैं हम! किसी को किसी की कोई सुध-बुध नहीं! बस अपनी आत्म प्रशंसा! और एक दुसरे को नीचा दिखाते घमंड के गाल बजाना! छिः!
Thursday, July 18, 2013
बाबूजी ये आप हैं!
"हज़ारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती थी,
तब कहीं होता है, चमन में कोई दीदावर पैदा!!"
प्रियवर बाबूजी ये आप हैं!
सादर प्रणाम!
आपका बेटा,
_श्रीकांत .
तब कहीं होता है, चमन में कोई दीदावर पैदा!!"
प्रियवर बाबूजी ये आप हैं!
सादर प्रणाम!
आपका बेटा,
_श्रीकांत .
Sunday, July 14, 2013
देव आनंद ने मुझसे कहा कि कोई कहीं नहीं गया! सब साथ साथ यहीं हैं!
दुर्भिक्ष - भाग-७ ख़त्म होने तक मैं बहुत रो चूका, ...तब आखिर में जब
इसके विश्राम तक और आठवें भाग के बीच तक पहुंचा! तब उत्सव मनाने को जी
चाहने लगा। हम जैसे लोगों ने जिस जुग में जनम लिया और जिस परिवेष में
पले-बढे, उसकी हर सांस में सिर्फ प्यारी-प्यारी फिल्मों और घनिष्ठ मित्र की
तरह सभी फिल्म कलाकारों का वास है! उन्हें हम अपना मानते हैं; सगा जानते
हैं! इसलिय हम बचपन में जब भी खुशियाँ मनानी होतीं तो उस योजना में फिल्म देखना जरूर शामिल होता
था! फिल्म के बगैर कोई सैर कोई पिकनिक पूरी नहीं होती थी! मात्र यही एक
साधन था जो हमें सच में ख़ुशी देता था! कोई भी ख़ुशी ..चलो फिल्म देखने! हर
बात को हम घुमा फिराकर फिल्मों तक ही ले आने के आदि चुके थे! इन्हीं सभी
कलाकारों की फिल्मों देखते हम बड़े हुये!
और आज ...मुझे फ़िल्में देखे लगभग २ महीने से ज्यादा हो चुके हैं! इस बीच और कई नयी पुरानी फ़िल्में जमा हो गयीं! जिन्हें बस खरीद कर रखा ही था कि कई बार घर से बाहर जाना पडा! अब तो काफी दिन हो चुके हैं! देव आनंद से डर लगने लगा था कि उन्हें देखते ही मैं खुद को नहीं संभाल पाऊंगा! राजेश खन्ना की याद आते ही फिल्मों की सोच भी दहलाती थी! कल रात जी कडाकर के मैंने देव आनंद की फिल्म "तीन देवियाँ" निकाली, और उसे चलाया! तब VCD को जिस तरह राइट किया गया है, उसके मुताबिक़ एक बैनर की तरह जब उनकी एक इसी फिल्म की स्टिल फोटो दिखी! फट से डूबते दिल को न जाने कैसे राहत सी मिली! थोड़ी हिम्मत बढी। फिल्म शुरू हुई और अमीन सयानी की आवाज़ सुनते ही जैसे शरीर में फिर से सजीवनी दौड़ पड़ी; _पात्र परिचय होने लगा तब तीनों देवियों का परिचय कराने बाद उस नौजवान की उपस्थिति हुई; और अमीन सयानी की आवाज़ ने पूछा "..और इन्हें तो आप पहचानते ही होंगे? सिर पर काली टोपी पहने और काले कपडे में वह नौजवान मेरी ओर पलटता है और उनकी मशहूर; ''दंतपंक्तियों से खिली मुस्कान को देखते ही सभी अवसाद दूर हो गया! मन खिला दिल झूमा शरीर स्वस्थ हो गया!
कोताही और कमजोरी मेरी थी! मैंने ही उन्हें भूलने की गुस्ताखी की थी, और नाहक ही निराश और हताश हुआ पडा था!
देव आनंद कहीं नहीं गए! वे हमेशा की तरह 'बिन बदले' मेरे साथ ही मेरे घर में रहते हैं!
इस फिल्म के अंत में मैं बचपन का वही लड़का हूँ, जो फ़िल्में देख ताली और सीटी बजाते हँसता रहता था! (हालांकि मेरी सीटी बढियां नहीं बजती)
और देव आनंद ने मुझसे कहा कि कोई कहीं नहीं गया! सब साथ साथ यहीं हैं!
मेरे पास! सिर हिलाकर मुस्कुराते और हँसते हुये!
और आज ...मुझे फ़िल्में देखे लगभग २ महीने से ज्यादा हो चुके हैं! इस बीच और कई नयी पुरानी फ़िल्में जमा हो गयीं! जिन्हें बस खरीद कर रखा ही था कि कई बार घर से बाहर जाना पडा! अब तो काफी दिन हो चुके हैं! देव आनंद से डर लगने लगा था कि उन्हें देखते ही मैं खुद को नहीं संभाल पाऊंगा! राजेश खन्ना की याद आते ही फिल्मों की सोच भी दहलाती थी! कल रात जी कडाकर के मैंने देव आनंद की फिल्म "तीन देवियाँ" निकाली, और उसे चलाया! तब VCD को जिस तरह राइट किया गया है, उसके मुताबिक़ एक बैनर की तरह जब उनकी एक इसी फिल्म की स्टिल फोटो दिखी! फट से डूबते दिल को न जाने कैसे राहत सी मिली! थोड़ी हिम्मत बढी। फिल्म शुरू हुई और अमीन सयानी की आवाज़ सुनते ही जैसे शरीर में फिर से सजीवनी दौड़ पड़ी; _पात्र परिचय होने लगा तब तीनों देवियों का परिचय कराने बाद उस नौजवान की उपस्थिति हुई; और अमीन सयानी की आवाज़ ने पूछा "..और इन्हें तो आप पहचानते ही होंगे? सिर पर काली टोपी पहने और काले कपडे में वह नौजवान मेरी ओर पलटता है और उनकी मशहूर; ''दंतपंक्तियों से खिली मुस्कान को देखते ही सभी अवसाद दूर हो गया! मन खिला दिल झूमा शरीर स्वस्थ हो गया!
कोताही और कमजोरी मेरी थी! मैंने ही उन्हें भूलने की गुस्ताखी की थी, और नाहक ही निराश और हताश हुआ पडा था!
देव आनंद कहीं नहीं गए! वे हमेशा की तरह 'बिन बदले' मेरे साथ ही मेरे घर में रहते हैं!
इस फिल्म के अंत में मैं बचपन का वही लड़का हूँ, जो फ़िल्में देख ताली और सीटी बजाते हँसता रहता था! (हालांकि मेरी सीटी बढियां नहीं बजती)
और देव आनंद ने मुझसे कहा कि कोई कहीं नहीं गया! सब साथ साथ यहीं हैं!
मेरे पास! सिर हिलाकर मुस्कुराते और हँसते हुये!
Saturday, June 29, 2013
"दुर्भिक्ष!" की भूमिका
मैं, श्रीकांत तिवारी, अपनी यात्रा वृत्तांत लिख रहा हूँ! यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है! और मैं इसे पूरी तवज्जो दे रहा हूँ! कलम से ड्राफ्ट लिखकर 15/06/13 से ही अब तक ढेर लिख चूका हूँ! इसमें उत्तराखंड की त्रासदी की कोई भी नाजायज एडवांटेज लिए बगैर मैं एक "राम कथा" लिखने जा रहा हूँ, जो मर्यादापुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम की कथा नहीं मेरे अपने राम an another super human being!! की कहानी कहने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे पढने के लिए कोई बाध्य नहीं! facebook कोई मैच का मैदान या परीक्षा कक्ष नहीं है और ना ही मैंने कोई इम्तिहान पास करने के लिए या तारीफें और अनावश्यक आकर्षण बटोरने के लिए ज्वाइन किया है! मेरी पोस्ट्स को तो मेरे अपने परिवार वाले कोई तवज्जो नहीं देते ना ही मैंने कभी उन्हें अपने पोस्ट्स पर Like & comments के लिए विवश किया है, ना मैं ऐसे छिछोरेपन पर ध्यान देता हूँ! ना मैं कोई लेखक हूँ ना मैं क्रिटिक्स लिखता हूँ ना किसी विवाद में टांग घुसेड़ता हूँ! मेरा सीधा प्रयास सिर्फ मैत्री है; जिसके लिए मैं खुद सबके लिए जी-जान से हाज़िर हूँ! मेरी यात्रा-वृत्तांत को लिखने और छपवाने के मेरे अपने साधन बेशुमार हैं! और मेरे बच्चे मेरे लेख और ब्लॉग को एक किताब के रूप में ढालने के लिए प्रतिबद्ध हैं! जिसका कोई प्रचार-प्रसार-वितरण और विक्रय का उद्देश्य कतई नहीं होगा! यह एक पारिवारिक रिकोर्ड बुक होगी, जिसमे तमाम FACTS भूतपूर्व - और वर्त्तमान के सन्दर्भ में होंगे! मुझे फिल्म देखने, गाने सुनने, घूमने-फिरने, लिखने-पढने, चित्रकारी, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर फोटो एडिटिंग का शौक है , कारोबार नहीं! कौन पढता है, नहीं पढता, पर ध्यान दिए बगैर मैं अपनी धुन में मगन अपनी राह का अकेला ऐसा राही हूँ जिसे कदम उठाते ही स्वतः दिशा-ज्ञान हो जाता है! मेरी मंजिल खुद खुश रहने की है, किसी को दुखी करने की नहीं! पर यदि दुश्मनी भी हो जाय तो मुझे परवाह नहीं! और अपनी ख़ुशी से अपनी मर्जी से अपनी ख़ुशी जिसे तुलसीदास जी ने "स्वान्तःसुखाय" की संज्ञा दी है, ऐन वही मेरा ध्येय है! मेरे "राम" की कहानी, मेरी यात्रा वृत्तांत में भोजन में नमक की तरह घुली होगी! मेरी यात्रा वृत्तांत की कहानी बहु-आयामी होगी और कई तरह के शाब्दिक रंगों में रंगी होगी! किसी को शॉकिंग, तो किसी के लिए सच और सच्चाई पर Embarrassing होगी पर Vulgar कदापि नहीं होगी! मेरी कहानी सवाल उठाएगी, चुनौती देगी और ललकारेगी! और यह एक धारावाहिक की तरह (मुझे अभी नहीं पता) कई भागों में होगी! facebook पर मेरे अपने timeline पर पब्लिश यह कहानी मेरे परिवार सहित मेरे दोस्तों के लिए होगी, fb-friends के लिए होगी ही - पर, फिर कहता हूँ, इसे पढना सबकी अपनी-अपनी मर्ज़ी की बात होगी! जिसके Like(s) & Comments से मेरा कोई लेना-देना नहीं होगा! ना ही मैं किसी प्रश्न का उत्तर दूंगा! कोई फोटो संलग्न नहीं करूँगा! उत्तराखंड-केदारनाथ त्रासदी की चर्चा मैं पूरी निष्पक्षता, बेबाकी और दिलेरी से करूँगा! जलियांवालाबाग के अनुभव, स्वर्ण-मंदिर की सैर, वैष्णव देवी-यात्रा, हरिद्वार, ऋषिकेश की चर्चा में मेरे शब्दों से दृश्य प्रस्तुत करने का प्रयास करूँगा! कोई फोटो यदि मुझे पोस्ट करनी होगी तो वो अलग से पोस्ट की जायेगी, यात्रा-वृत्तांत के साथ नहीं! मेरी कहानी के "राम" की कथा लिखना मुझे मेरे मरने से पहले लिखकर मेरे बच्चों को दे जाना अनिवार्य है वरना ये कई ऐतिहासिक सच्चाइयों से वंचित रह जायेंगे! मेरी यात्रा-वृत्तांत का नाम है - "दुर्भिक्ष!"
कौन है यह 'राम?'
चंद शब्दों में ही स्पष्ट हो जाएगा! कोई सस्पेंस नहीं - बस राम की कहानी! और मेरे सवाल !
तो आईये~
सुस्वागतम
मैं पहले भाग के साथ, तुरंत
आता हूँ
_श्री .
उठिए ...... असंभव के विरुद्ध :
उठिए, सारे संसार को दिखाएं कि हम भारतीय कितने जीवट वाले हैं!
'घाटी इतनी गहरी कि कुछ समझ में ना आए, पहाड़ी इतनी सीधी, सपाट और चिकनी कि कुछ टिक ना पाए, सबकुछ इतना संकरा कि सांस लेना दूभर - किन्तु इंसानियत और कर्तव्य की भावना भरे हमारे सैनिक वहाँ उतर ही गए!' _ गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच दुरूह जंगलचेट्टी में फंसे कोई एक हज़ार लोगों को बचाने वाले जवानों पर नाज़ करते हुए - एयर मार्शल एस. बी. देव .
वो छोटी सी बच्ची बढती बाढ़ में बहने को थी! किन्तु एक बुज़ुर्ग की कमज़ोर बांहों ने उसे मजबूती से लिया! कोई रास्ता न था! बस, इंसानियत!
वो दो दिन से भूखा-प्यासा! भारी बारिश में बस जिंदा बचा था! परिवार लापता! इसलिए हिम्मत भी गायब! पानी की बोतल देख लपका! "सौ रुपये!", निर्दयी मांग उठी! अरे, इनसे पैसे, वो भी ऐसी लूट? "मेरा क्या रिश्ता है?" - हैवानियत!!
उत्तराखंड त्रासदी हमारे देश की सर्वाधिक बड़ी, सबसे दर्दनाक और सबको हिलाकर रख देनेवाली प्राकृतिक आपदा है! इसमें सरकारों का भी दोष, गंगा में आये उफान की तरह उभर-उभर सामने आ गया है!
किन्तु एक निर्णय का समय भी आ गया है! या तो हम दोष ढूंढना शुरू करें ..., वो तो हम कर ही रहे हैं! कहने का आशय यह है कि या तो हम बस "यह भूल हुई, उन्होंने ऐसा गलत किया, यह हैवानियत है" जैसी बातों में उलझें रहें, ...बहस करते रहें, ...आक्रमण करते रहें! ...या हम अब सब कुछ ठीक कैसे हो, जिंदगियां कैसे बचें, आगे ऐसा न हो - इनके उपाय करें!
निश्चित ही हम जो यात्री फंसे हैं, उन्हें बचाना चाहेंगे! जो इन चार धामों में और आसपास के गावों में रहते हैं, उनकी सहायता करना चाहेंगे! उन जांबाजों को सलाम करना चाहेंगे, जो जान की बाज़ी लगाकर, जान देकर, हमारे प्रियजनों को बचा रहे है!
हम भारतीय हैं - एकजुट हो जाएं तो विश्व में बेजोड़! हमारी सभ्यता ही इंसानियत का आधार है! और संवेदना हमारी सभ्यता का मूलाधार! हम जीवट के हैं! किन्तु इस समय हम बंट गए हैं! हमारा ध्यान बांटा जा रहा है! कभी हमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की गलतियाँ गिनाई जा रही हैं तो कभी गुजरात के मुख्यमंत्री की! दोनों नेता गलत हैं भी! सभी 'बड़े-बड़े', इस भयानक विपदा पर घृणित राजनीति कर भी रहे हैं! किन्तु हम क्यों उन्हें और सम्बंधित छिड़ी बहस पर ध्यान दें? हम क्यों उन विवादों में उलझें जो -"बुद्धिजीवी"- चला रहे हैं? _ कि चार धाम एक बड़ा भारी सिर्फ पैसे कमाने का कारोबार बन गए हैं, ...कि श्रद्धालु भी विकराल गन्दगी फैलाकर पर्यावरण नष्ट कर रहे हैं, ...कि फेंकी हुई एक-एक बोतल भविष्य के खतरे को तैयार कर रही है, ...कि बच्चों को लेकर क्यूँ जाया जाता है, ...कि केवल गरीब मर रहे हैं, ...कि हम भारतीय तो हैं ही ऐसे, ...! जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है! बहुत आपत्तिजनक है! अनजाने में हम किसी न किसी रूप से इसमें शामिल हो गए हैं!
इनके काट्य तर्क भी ढेरों चल रहे हैं! बोतल फेंकने से कोई बाढ़ नहीं आ सकती! बांधों के हिस्से छह-सात मंजिला जितने विशालकाय हैं! बोतलें तो चुटकियों में कुचल जाती है! बच्चों को क्यों नहीं ले जायेंगे? कहाँ रख जाएँ उन्हें? गलती सरकार की है! और तीन दिनों तक तो वहां के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मानों सो रहे थे! इन सब पर भी तीखी बहस है - जो सरकार ने खड़ी की है! कि बादल फटने, बाढ़ आने, अति वर्षा होने या भूकंप आने में सरकार की क्या गलती? हर बात में सरकार?
हम भारतीय हैं ही ऐसे - यह डरावना झूंठ फैलाया जा रहा है! फ़ैल रहा है! इसे झुठलाना ही होगा! हम भारतीय कैसे हैं - यह संसार के सामने लाना होगा!
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जांबाज सर्वेश कुमार जैसे हैं हम भारतीय! सात साल पहले दूल्हा बने थे! गौरीकुंड में फंसे यात्रियों की जान बचाने पहुंचे थे! जान दे दी! उस व्यापारी रमेश पुरोहित की भारतीयता देखिये! एक हाथ में बच्ची! दूसरा हाथ गरजती लहरों से मुकाबला करता रहा! बाहर फेंक कर बचा दी जान नन्ही की! अपनी ज़िन्दगी जाने दी! सार्थक कर दिया जीवन!
गुजरात भूकंप के उस मुस्तफा की माँ जैसी है भारतीयता! 2001 की उस दारुण दहला देने वाली आपदा में वह उस बच्चे को खुद मरते-मरते भी, अपने रक्त की बूँद से जिंदा रखने में सफल हुई थी! पता नहीं वह उस बच्चे की माँ थी भी या नहीं!
मोरवी की बाढ़ में भी दिखा था सच्चा भारतीय! कुछ नाम रहा होगा! उसने बताया नहीं! पत्रकार तक पता न लगा सके! बस, न जाने किसके बच्चे को अपने पैरों के बंधन में जकड़े किनारा ढूंढता रहा! बलिदान दे गया! जीवनदान दे गया!
विंग-कमांडर डेरिल केस्टलीनो हैं भारतीय! 7-वर्षीय बेटी एंजेलिना बड़ी होकर गर्व करेगी! गौरव गाथा सुनाएगी कि कैसे उसके पापा रूद्रतांडव के शिकार हुए श्रद्धालुओं को ज़िन्दगी देने गए थे! आंसू होंगे, किन्तु एंजेलिना के पापा की वीरता सार विश्व याद करेगा!
आपदा में भूलों को ठीक करने के लिए उनका - उन भूलों का - पता लगाना भी अनिवार्य है! बहस भी आवश्यक! इतनी तबाही के दोषी नेतृत्व - सरकार, नेता, अफसर, पूंजीपति, भ्रष्ट गंठजोड़ हर तरह के दोषियों को दंड मिलना भी उतना ही अनिवार्य और महत्वपूर्ण! किन्तु अभी समय बचाव का है! इलाज़ का है! बसाने का है! लोगों की जिंदगियों में कुछ करने का है! इसके लिए कुछ कर गुजरना होगा! जिन्हें दंड देना है, उनके लिए बाद में भी समय निकाला जा सकता है! वैसे भी इस समय बहस में उलझने से कौन सी उन्हें कोई सज़ा मिल जायेगी? केन्द्रीय मंत्रीगण, मुख्यमंत्री, नेतागण तो यूँ भी चुनाव में हटाय जा सकते हैं / हटाय जायेंगे! किन्तु दोषी अफसरों का तो हम कुछ भी न कर पायेंगे! बेबसी!
आपदाएं बिखेर देती हैं हमें! तोड़ देतीं हैं सबकुछ! ऐसे में कुछ उजला, कुछ सकारात्मक सोचना असंभव है! किन्तु सोचना ही होगा! क्योंकि एक आशा, समूचे संसार को बना सकती है! एक, केवल एक विचार! एक विचार ही तो था जिसने विश्वयुद्ध के बाद जीवन खिलाया! अन्यथा लाखों लोग मारे जा चुके थे! एक विचार ही तो था जिसने चीन का पुनर्निर्माण कर दिया - वरना 1931 की येलो रिवर की बाढ़ कोई 37-लाख लोगों को लील गई थी! हमारा अपना कलकत्ता 1737 में ऐसे चक्रवात में तबाह हो गया था कि त्रासदी पढ़कर कोई भी जड़ हो जाए! 1943 के आकाल से पूरा बंगाल बर्बाद हो गया था! बस, एक विचार ही तो था .... ज़िन्दगी सहेजने का! समेटने का! संवारने का!
मौत तो जन्म के साथ ही तय हो गई थी! जीवट तो जीवन में है! यही दिखाना होगा! हमसभी को! मिलजुलकर!
और इस समय भगवान् को भूल जाएँ! सबकुछ इंसान को करना है!
जय हिन्द!
साक्षी- श्रीकांत तिवारी ...उत्तराखंड से
(कल्पेश याग्निक के साथ)
Monday, June 10, 2013
आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज (AEC _W.B.) से जिम्मी की विदाई और घर वापसी :
"...जिम्मी की B.Tech. की पढ़ाई पूरी हुई!
अब उसे वापस घर लौटना है!
अपने जीवन के बहुमूल्य 4-वर्ष एक स्थान पर, गुजारने के बाद, ...उन सभी को पीछे छोड़कर, ...जो लगातार इन चार वर्षों में अपने 'अपनों' से कहीं ज्यादा "ख़ास" हो गए हैं, ...और जो जान रहे हैं कि अब के बिछड़े ना जाने फिर कब मिलें, ...मिलेंगे भी या नहीं? कॉलेज में पहले ही इन्होंने, और इन-सब के लिए सभी जूनियर्स ने मिलकर एक फेयरवेल पार्टी कर ली है, जिसमे सभी ने एक उत्सव सा, उल्लास भरा समय बिताया, ...एक-दूजे से गले मिलते और सबको शुभकामनाएं देते, ...हँसते-गाते नाचते-झूमते सभी-ने सभी की बुशर्ट (College Uniform, Shirt) पर संदेशे-बधाईयाँ-शुभकामना सहित अपने-अपने हस्ताक्षर, नाम-पते और कांटेक्ट नम्बर्स कई रंग-बिरंगी स्याहियों वाली कलमों से लिख डालीं! ...अब यह शर्ट कभी नहीं धुलेगी! बल्कि एक यादगार बनकर सदैव इनके पास रहेगी! इस फेयरवेल पार्टी की हंसी थमने में थोडा वक़्त लगा, ...फिर हंसी थमी, और ठिठककर एक उदास-सी खामोशी में सूखते पसीने की ठण्ड में बर्फ की तरह जम कर सबके हलक में अटक-सी गई; ...फिर जब ये बर्फ पिघली तो आँखों से अश्रुधारा बनकर फुट पड़ी, जिसका आवेग सबके अपने-अपने मनःस्थिति के मुताबिक था; ...पर था। निर्मल और निश्छल, पवित्र और पावन! ..... एकदूसरे को अपने अंक में भरते ये नौजवान,.... जो देशहित के हेतु नवनिर्माण में अपना-अपना योगदान देने के लिए, अब बिछड़ रहे हैं, कई कई यादों की झोलियों को अपने ह्रदय में लिए एक-दूजे को चूमते और नए वादे के साथ अपने इस घर और परिवार से विदा लेते हैं.....
०९/जून/२०१३ को जिम्मी को घर लिवाने के लिए, हम ८-तारीख की शाम को आसनसोल पहुँच गए! हमें पता चला कि अधिकांश लड़के चले गए हैं केवल जिम्मी ही अब तक रुक हुआ है, चूंकि प्रोग्राम पहले से ही तय था अतः हम तो सही समय पर पहुंचे, लेकिन जिम्मी को उसकी उम्मीद से काफी पहले ही पूरी _छुट्टी/फुर्सत_ मिल गई थी! ५-दिन उसने एक तरह से बोरियत में गुजारे! हमारे पहुँचने पर हमने पाया कि कमरे के बाहर, असलियत में एक फ्लैट; जिम्मी और उसके बाकी छह मित्रों ने मिलकर, जिसे किराए पर लिया हुआ था, के बाहर कार्डबोर्ड के कार्टंस में और यूँ ही खुले पड़े -A HUGE-, भारी कूड़े, और सामानों का अम्बार पड़ा हुआ है! फ्लैट के अन्दर हॉल में भी उसी तरह का एक सामानों का अन्य पहाड़ दिखा! जिम्मी और कुणाल(जिम्मी का मित्र) बस ये २-जने ही थे! बाकी अन्य छ: लड़के; पता चला; जूनियर्स थे! इन्होने हमारी आवभगत की! ठहराया और कोल्ड-ड्रिंक्स वगैरह से हमारी थकान और प्यास को राहत दी! उन सामानों के बारे में पूछने पर इन्होने बतलाया कि बाहर वाला रियल कूड़ा है, जो जिम्मी-&-ग्रुप्स की चार-वर्षीय बचत-खुचत का खफत था! ...और भीतर हॉल वाला नए आगंतुकों (छात्रों) का सामान था! जिसे वे फ्लैट 'पूरा खाली होने', पर अपने-अपने ढंग से अपने-अपने कमरों में रखेंगे! कॉलेज होस्टल की कहानी वही बासी स्टोरी है; कि "कुछ" कारणों और अपने हित में उसे त्यागकर कॉलेज के सामने एक बिल्डिंग के इन्होने एक फ्लैट किराए पर ले लिया था, और सभी कामों के लिए ऐसे इलाकों में उपलब्ध 'चाचियों' में से एक चाची इनके लिए खाना बनाना, कपडे धोना, झाड़ू-बुहारू, बर्तन वगैरह के लिए अवेलेबल थी! इन्होने फ्लैट मालिक द्वारा (किराए में शामिल) उपलब्ध कराये चार फोल्डिंग कोर्ट्स को जोड़कर बिछावन लगा दिया था! और खुशकिस्मती से हमारे लिए एक दुर्लभ चीज़ की बढियां मौजूदगी से हमारी थकान तुरंत मुस्कान में बदल गई, वो थी :"बिजली, और चलता हुआ पंखा!" जो थाना टोली, थाना रोड, लोहरदगा, झारखण्ड में कदापि नहीं पाया जाता! छोडिये इसकी कथा! बहुत थके हैं थोड़ा आराम कर लें, क्योंकि शाम में महिलाओं को 'घुमाना-फिराना' भी है, वस्तुतः जिसके लिए वो आईं हैं!
कोल्ड-ड्रिंक्स पीते और लड़कों से बातों के दरम्यान जूनियर्स [B.Tech. 2ndYr-3rdYr_ fifth semester to seventh semester के] बच्चों से बातचीत हुई! और उनके ही द्वारा जिम्मी के विषय में काफी Overwhelming अनसुनी-अनजानी और ह्रदय को शान्ति, संतुष्टि, प्रसन्नता, गर्व, जोश, हिम्मत और राहत देने वाली जानकारियों को सुनकर हमें हैरानी हुई और आंखें नम! जिम्मी इन सभी बच्चों का अध्यापक है! बड़ा भाई है! "...प्रितीश भैया के होते क्या डर!" "....मुझे तो ये समझ में नहीं आ रहा कि अब मेरा क्या होगा? कौन मुझे Guideline देगा?" "...जानते हैं अंकल प्रितीश भैया ने एक बार.........!" इन बातों में खुलकर मुस्कुराते जिम्मी की धवल दंतपंक्ति को मैं नज़रें चुराकर देखता! हरेक बच्चा _*प्रितीश भैया*_ के विछोह की वेदना में कई किस्से बयान करते गये, और रो पड़े!
मकान मालिक ने सुना कि प्रितीश के माता-पिता, दादी, अंकल, और छोटा भाई 'लड्डू', आये हैं तो ह्रदय-रोग की बाइपास सर्ज़री करा चुके और मधुमेह के रोगी वह कृशकाय वृद्ध जबरन हमें इस फ्लैट के ऊपर निर्मित अपने घर लिवा ले गये और हमारी मेहमाननवाज़ी कर हमें सम्मान दिया! उनकी पत्नी और बहु ने भी हमें जिम्मी कि कई गुणकारी व्यक्तित्वों की हमें जानकारी दी और TCS (http://en.wikipedia.org/wiki/Tata_Consultancy_Services) "टाटा कंसल्टेंसीज सर्विसेज़ / Tata Consultancy Services" में जिम्मी की प्लेसमेंट हो जाने पर हमें बधाईयाँ दी! उनसे प्राप्त सम्मान से अभिभूत और कृतज्ञ होकर उनके इसरार पर उनके यहाँ से नाश्ता-चाय के बाद हम सभी और प्रितिश के -सभी दोस्तों- को भी साथ लेकर हमने एक साथ शाम गुजारी, आसनसोल के मशहूर GALAXY MALL में घूमें, फिर एक रेस्टुरेंट में डिनर!
०९/जून/२०१३ की सुबह प्रस्थान से पहले मेरे सुझाव पर बच्चे हमें [माँ, वीणा, धीरू(मेरा मौसेरा भाई) और लड्डू] को कॉलेज घुमाने ले गये! कॉलेज, इतवार होने की वजह से सूना था! सिक्यूरिटी क्लेअरेंस मिलने के बाद हम कॉलेज परिसर के अन्दर गए! और भारी उमस भारी गर्मी और तर-तर पसीने के बावजूद भी सबने खूब एन्जॉय किया! मेरी अनुभूति और रोमांच को सिर्फ मैं ही फील कर रहा था! मेरे मन में एक साथ अनेकानेक विचारों का सत्संग चल रहा था! कॉलेज परिसर में कई जगहों पर हमने फोटो खिचवाये! सभी बच्चों ने महिलाओं को कॉलेज के हरेक हिस्से को दिखलाया! चूंकि इतने व्यापक भू-भाग का भमण काफी समय ले लेता अतः उन्होंने दूरे से ही कई इमारतों को अपनी जोशीली कमेन्ट्री के साथ दिखलाया! फिर बाहर!
बाहर आये तो हमारी गाड़ी के पास और अन्य कई लोग इकट्ठे थे! जिम्मी ने मुझे उनसे मिलवाना चाहा, तो मैंने घडी को ऊँगली से ठकठका कर शीघ्रता करने को कहा और बगल के "जुबली पेट्रोल पंप" पर गाड़ी में तेल भरवाने चला गया! लौटने पर देखा २/३ लोग और आ गए हैं! जिमी ने मुझे उन सभी से मिलवाया! '...ये वो दुकानदार 'भैया' हैं, जिनसे सभी खाद्य-पदार्थ अब तक खरीदते थे'; '...ये ज़ेरॉक्स वाले 'भैया' हैं', '...ये किताब दूकान वाले 'भैया' हैं', 'ये नाश्ते-चाय वाले भैया हैं', ........ ........ ........ मकान मालिक भी हैं! ...सभी दोस्त (जूनियर्स) है! और जिम्मी सबके लिए अनमोल है, जो आज जा रहा है, अपने घर .....
...गाडी में जिम्मी का सारा सामान लादा जा चूका है! ...बारिश के लक्षण हैं, ... पर यहाँ आँखें बरस रही हैं! सभी जिम्मी को अपने अंक में भर कर रो रहें है, (हे, भगवान्!) ...जैसे बेटी की बिदाई हो रही हो, कोई मेरे चरण छूना चाहता है तो उसे बाहों से बीच में ही थामकर, उनसे गले मिल उनके सभी सहयोग के लिए प्रणाम कह रहा हूँ, मैंने मकान मालिक 'सिंह साहब' (बक्सर/ बिहार के मूल निवासी) से विदा ली! सारे बच्चे जिम्मी को गोल घेरे में लेकर इसे चुमते हुए आंसू बहा रहे हैं! महिलाए भी सब्र न कर सकीं! इन्होने सभी का शुक्रिया कहा! और सभी बच्चों को आपना आशीष दिया! सब रो रहे थे, पर जिम्मी नहीं; उसकी खिली मुस्कान और धवल दंतपंक्ति सबको आश्वासन दे रही कि वो ''तन, मन, धन'', ''मन, वचन, और कर्म'' से सदैव उनसे सम्बंधित रहेगा........!"
हम AEC से निकल पड़े; ......अ ...ल ... वि ...दा ...!
G.T. Road पर सनसनाते_ घर, रांची के लिए!
आसमान कहीं आग बरसा रहा है, तो बादलों की बगावत से उमस और चिपचिपी पसीने वाली गर्मी का भारी हमला है! धनबाद में हमने नाश्ता किया! इसी दरम्यान जिम्मी के २-मित्र मोटरसाइकल से हमारे पीछे-पीछे लगे पहुंचे! और हमें धनबाद के निकास मार्ग तक पहुंचा कर ही विदा हुए!
राँची; घर, पहुंचकर मैं अपने कमरे में अपने बिस्तर पर लाठी की तरह गिरा, और सो गया!
.........................
रात्री से पहले लगभग ८:४५ बजे हम लोहरदगा, डेरा पर आ गये!
लोहरदगा!
हमारा मुक्तिधाम!
No Electricity, No Road, No Water, No Network, No Doctors,
NO, NOTHING! सिर्फ स्वार्थ!
न दोस्त, ना दोस्ती!
भीषण गर्मी, अँधेरे और कीचड में डूबा हुआ!
मिटटी तेल का बुझा हुआ दिया
और हम मच्छरों के आहार,
फिर भी, जिम्मी ने DAN BROWN की किताब " i n f e r n o" कब्जाई और अपना पोर्टेबल लैंप लेकर ऊपर खुली छत पर उपन्यास का मजा लेने कूदता हुआ चला गया! थोड़ी देर में ही वापस भागता हुआ आया! मुसलाधार बरसात की बौछार शुरू हो गई थी! ...अरे! फिर अचानक थम भी गई!
अपने -इस- शहर में
अपने इस घर में
अभी भी हम
अजनबी हैं!"
_श्री .
अब उसे वापस घर लौटना है!
अपने जीवन के बहुमूल्य 4-वर्ष एक स्थान पर, गुजारने के बाद, ...उन सभी को पीछे छोड़कर, ...जो लगातार इन चार वर्षों में अपने 'अपनों' से कहीं ज्यादा "ख़ास" हो गए हैं, ...और जो जान रहे हैं कि अब के बिछड़े ना जाने फिर कब मिलें, ...मिलेंगे भी या नहीं? कॉलेज में पहले ही इन्होंने, और इन-सब के लिए सभी जूनियर्स ने मिलकर एक फेयरवेल पार्टी कर ली है, जिसमे सभी ने एक उत्सव सा, उल्लास भरा समय बिताया, ...एक-दूजे से गले मिलते और सबको शुभकामनाएं देते, ...हँसते-गाते नाचते-झूमते सभी-ने सभी की बुशर्ट (College Uniform, Shirt) पर संदेशे-बधाईयाँ-शुभकामना सहित अपने-अपने हस्ताक्षर, नाम-पते और कांटेक्ट नम्बर्स कई रंग-बिरंगी स्याहियों वाली कलमों से लिख डालीं! ...अब यह शर्ट कभी नहीं धुलेगी! बल्कि एक यादगार बनकर सदैव इनके पास रहेगी! इस फेयरवेल पार्टी की हंसी थमने में थोडा वक़्त लगा, ...फिर हंसी थमी, और ठिठककर एक उदास-सी खामोशी में सूखते पसीने की ठण्ड में बर्फ की तरह जम कर सबके हलक में अटक-सी गई; ...फिर जब ये बर्फ पिघली तो आँखों से अश्रुधारा बनकर फुट पड़ी, जिसका आवेग सबके अपने-अपने मनःस्थिति के मुताबिक था; ...पर था। निर्मल और निश्छल, पवित्र और पावन! ..... एकदूसरे को अपने अंक में भरते ये नौजवान,.... जो देशहित के हेतु नवनिर्माण में अपना-अपना योगदान देने के लिए, अब बिछड़ रहे हैं, कई कई यादों की झोलियों को अपने ह्रदय में लिए एक-दूजे को चूमते और नए वादे के साथ अपने इस घर और परिवार से विदा लेते हैं.....
०९/जून/२०१३ को जिम्मी को घर लिवाने के लिए, हम ८-तारीख की शाम को आसनसोल पहुँच गए! हमें पता चला कि अधिकांश लड़के चले गए हैं केवल जिम्मी ही अब तक रुक हुआ है, चूंकि प्रोग्राम पहले से ही तय था अतः हम तो सही समय पर पहुंचे, लेकिन जिम्मी को उसकी उम्मीद से काफी पहले ही पूरी _छुट्टी/फुर्सत_ मिल गई थी! ५-दिन उसने एक तरह से बोरियत में गुजारे! हमारे पहुँचने पर हमने पाया कि कमरे के बाहर, असलियत में एक फ्लैट; जिम्मी और उसके बाकी छह मित्रों ने मिलकर, जिसे किराए पर लिया हुआ था, के बाहर कार्डबोर्ड के कार्टंस में और यूँ ही खुले पड़े -A HUGE-, भारी कूड़े, और सामानों का अम्बार पड़ा हुआ है! फ्लैट के अन्दर हॉल में भी उसी तरह का एक सामानों का अन्य पहाड़ दिखा! जिम्मी और कुणाल(जिम्मी का मित्र) बस ये २-जने ही थे! बाकी अन्य छ: लड़के; पता चला; जूनियर्स थे! इन्होने हमारी आवभगत की! ठहराया और कोल्ड-ड्रिंक्स वगैरह से हमारी थकान और प्यास को राहत दी! उन सामानों के बारे में पूछने पर इन्होने बतलाया कि बाहर वाला रियल कूड़ा है, जो जिम्मी-&-ग्रुप्स की चार-वर्षीय बचत-खुचत का खफत था! ...और भीतर हॉल वाला नए आगंतुकों (छात्रों) का सामान था! जिसे वे फ्लैट 'पूरा खाली होने', पर अपने-अपने ढंग से अपने-अपने कमरों में रखेंगे! कॉलेज होस्टल की कहानी वही बासी स्टोरी है; कि "कुछ" कारणों और अपने हित में उसे त्यागकर कॉलेज के सामने एक बिल्डिंग के इन्होने एक फ्लैट किराए पर ले लिया था, और सभी कामों के लिए ऐसे इलाकों में उपलब्ध 'चाचियों' में से एक चाची इनके लिए खाना बनाना, कपडे धोना, झाड़ू-बुहारू, बर्तन वगैरह के लिए अवेलेबल थी! इन्होने फ्लैट मालिक द्वारा (किराए में शामिल) उपलब्ध कराये चार फोल्डिंग कोर्ट्स को जोड़कर बिछावन लगा दिया था! और खुशकिस्मती से हमारे लिए एक दुर्लभ चीज़ की बढियां मौजूदगी से हमारी थकान तुरंत मुस्कान में बदल गई, वो थी :"बिजली, और चलता हुआ पंखा!" जो थाना टोली, थाना रोड, लोहरदगा, झारखण्ड में कदापि नहीं पाया जाता! छोडिये इसकी कथा! बहुत थके हैं थोड़ा आराम कर लें, क्योंकि शाम में महिलाओं को 'घुमाना-फिराना' भी है, वस्तुतः जिसके लिए वो आईं हैं!
कोल्ड-ड्रिंक्स पीते और लड़कों से बातों के दरम्यान जूनियर्स [B.Tech. 2ndYr-3rdYr_ fifth semester to seventh semester के] बच्चों से बातचीत हुई! और उनके ही द्वारा जिम्मी के विषय में काफी Overwhelming अनसुनी-अनजानी और ह्रदय को शान्ति, संतुष्टि, प्रसन्नता, गर्व, जोश, हिम्मत और राहत देने वाली जानकारियों को सुनकर हमें हैरानी हुई और आंखें नम! जिम्मी इन सभी बच्चों का अध्यापक है! बड़ा भाई है! "...प्रितीश भैया के होते क्या डर!" "....मुझे तो ये समझ में नहीं आ रहा कि अब मेरा क्या होगा? कौन मुझे Guideline देगा?" "...जानते हैं अंकल प्रितीश भैया ने एक बार.........!" इन बातों में खुलकर मुस्कुराते जिम्मी की धवल दंतपंक्ति को मैं नज़रें चुराकर देखता! हरेक बच्चा _*प्रितीश भैया*_ के विछोह की वेदना में कई किस्से बयान करते गये, और रो पड़े!
मकान मालिक ने सुना कि प्रितीश के माता-पिता, दादी, अंकल, और छोटा भाई 'लड्डू', आये हैं तो ह्रदय-रोग की बाइपास सर्ज़री करा चुके और मधुमेह के रोगी वह कृशकाय वृद्ध जबरन हमें इस फ्लैट के ऊपर निर्मित अपने घर लिवा ले गये और हमारी मेहमाननवाज़ी कर हमें सम्मान दिया! उनकी पत्नी और बहु ने भी हमें जिम्मी कि कई गुणकारी व्यक्तित्वों की हमें जानकारी दी और TCS (http://en.wikipedia.org/wiki/Tata_Consultancy_Services) "टाटा कंसल्टेंसीज सर्विसेज़ / Tata Consultancy Services" में जिम्मी की प्लेसमेंट हो जाने पर हमें बधाईयाँ दी! उनसे प्राप्त सम्मान से अभिभूत और कृतज्ञ होकर उनके इसरार पर उनके यहाँ से नाश्ता-चाय के बाद हम सभी और प्रितिश के -सभी दोस्तों- को भी साथ लेकर हमने एक साथ शाम गुजारी, आसनसोल के मशहूर GALAXY MALL में घूमें, फिर एक रेस्टुरेंट में डिनर!
०९/जून/२०१३ की सुबह प्रस्थान से पहले मेरे सुझाव पर बच्चे हमें [माँ, वीणा, धीरू(मेरा मौसेरा भाई) और लड्डू] को कॉलेज घुमाने ले गये! कॉलेज, इतवार होने की वजह से सूना था! सिक्यूरिटी क्लेअरेंस मिलने के बाद हम कॉलेज परिसर के अन्दर गए! और भारी उमस भारी गर्मी और तर-तर पसीने के बावजूद भी सबने खूब एन्जॉय किया! मेरी अनुभूति और रोमांच को सिर्फ मैं ही फील कर रहा था! मेरे मन में एक साथ अनेकानेक विचारों का सत्संग चल रहा था! कॉलेज परिसर में कई जगहों पर हमने फोटो खिचवाये! सभी बच्चों ने महिलाओं को कॉलेज के हरेक हिस्से को दिखलाया! चूंकि इतने व्यापक भू-भाग का भमण काफी समय ले लेता अतः उन्होंने दूरे से ही कई इमारतों को अपनी जोशीली कमेन्ट्री के साथ दिखलाया! फिर बाहर!
बाहर आये तो हमारी गाड़ी के पास और अन्य कई लोग इकट्ठे थे! जिम्मी ने मुझे उनसे मिलवाना चाहा, तो मैंने घडी को ऊँगली से ठकठका कर शीघ्रता करने को कहा और बगल के "जुबली पेट्रोल पंप" पर गाड़ी में तेल भरवाने चला गया! लौटने पर देखा २/३ लोग और आ गए हैं! जिमी ने मुझे उन सभी से मिलवाया! '...ये वो दुकानदार 'भैया' हैं, जिनसे सभी खाद्य-पदार्थ अब तक खरीदते थे'; '...ये ज़ेरॉक्स वाले 'भैया' हैं', '...ये किताब दूकान वाले 'भैया' हैं', 'ये नाश्ते-चाय वाले भैया हैं', ........ ........ ........ मकान मालिक भी हैं! ...सभी दोस्त (जूनियर्स) है! और जिम्मी सबके लिए अनमोल है, जो आज जा रहा है, अपने घर .....
...गाडी में जिम्मी का सारा सामान लादा जा चूका है! ...बारिश के लक्षण हैं, ... पर यहाँ आँखें बरस रही हैं! सभी जिम्मी को अपने अंक में भर कर रो रहें है, (हे, भगवान्!) ...जैसे बेटी की बिदाई हो रही हो, कोई मेरे चरण छूना चाहता है तो उसे बाहों से बीच में ही थामकर, उनसे गले मिल उनके सभी सहयोग के लिए प्रणाम कह रहा हूँ, मैंने मकान मालिक 'सिंह साहब' (बक्सर/ बिहार के मूल निवासी) से विदा ली! सारे बच्चे जिम्मी को गोल घेरे में लेकर इसे चुमते हुए आंसू बहा रहे हैं! महिलाए भी सब्र न कर सकीं! इन्होने सभी का शुक्रिया कहा! और सभी बच्चों को आपना आशीष दिया! सब रो रहे थे, पर जिम्मी नहीं; उसकी खिली मुस्कान और धवल दंतपंक्ति सबको आश्वासन दे रही कि वो ''तन, मन, धन'', ''मन, वचन, और कर्म'' से सदैव उनसे सम्बंधित रहेगा........!"
हम AEC से निकल पड़े; ......अ ...ल ... वि ...दा ...!
G.T. Road पर सनसनाते_ घर, रांची के लिए!
आसमान कहीं आग बरसा रहा है, तो बादलों की बगावत से उमस और चिपचिपी पसीने वाली गर्मी का भारी हमला है! धनबाद में हमने नाश्ता किया! इसी दरम्यान जिम्मी के २-मित्र मोटरसाइकल से हमारे पीछे-पीछे लगे पहुंचे! और हमें धनबाद के निकास मार्ग तक पहुंचा कर ही विदा हुए!
राँची; घर, पहुंचकर मैं अपने कमरे में अपने बिस्तर पर लाठी की तरह गिरा, और सो गया!
.........................
रात्री से पहले लगभग ८:४५ बजे हम लोहरदगा, डेरा पर आ गये!
लोहरदगा!
हमारा मुक्तिधाम!
No Electricity, No Road, No Water, No Network, No Doctors,
NO, NOTHING! सिर्फ स्वार्थ!
न दोस्त, ना दोस्ती!
भीषण गर्मी, अँधेरे और कीचड में डूबा हुआ!
मिटटी तेल का बुझा हुआ दिया
और हम मच्छरों के आहार,
फिर भी, जिम्मी ने DAN BROWN की किताब " i n f e r n o" कब्जाई और अपना पोर्टेबल लैंप लेकर ऊपर खुली छत पर उपन्यास का मजा लेने कूदता हुआ चला गया! थोड़ी देर में ही वापस भागता हुआ आया! मुसलाधार बरसात की बौछार शुरू हो गई थी! ...अरे! फिर अचानक थम भी गई!
अपने -इस- शहर में
अपने इस घर में
अभी भी हम
अजनबी हैं!"
_श्री .
Subscribe to:
Posts (Atom)


