Powered By Blogger

Sunday, May 5, 2013

ओस की बूँद - राही मासूम रजा

"ओस की बूँद"
लेखक _ राही मासूम रजा
मैंने अभी कुछ दिनों पहले (यात्रा के पहले ही दिन यानी 25-अप्रैल को ही गाडी में पूरा पढ़ लिया था!) ही पूर्ण किया!
कैसा लगा?
यह एक स्वाभाविक प्रश्न है जिसे हरेक मित्र पूछना चाहेंगे; जिन्होनें मुझे इस किताब को पढने की प्रेरणा दी, और पहले इसे ही पढने को प्रेरित किया! __अगर साफगोई से काम लूँ और अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को निष्पक्ष, निश्छल, और निर्मल मन से सच और सिर्फ सच बोलूं तो ये बोलूँगा :



d £ x Ä ³
p N t K ´
V B M < .k
r Fk n /k u
i Q c Ò e
; j y o ’k
"k l g {k = K
_ # : ) } Á
Â Ì Í Î Ñ Ó Ô
Ø Ý à á â ã ä
å ç é ê ë ì ì í î ï ð ò ñ ó ô ö ÷ ù ˜ – — G J
v vk b à m Š, ,s vks vkS va v%
क का कि की कु कू के कै को कौ कं कः 
च चा चि ची चु चू चे चै चो चौ चं चः 
ह हा हि ही हु हू हे है हो हौ हं  .......................................
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 
 

A B C D 
E F G H 
I J K L 
M N O P
Q R S T 
U V W X 
Y Z
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10........................................................



“GIVE ME SOME SUN SHINE, GIVE ME SOME RAYS,…..GIVE ME ANOTHER CHANCE  _I WANNA GROWN UP ONCE AGAIN………….!” 

किसी की शझ में कुछ नहीं आया तो मैं क्या करूँ ! ऐएं!!?
 

Saturday, May 4, 2013

आँखें (1968)

आँखें (1968)
ankhen (The Eyes) ! A DIAMOND JUBILEE HIT !!

The best of the best espionage movie ever made in India !
A great creation of the legendary Producer Director Late Ramanand Sagar & his all SAGAR family !
The movie's disc cover proudly proclaims :
1."ACCLAIMED UNANIMOUSLY BY PRESS"
2. "INTRINSICALLY INTERESTING STORY, DIALOGUE IS CRISP AND MEANINGFUL, LYRICS ARE HIGHLY POETIC" __Times of India Bombay
3. "BEST SPY FILM OF TYE YEAR (मैं तो कहूँगा :"...the BEST of the era !!") SUPERB SHOWMANSHIP" __Biltz Weekly, Bombay.
4. "BEAUTIFULLY CONCEIVED...., MASTERLY EXECUTED...., LIVELIEST ENTERTAINMENT...., MAGNUM OPUS...., RICH PURPOSE"__Amrit Bazar Patika - Calcutta
5. "SPECTACULAR SIGNIFICANT AND DYNAMIC"__Cine Advance - Calcutta
6. "FASCINATING FOREIGN LOCATIONS"      __FimFare - Bombay            
7. "Celebrated Diamond Jubilee"
8. "Shown at Film Festival MOSCOW"
9. "Celebrated 25 Silver jubilee Weeks over 12 Stations"
10 "Winner of FilmFare Awards : Best Director _ Ramanand Sagar ; Best Cinematographer _ G. Singh"
11."100 Days at over 25 Stations !"
12. "ALL TIME RECORDS AT 50 STATIONS"
13. "ALL TIME RELEVANT"
14. "the SHRIKANT TIWARI LIKES THIS MOST FROM HIS CHILDHOOD & the story goes like this"::::>>>
Please read........
सन 1972 में हमारे शहर में पहला सिनेमा घर (हॉल) बना! छोटे शहरों में नई फ़िल्में लगना उस ज़माने में किसी चमत्कार से कम नहीं था! ...कोई चमत्कार न होना था, न हुआ ! अतः 1974 में जब यह फिल्म मैंने पहली बार "W.T." देखि थी तब मेरी उम्र छोटी-सी, नन्हीं-सी थी!...और मैं अपने बाबूजी की गोद में रहता था! ईतनी-सी उम्र (8 Yrs.) में ही मैंने इस फिल्म का भरपूर आनंद लिया था!
ब्लैक & वाइट में --"समाचार"-- समाप्त होते ही (रंगीन) फिल्म शुरू होती है और रफ़ी साहब की बुलंद आवाज़ गूंजती है :" उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता, ...जिस मुल्क की सरहद की निगेहबान हैं ऑंखें!" ...इतने में ही रोमांच हो आता है और हॉल का शोर शांत हो जाता है, सभी दर्शकों की "आँखें" अब स्क्रीन पर है..,
कहानी एक Sabotage से शुरू होती है! स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हुए इस आतंकवादी हमले पर सरकार के बयान हैं कि इसमें दुश्मन मुल्कों का हाथ है! जिसके तत्काल बाद एक गोपनीय इमरजेंसी मीटिंग होती है! यह मीटिंग एक गैर-सरकारी देशभक्त लोगों की है जिन्होनें नेताजी सुभाषचंद्र बोष से तालीम पाई थी, और उनकी सेना "आज़ाद हिन्द फ़ौज" के वीर सेनानी थे! इस गोपनीय ग्रुप के लीडर हैं बुजुर्ग मेज़र दीवानचंद मेहरा! इस "गैर-सरकारी ग्रुप" को सरकार से सहमती और सहूलियतें प्राप्त हैं, यह ग्रुप अत्यंत गोपनीय हैं, जो किसी की नज़रों में नहीं हैं! मेजर साहब का पुत्र सुनील भी इसी ग्रुप का एक सदस्य है! इस मीटिंग में यह तय पाया गया कि निःसंदेह हिन्दुस्तान में जासूसी और तोड़-फोड़ की सभी कुकृत्यों के पीछे दुश्मन मुल्कों का हाथ है! ग्रुप मेंबर अशफाक साहब का छोटा बेटा अनवर भी (पहली बार) इस मीटिंग में शामिल है जो मेजर साहब से सहमत नहीं है, और जिसकी "ऑंखें" कुछ और बयां करतीं हैं! मेज़र साहब एक गोपनीय जानकारी सभी सदस्यों से शेयर करते हैं कि मेजर साहब के दोस्त और अशफाक साहब के बड़े बेटे सलीम, जो गुप्त मिशन पर बाहर है, ने कुछ ख़ास जानकारियाँ दीं हैं!! दुश्मनों द्वारा स्मगलिंग के मार्फ़त हिन्दुस्तान में घातक हथियार और गोला-बारूद चुपके से लाया जा रहा है !! सलीम ने उनका पता पा लिया है और वह भी उसी शिप पर "ऑंखें" सजग रखते हुए समुद्री यात्रा कर रहा है! उसे अब सिर्फ हथियारों के खेप का पता लगाकर और उनपर गुप्त निशान लगाकर मेजर साहब को सूचित करना है !!  

समुद्री यात्रा में शिप पर मौजूद दुश्मनों के -इंडिया में सक्रीय- डॉक्टर/कमांडर का मैसेज आता है जो शिप पर 'उसकी टीम' के "कैप्टन" को बतलाता है कि उनके पीछे एक हिन्दुतानी जासूस लगा हुआ है ...... इनमें मंत्रणा होती है, और "उस हिंदुस्तानी" जासूस से निपटने की रणनीति तय होती है!

दुश्मन मुल्कों के तरफ से हिन्दुस्तान में एक अत्यंत ही गुप्त स्थान पर वेष-भूषा बदले, छद्म रूप में सक्रीय कमांडर और उसके सदस्यों, प्यादों और उनके "डैन", सीक्रेट अड्डे के भेद को देखकर वास्तविक रोमांच होता है!! कमांडर वह हर पैंतरा जानता और आजमाता है जिससे गद्दार पैदा किये जाते हैं जो उसकी नापाक मंसूबों में सहायक होते हैं, जो अगर पकडे भी जाएँ तो उनसे कोई खतरा न हो !

'शिप' पर सलीम हथियारों की पेटियों पर गुप्त निशान लगता है, जिसे दुश्मनों की "ऑंखें" देख रही हैं, लेकिन वे अभी उसे नहीं पकड़ते! सलीम ट्रांसमीटर पर मेजर साहब को इन सारी बातों की जानकारी देता है! और अपना शक जाहीर करता है कि शायद उसे पहचान लिया गया है !! मेजर साहब सलीम को सावधान रहने को कहते हैं, और हिदायत देते हैं कि संभव है दुश्मन बीच समुद्र में ही हथियारों की पेटियां उतार दे !!

इस -45 साल पुरानी- फिल्म में _घरों में गुप्त रूप छिपाए गए ट्रांसमीटरों का ईतना शानदार और रोमांचक और सटीक प्रस्तुतिकरण है कि आज भी देखकर लोमहर्षक रोमांच होता है! वास्तव में इस ख़ास बात को इसी शानदार तरीके से फिर कभी नहीं दिखाया जा सका है! ट्रांसमीटर की "टु टु....टू टू टू...बीप-बीप-बीप" की आवाज़ के साथ कंट्रोल पैनल पर लगे कई रंगों के लाइट्स का जलना-बुझना जादुई असर डालने में अभी भी कामयाब है जो रहस्य को और भी रोमांचक बनाता है! समूची फिल्म ही विभिन्न प्रकार के ट्रांसमीटरों के साथ आगे बढती है! ऑपरेशन द्वारा -अंगों में- छिपे "माइक्रो ट्रांसमीटर्स" की चर्चा और उपयोग इस फिल्म को वास्तविक Espionage Movie का दर्ज देती है! रह-रहकर कई तरह के ट्रांसमीटर्स से हमारा ताल्लुक व तआर्रुफ़ करवाया जाता है, और हॉल में 'अईस्स...-अईस्स...' की ध्वनि मजा और बढ़ा देती है! इस फिल्म की कहानी यानि -जासूसी- की "लय" कभी नहीं टूटती, कभी नहीं बहकती! "एक सच्ची और सम्पूर्ण जासूसी Espionage फिल्म_!!" इस कहानी का जासूस हीरो सिर्फ जासूस है! यह गाना नहीं गाता! यह डांस नहीं करता! हलांकि हसीनाएं इसपे रीझती और मोहित होती हैं लेकिन सुनील को सिर्फ अपने कर्तव्य और मिशन का ही ध्यान रहता है! हरेक कलाकार अपनी भूमिका में खूब जमा हुआ है! शानदार एक्टिंग और जानदार डायलॉग्स और चिल्लिंग इवेंट्स + थ्रिल्लिंग एक्शनस आपको चनाचूर खाने और पानी तक नहीं पीने देंगे! इसीलिए भर पेट खा-पीकर इसे देखिएगा! देख चुके हैं तो फिर से देखिये, खाना मेरे यहाँ आ कर खाइये!! ट्रांसमीटर्स के -सदुपयोग और दुरुपयोग- का ईतना वृहद्, विषद और विहंगम परफोर्मेंस फिर दुबारा कभी नहीं देखा !! आज के ''''-आधुनिक साइबर दुनिया-'''' में ट्रांसमीटर्स के मार्फ़त घात-प्रतिघात का ऐसा मुजाहिरा बॉलीवुड दुबारा नहीं दे सका, न ही कोई और शानदार Espionage फिल्म पेश कर सका ! यदि "ऐसी ही कशिश" वाली इसके मुकाबिले, इसके समकक्ष "कोई दूसरी Espionage हिंदी फिल्म" आपलोगों ने देखी है तो बताइये ताकि उसे मैं भी देख लूं!

[जीतेंद्र भाई की 'फ़र्ज़' as a spy thriller का नाम न लीजियेगा, क्योंकि वह 1st Indian Espionage Movie of India है भी या नहीं मुझे नहीं मालूम, फिर भी जीतू भाई के लिए और उसके गानों के लिए मैं उसकी इज्ज़त करता हूँ, लेकिन वह the Best नहीं है! मिथुन as Gun Master G9 मुझे कभी भी पसंद नहीं, सॉरी]

BEST of THE BEST ये है! _"ऑंखें !!" जो रीयली "ऑंखें" खोलती है! आगे पढ़िए....

.....मेजर साहब के बेटे सुनील से उसकी बहन 'जापानी लड़की' की कहानी सुनती है! इसमें भी, यानि जापान जाने में भी सुनील का मकसद उसका कर्तव्य ही है, लेकिन किसी 'मिशन' पर नहीं! जापान में सुनील की मुलाकात मिनाक्षी से हुई थी, जो सुनील से प्रेम करने लगती है! मिनाक्षी के दिवंगत पिता सुनील के पिताजी मेजर साहब के दोस्त और आज़ाद हिन्द फ़ौज के सेनानी थे! एक शानदार और यादगार और सदाबहार गाना यहाँ है: "...मिलती है ज़िन्दगी में मोहब्बत कभी, कभी...!" एक और बात शेयर कर लूं : 'इस फिल्म को देखने के बाद "बोटिंग" मेरे लिए किसी Fantasy से कम न थी! आज तक जब भी मौका लगा और बोटिंग का चांस मिला मुझे यही गाना याद आता रहता है, सही है, कुछ बातें आपके व्यक्तित्व का ही नहीं, वरण अस्तित्व का अंग बन जातीं हैं...!'

....सलीम जो दुश्मनों के बीच है,......अपने मिशन को अंजाम देते हुए मारा जाता है !!! ...जिसकी मौत की खबर सुनते ही मेजर साहब की ".....सलीईईइम!!" की चीख से सारा स्क्रीन लाल खूनी रक्तमय हो जाता है!

कैप्टन, जो 'शिप' द्वारा हिन्दुस्तान में छिपे देश के दुश्मनों के लिए आर्म्स & अम्युनेशन ला रहा था, बड़े ही रहस्यमय तरीके से कमांडर के पास आता है! (किस रहस्यमय तरीके से? जिन्होंने नहीं देखा, अवश्य देखिये।) कैप्टन का आना, उसका कमांडर से मिलना, गुप्त अड्डे की सैर, ...जो सुरक्षा के अत्याधुनिक साधनों और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्ड यंत्र, उपकरण self destruction, by pushing a only button के लिए भी well equipped है, और trespassing controlled laser signals से लैस और सुरक्षित है, मस्त लगता है!! और कमांडर द्वारा अपने मंसूबों की व्याख्या __इन दृश्यों को रामानंद सागर साहब ने फिल्माने में लगता है अपनी पूरी क्षमता लगा दी थी! किन शब्दों में इसकी तारीफ करूँ समझ में नहीं आता! कमांडर द्वारा उसके अपने मंसूबों की व्याख्या को सुनने में ऐसा लगता है जैसे वह ""_अभी के, तत्काल के_"" हालातों को बयाँ कर रहा हो ! यही इस फिल्म को ALL TIME RELEVANT, सर्वकालीन प्रासंगिक के विशेषण को इज्ज़त दिलाता है, जो Breathtaking है! Very Exciting, Very Surprising or Impressive है!! -और जो सच में सच है!-  और जो देश और हमारे लिए अफ़सोस और चिंता की बात है!
 .......इधर हताश मेजर साहब सुनील को कहते हैं : "...अब तुम्हें -बेरुत- जाना होगा !!" _मिशन है: देश से बाहर देश के दुश्मनों को धता बताते हुए यह पता लगाना कि हिन्दुस्तान में दुश्मनों का "सदर मुकाम" कहाँ है? _मुल्क के अन्दर मुल्क के दुश्मन कौन हैं?? _यहाँ से सुनील की एक्शन में इंट्री होती है ! मेजर साहब सुनील को बेरुत में पहले ही पहुँच चुके अन्य ग्रुप मेम्बर्स और स्थानीय सहायक नदीम की तस्वीरें दिखाते हैं! सुनील मिनाक्षी की तस्वीर देखकर हैरान रह जाता है, कि वह भी इसी ग्रुप की सक्रीय सदस्या है, जो बेरुत में एक डांसिंग ट्रूप की शक्ल में मौजूद हैं! ...दिल थाम कर हम सुनील के साथ बेरुत जाते हैं ...! वहाँ सुनील की मुलाक़ात मिस्टर नदीम से होती है जो सुनील को बेरुत में सहायता और सहूलियतों के साथ ख़ास सूचनाएं देकर सुनील के गुप्त मिशन को सफल होने में मदद करेगा! ख़ास और ज्यादा गुप्त बात यह है कि नादिम को भी यह बात नहीं मालूम कि बेरुत में सुनील के कोई और साथी भी हैं !! नादिम सुनील को जिस होटल में ठहराता है वहां की तलाशी लेते वक़्त सुनील को कई जगह से जानबूझ कर छिपाए गए ट्रांसमीटर्स मिलते हैं !! और (हम) दर्शक सन्न रह जाते हैं ! बेरुत में मिनाक्षी को Indian Embassy से एक ख़त मिलता है, जिससे पता चलता है कि हिन्दुस्तान से कोई एजेंट इस मिशन को अंजाम देने के लिए आ रहा है, जिसकी उन्हें पूरी सहायता करनी होगी और जो मिशन का इंचार्ज होगा! चिट्ठी पर लगी पोस्टेज स्टाम्प को एक ख़ास लिक्विड से भिगोकर उखाड़ने पर दो स्टैम्प्स के नीचे छिपे दो "माइक्रो फिल्म" मिलते हैं जिसमे से एक में कोडेड मेसेज है और दुसरे में हिन्दुस्तान से आने वाले एजेंट की तस्वीर...!  बेरुत में छिपते-छुपाते, नदीम से भी बचकर अपने साथियों तक सुनील किस तरीके से पहुँचता है ...फिल्म में देखिये !! यहाँ दुश्मनों द्वारा ट्रांसमीटर्स का इस्तेमाल यूँ है जैसे आज का मोबाइल फ़ोन हो, और भविष्य दिखला रहे हो !! (जेम्स बांड की फिल्म You Only Live Twice की याद दिलाती है!!) सुनील की मुलाकात अपने ग्रुप मेंबर्स और मिनाक्षी से होती है! मिनाक्षी और ग्रुप के दो ख़ास सदस्य "महमूद" और "स्टूडियो ओनर" भी कोई कम नहीं हैं! उन्होंने भी अपना मुकाम ऐसा गोपनीय बनाया है जो सुनील को खूब भाता है! सुनील, नदीम पर अपना शक ज़ाहिर करता है..., फिर जब मिशन शुरू होता है,...सांस लेने की भी जैसे फुर्सत नहीं मिलती...! कर्णप्रिय गाने के दरम्यान भी स्टंटमय जासूसी !!  ">>>"गैरों पे करम अपनों पे सितम ??" ...काहे हो ? मिनाक्षी का 'विग' समूचे स्क्रीन को कवर कर लेता है (हा हा !!)! इस पार्टी में, जो नादिम के जन्म दिन की ख़ुशी में है, सुनील की मुलाक़ात शाहजादी ज़ेनब से होती है, जो पहली नज़र में सुनील पर फ़िदा हो जाती है।.....

दुश्मन को जानकारी है कि मेजर साहब को रोके बिना उनके मनसूबे पूरे नहीं होंगे! अतः वह घात लगते हैं! मेजर साहब के नवासे का अपहरण कर लेते हैं! जिसमें एक गद्दार उनका साथ देता है!

फिर सांस लेने को तभी फुर्सत मिलती है जब इंटरवल के बाद सुनील की बहन भगवान् के सामने दुखद गाना गाती है! शायद यह गाना इंटरवल के बाद इसलिए डाला गया होगा ताकि सभी दर्शक आराम से हलके होकर अपना चनाचूर या पॉपकॉर्न खाते हुए बढियां से सैटल-डाउन हो लें! ...लेकिन जैसे ही गाना समाप्त होता है दुश्मन अपनी चाल चल देते हैं! कमांडर अपने दल की सदस्या "मैडम" को एक षड्यंत्र रच कर मेजर साहब के घर में घुसा देता है! मेजर साहब को बस इतना पता है कि यह "बुढ़िया" उनकी बेटी के पति की सगी मौसी हैं!! और फिर सांसें रोक देने वाली घटनाएं छद्म वेष-भूषा, फेस-मास्क और ट्रांसमीटर्स के गज़ब के खेल, खतरनाक खेल शुरू हो जाते हैं!... बेरुत से सुनील का मेसेज _by the interception of enemy radio signals_ बुढ़िया 'मैडम' कमांडर को भेजती है, कमांडर इस मेसेज को वापस बेरुत में अपने पार्टनर को देता है, बेरुत में बैठा हिंदुस्तान का दुश्मन सुनील पे जिसकी शरू से ही ""ऑंखें"" लगीं हैं फिर घातक घात करते हैं ...और सुनील क़ैद हो जाता है! ...ट्रांसमीटर्स के सहयोग से ही मीनाक्षी, महमूद और 'स्टूडियो ओनर' मिलकर भिखारियों जैसा वेष धारण कर सुनील का पता लगाने में बेरुत की गलियों की ख़ाक तक छान देते हैं लेकिन सुनील का पता नहीं मिलता .....वे दुश्मनों के बीच हैं ...... और मिलकर नाच-गा रहे हैं "... तुझको रक्खें राम तुझको अल्लाह रक्खे ....इंटरनेशनल फकीर आये हैं .... अरे कहाँ छुप गया है तू कठोर ........!!"  कॉमेडी, कॉमेडी ही लगती है जो निर्मल हास्य पैदा करती है कोई फूहड़ता नहीं!  .....अंततः बेरुत में सफलता मिलती भी है या कोई जान से जाता है? नदीम में क्या भेद था? ज़ेनब नाम की रहस्यमयी किरदार ने (जो असलियत में दुश्मन की जासूस है!) सुनील पर रीझ कर जिसकी जान लेनी थी, क्या करती है? क्या सुनील को बेरुत में सफलता मिलती है या ......

हॉल में खुशनुमा हंसी, ठहाके, तालियाँ, शोर, हल्ला, गालियों, कोसनों और जूत-पूजार ने नवाजी जा रही बुढ़िया 'मैडम' को  मेजर साहब जब हुमच कर मारते हैं तब गज़ब का माहौल बन जाता है, Gun Fire, Suspense & Horror से हमारी हालत भी पतली होती है!! ...लेकिन "मैडम" सायनाइड खाकर जान दे देती है !! ऐसी शानदार अदाकारी दुर्लभ ही देखने को मिलती है!! अफ़सोस से गर्दन हिलाते मेजर साहब का संवाद आज भी मुझे रोमांचित कर देता है _: "इसकी मौत हमारी शिकश्त है!"

फिल्म की खासियत है "ऑंखें" ! हर किसी की "ऑंखें"!! और आँखों की भंगिमाएं! जैसे आँखों से ही संवाद अदायगी कर रहे हों ! और रामानंद सागर साहब इसमें पूर्णतः सफल रहे है! मैंने उन्हें सेल्यूट करता हूँ!
_जय हिन्द!

मित्रों, उपरोक्त में मैंने कहीं भी किसी भी कलाकार का नाम नहीं लिया है, फिल्म में जिसकी जो भूमिका है वही लिखा है! वो बाकी अब यहाँ --पेस्ट-- किये देता हूँ :
Directed by Ramanand Sagar
Produced by Ramanand Sagar
Written by Ramanand Sagar



Music by Ravi
Cinematography G. Singh
Editing by Lachhmandass
Release date(s) 1968
Country India
Language Hindi

****************************





































































































Cast:

  • Mala Sinha ... Meenakshi Mehta
  • Dharmendra ... Sunil
  • Kumkum ... Sunil's Sister
  • Sujit Kumar ... Nadeem
  • Mehmood ... Mehmood
  • Lalita Pawar ... Madam / fake Mousi
  • Daisy Irani ... Lily
  • Zeb Rehman ... Princess Zehnab
  • Madhumati ... Madhu
  • Neelam
  • Sujata
  • Nazir Hussain ... Diwan Chand aka Major Saab
  • Jeevan ... Doctor
  • Amarnath
  • Madan Puri ... Captain
  • Dhumal ... Studio Owner
  • Sajjan ... Boss in Beirut
  • Master Ratan ... Babloo
  • Hiralal
  • Parduman
  • A. A. Khan
  • Jagdish Kanwal
  • Narbada Shankar
  • Ram Tipnis
  • Lachhmandass
  • M. B. Shetty ... Guard who gets arrested with the Diamond Dealer
  • Kailash Advani
  • Ishar Singh
  • Shafi
  • Lalit Kumar
  • Ramlal
  • Mohammed Ali
  • Sheru
  • Qamar
  • Vishnu
  • Bismillah
  • & श्रीकांत तिवारी : AS दर्शक & प्रशंशक  

 


























Friday, May 3, 2013

स्वर्गीय शहीद सरबजीत जी

भाइयों !
स्वर्गीय शहीद सरबजीत जी को आज देश का बच्चा-बच्चा जान गया! उसपे हुए हर ज़ुल्म को जान गया! लेकिन उसकी दुखद और खौफनाक कहानी स्कूलों में नहीं पढ़ाई जायेगी! देश के झंडे को सरबजीत के शोक में नहीं झुकाया जाएगा! दूसरी तरफ चीन अपने नापाक इरादे दिखला रहा है! प्रधान मंत्री जी और अन्य नेता लोग बयानबाजी का मैच खेलने में व्यस्त हैं! कैसे बेदर्द और -spineless- गवर्नमेंट है हमारी??
यह संकट की घडी है!
यारों ! कुछ तो सोचो!
क्या सरबजीत मी मौत बेकार चली जायेगी!? ...और हम इन्टरनेट पर बैठकर गप्पें मारें!?
क्या हम तीन दिन के लिए इससे (इन्टरनेट/ facebook वगैरह से) परहेज नहीं रख सकते!?
""">>>क्या तीन दिन का मौन रखने से हमारे कर्तव्य-कर्म पूरे हो जायेंगे!!??........नहीं।<<<"""
तो?
अपना चेहरा मत छुपाओ !!
सामने रहो !!
लड़ो !
आवाज़ लगाओ !!
वह माध्यम चाहे जो भी हो ! हिलाओ और झकझोरो इस कमज़ोर सरकार को !!
AC चैम्बर में बैठे रहने से, और 'बतकूचन' करने से अच्छा होगा, यदि हम सरबजीत के परिवार के प्रति संवेदनशील हो सकें, और अपनी भावनाओं और गुस्से से इस लचर सरकार को अवगत करा सकें! वरना तुम्हारे आंसू कभी भी नहीं सूखेंगे!

तो फिर उठिए .......
भारतीय सेना से मुखातिब होइये!
अपने देश के वीर सपूतों की थोड़ी संगत कीजिये।
और उनके विचार जानिये, और अपनी भावनाओं से उन्हें अवगत कराकर उनका मनोबल बढ़ाइए ........
कहिये की हम सदैव उनके साथ हैं .........

Thursday, May 2, 2013

STORY OF AN ABANDONED CHILD!

एक त्यागा हुआ बच्चा!
बच्चे के जन्म के चंद महीनों बाद ही बच्चे की माँ की असामयिक, आकस्मिक मृत्यु .....!!
बाप ने नहीं पूछा, दूसरी शादी रचा ली  .......!
चाची-चचाओं ने नहीं पूछा, अपनी दुनियाओं में खो गये  .......!!
दादा-दादी ने नहीं पूछा, आखिरकार इतना बड़ा "कुटुम"(कुटुंब) है!!
...बस दादी कभी रो लेती थी ....!
और चचेरी बहन रो-रोकर सूनी-सूनी-सी हो गई!
आखिरकार किसी ने पूछा।
बच्चे की नानी ने!
नानी के बड़े भाई  ने इस त्यागे हुए बच्चे को अपना लिया !!
यह बच्चा जिसे इसका "पूर्ण-नव-पत्नी-व्रता" पिता अपना नाम तो क्या अपना एक दस्तखत तक देने को राज़ी नहीं...! जो भाई कभी अपनी वीणा दीदी का दुलारा खिलौना था, "..बउआ था !!", ...वीणा से दूर रहते हुए भी सदा उसके दिल में रहा! अपनी दादी से बच्चे की चचेरी दीदी (वीणा) हमेशा पूछा करती थी :"ए, ईया! ई बउवा कब ले आई?"...पर दादी खुद कुछ जानती तो बताती न !! बहन, अपने भाई के उसके नाना के यहाँ चले जाने से अकेली रह गई थी, उसे याद कर रोती रहती ...!!

मेरी मुलाकात इस बालक से इनके दादाजी की म्रत्यु-परांत के कर्मकांड के दौरान हुई! उसी समय मैंने इसकी बचपन की कहानी सुनी! तभी से यह बालक मेरा दोस्त बन गया! बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के इस बालक ने CAT  Indian Institutes of Managementपास किया और BIT (Birla Institute of Technology, MESRA, RANCHI JH.) से MBA की पढ़ाई, शानदार तरीके से पूरी की!! और आज यह खुबसूरत गबरू नौजवान दिल्ली में एक बड़ी कंपनी के मैनेजमेंट विभाग में कार्यरत है! रांची में अपनी MBA की पढ़ाई के दरम्यान इसने दो (2) वर्ष [होस्टल में रहते हुए भी] हमारे साथ गुजारे। इस दौरान हमारे पारस्परिक सम्बन्ध और और और प्रगाढ़ हुए! बहन ने बचपन से लेकर अबतक की जैसे सभी राखियाँ अपने भाई की कलाई पर बाँधी! बहन-भाई का पुनर्मिलन हो गया!

a real DABANGG !! की शादी !
बहन 21 अप्रैल को ही 'तिलक' में सम्मिलित होने के लिए चली गयी थी! कार्यालय की व्यस्तता और मुझे अभी मालिकान की इजाज़त भी लेनी थी, अतः मुझे छुट्टी मिलते ही यात्रा की तैयारी शुरू हो गई!

25/04/2013
सबकी जिद्द थी कि 'इतने' लम्बे सफ़र में "-मैं-" गाडी नहीं चलाऊं! 500KM से ज्यादा की दूरी, अव्यवहारिक, अव्यवस्थित ट्रैफिक और रैश ड्राइविंग को 'कंपीट' करने का मेरा भी कोई इरादा नहीं था। ऐसे मौके पर अभी मुझे कलीम की भारी कमी सता रही है! कलीम मेरा favourite (all time) ड्राईवर है, मेरे बेटे की उम्र का है, लेकिन, चूंकि मैं ड्राईवर की रेगुलर और दैनिक सेवा नहीं चाहता, न जरूरत होती है; अतः कलीम अपना और अपने बीवी बच्चों का पेट पालने के लिए किसी और की नौकरी करता है! और उसका मालिक रोजीना अपनी गाडी भाड़े/सट्टे पे कमाई के लिए चलवाता है, जो कलीम को छुट्टी देने को राजी नहीं! कलीम एक दक्ष ड्राईवर है जिसे कई राज्यों के कई कई रास्तों की बड़ी अच्छी जानकारी है! मैंने जब-जब उसे अपने ड्राईवर के तौर पर रखा किसी भी सफ़र में उसे मैंने गाडी रोककर राहगीरों, या लोकल दुकानदारों से सही रास्ते की जानकारी के लिए पूछताछ करते नहीं देखा कि : "... अंऐं भैया एहे रस्तवा नि पटना जईतई?" कलीम हमेशा मुझसे कहा करता है कि 'सर, ए गो बढियां गाडी लीजिये ना, हम बराबर साथे रहेंगे, गाडी भाड़ा में चलेगा, उसी से कमा कर लोन भी चूका देंगे!' ......मगर अफ़सोस अभी मेरी दशा ऐसी नहीं! ...अब कलीम की जगह रमेश जा रहा है! ये हमारे कर्मक्षेत्र के नाईट गार्ड का बेटा है, मुझे भरोसा दिलाया गया है कि इससे आपको निराशा नहीं होगी। और वाकई मुझे कोई निराशा नहीं हुई!

सो, हम सुबह सवेरे गौरी-गणेश-महेश को मना कर निकल पड़े! अभी हमारे यहाँ [लोहरदगा, (झारखण्ड)] में एक हलके चादर वाला गुलाबी जाड़े का मौसम है! लेकिन जैसे जैसे हम आगे बढ़ते गए गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया! लोहरदगा से चतरा तक का सफ़र ठीक-ठाक ही नहीं आनंददायक रहा, शक हुआ कि झारखण्ड सरकार बिहार सरकार से कुछ सीखकर सड़कें ठीक करवा रही है! "गया" पहुँचते ही लगा जैसे हम चूल्हे पर चढ़े किसी कूकर में बंद हैं! चतरा के बाद आखिरी मुकाम -(बिहार)-...डोभी, गया, जहानाबाद,पटना, गाँधी सेतु, हाजीपुर फिर मुजफ्फरपुर तक सड़ी हुई गर्मी, और पिछले "--15 वर्षों से लगातार निर्माणाधीन--" सड़कें अभी भी अपने फूटे करम पर रो रहीं हैं और उससे भी कहीं ज्यादा हमें रुला रही है! कभी भी, कहीं भी चैन नहीं मिला! खूब हिचकोले खाते, गेंद की तरह उछलते, गिरते, लुढ़कते माँ के कोसनों, और (घर की दाई) कलवातिया-'दी' के "भाँड-बिसर" गारी सुनते, पसीना पोंछते, गर्म पानी पीते, और मेरी पुरानी बिमारी Coccydynia [Coccydynia is a medical term meaning pain in the coccyx or tailbone area, usually brought on by sitting too abruptly.] जो फिर धमका रही है, का दर्द सहते 03:30PM बजे हम मुजफ्फरपुर पहुँच गए! भगवानपुर चौक पर पिंटू भाई जी हमारे इन्तजार में खड़े थे! उनसे मिलन हुआ! वे हमें मुजफ्फरपुर निवास पर ले गए जहाँ हमने 2 घंटे से ज्यादा विश्राम किया! इसी बीच पिंटू जी ने शादी सम्बंधित कुछ वैवाहिक सामग्रियों की शौपिंग कर ली। फिर हमारी गाड़ी से ही वे हमें गाँव रूपनारायण-पुर लिवा ले गये! जहाँ बड़े-बुजुर्गों सहित इस एपिसोड के हमारे "हीरो" से हमारी मुलाकात हुई! रूपनारायण-पुर! ...गाँव!

"गाँव !" .... मेरे हीरो का गाँव! जब हम पहुंचे तब भगवान सत्यनारायण जी की कथा-पूजा हो रही थी। मंत्रोच्चार से वातावरण पवित्र हो रहा था। मैंने देखा ...मवेशियों के खाने वाली चारे की नांदें! ...मिटटी के घर और फूस की छत! इलेक्ट्रिक पोल पर रोता कलपता मरियल बल्ब कराह कर अपनी मजबूरी जताने की कोशिश कर क्षमा माँगा रहा है! ...अनाज रखने वाली मिटटी की गोल-गोल 'कोठियां' और फूस से बनी उनकी उलटे cone जैसी छत! अधिकाँश दीवालों पर ठोके हुवे गोबर के गोइंठे! गाँव का सबसे सस्ता ईंधन!! ...खुला-खुला वातावरण! चारों तरफ फैली हरियाली ही हरियाली! हरेक प्रकार के वृक्ष, पेड़, पौधे, लताएँ, फूलों के अनेक प्रकार के रंग! आम, कटहल, केले, महुआ, पीपल, नींबू , शरीफा, अमरूद, बेशुमार लीचियों के पेड़ों पर नन्हें बल्ब की तरह टिमटिमाते लीचीयों से लदे पेड़, ताड़-तरकुल-खजूर और साबूदाने के पेड़, और इन सबके मुखिया सामान अतिविशाल जटाधारी बरगद जो न जानें कितना बूढा है और जो न जानें इस गाँव के कई परिवारों की कई कई पुश्तें देख चूका है  !!...  जैसे इस छोटी-सी आबादी के एक अंग हों, एक साथ मिलकर मन को मोहे ले रहे हैं! मेरे हीरो के घर का दालान! 'खटिया' पर बिछावन डालकर लेटे, बैठे कई लोग, कई बुजुर्ग, आपस में धर्मचर्चा में मगन,...कोई भाव-भंगिमा बनाते "रुद्राष्टक" सूना कर गर्व से फूले जा रहे हैं; "...प्रचंडं प्रकृष्टम् प्रगल्भं परेशं, अखंडं अजं भानु कोटि प्रकाशम् ..." तो कोई "देवी कवच" की महिमा बखान रहे हैं! ...एक तरफ नवनिर्मित घर! घर के सामने और एक बगल में लगे चापाकल! एक तरफ एक बड़ा प्रांगण वाला मंदिर और परमात्मा को नमस्ते करता उठा हुआ लम्बा गुम्बद! तीन तरफ से घिरे बीच की ज़मीन इतनी बड़ी कि किसी बड़े शहर में जिसकी कीमत का हिसाब लगाना कठिन है लेकिन किसी भी बिल्डर ताइकून के लिए मानीखेज ...., पर यहाँ इसे "बढ़नी" (झाडु) से बुहारकर, और बिना गोबर के घोल का इस्तेमाल किये हाथ से ही सिर्फ पानी के द्वारा लीपा गया है ...जिसपर लीपने वाली दाई की उँगलियों से चारों ओर अर्धचन्द्राकार आकृतियाँ और वातावरण की खुशबु मुझे मेरे बचपन और बाबूजी की स्नेहिल उपस्थिति की याद दिला रहा है! ...और यहाँ आकर ख़ुशी से मेरी आँखें नम हो रही हैं! '..और मन में 'धरम पा-जी' (धर्मेन्द्र)का चेहरा सामने है, जो गा रहे हैं '.......दिल कहे रुक जा रे रुक जा....यहीं पे कहीं,...जो बात, ...जो बात इस जगह है, कहीं पर नहीं........' रात्रि भोज में दक्ष हलवाइयों द्वारा बनाए खाने का लुत्फ़ उठाते समस्त ग्रामवासी!! सभी से हमारा मिलन हुआ! सही है, असली सभ्यता मिटटी में ही है, कंक्रीट में नहीं!!

नहीं थे तो सिर्फ वो लोग जिनके खानदान का यह बच्चा है! नहीं था तो वह शख्श जिसके बीज से इस बच्चे ने जनम लिया! लानत है उनकी तताकथित विद्वता पर! कितने झूठे हैं वे? और कितनी झूठी है उनकी मर्दानगी और शान, कितना व्यर्थ और शापित है उनका जीवन!

26 -तारीख को मैंने कुछ रस्में देखीं! ऐसी अनोखी रस्में, जिन्हें मैंने पहले कभी देखा सुना नहीं था! हमारे यहाँ बालकों का जब यज्ञोपवीत संस्कार (जनेउ) होता है, लगभग आधी वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम तभी पूरे हो जाते है! बचपन में ही इस बच्चे ने कई जानलेवा बीमारियों को झेला है! इसकी नानी ने बच्चे के स्वास्थ्य लाभ के लिए जितनी मन्नतें मांगीं थीं वह सभी पूरी की जा रहीं थीं! नानी के बड़े भाई जिन्होंने इस बच्चे को गोद लिया है, काफी बूढ़े हो चुके हैं! नेत्र विकार के कारण अब अंधे हो चुके हैं। जिन्हें हीरो 'नाना' कहता है और इनकी पत्नी (वृद्धा नानी) को प्यार से "माई" बुलाता है! सभी ने, यहाँ तक कि 'बहन' ने भी तीन दिनों का उपवास रखा है, रस्में निभाई जा रहीं हैं! आपको जानकार कोई हैरत नहीं होनी चाहिए कि ये सभी रस्में ब्रम्हा के चतुर्थ वर्ण के सपूतों --(शूद्रों)-- द्वारा निभाई जा रहीं हैं! जिसमे एक प्रधान पुजारी है, एक सहायक, एक रसोइया, और दो-तीन जने हैं, और सब मिलकर एक गायक मण्डली भी हैं!! इन्होने केले के थम, और केले के फल सहित केले के पेड़ (कदली/कदरी) के प्रयोग से बीच की ज़मीन पर घर के प्रवेश द्वार के सामने केले के थम से ही बहुत ही खूबसूरत चारदीवारी और बीच में मंडप बना दिया है! जिसमे बांस के बने खिलौने-जैसे धनुष-बाण, तीर-कमान, रंगीन झंडे लगाए हैं! एक लम्बे बांस को रंगीन कागजों से पूरा लपेट कर उसके सिरे पर एक ध्वजा बांधकर उसे मंडप के मध्य में खड़ा कर दिया गया जिसके ध्वजा के बंधन से बंधे कई लारियां चारों तरफ तान दी गईं हैं, जिनपर रंगीन कागजी झंडे लहरा रहे हैं! मण्डली के सभी सदस्यों को "भगत जी" के सम्मानित नाम से बुलाते हैं! इन्हें ख़ास रस्म के समय पीले रंग में रंगी नई धोती, और पीली नई बनियान, दान कर पहनाई गई! इनके गायन और मृदंग के वादन के तारतम्य के साथ मनभावन नृत्य की व्यख्या मेरे लिए कठिन है! लोकगीतों को गाते इनके सभी गाने सृष्टि निर्माता भगवान ब्रम्हा, पालक "श्री"युक्त विष्णु, और उमापति महादेव सहित भगवान् श्रीगणेश जी, हनुमान जी, और सभी प्रधान मातृ-शक्तियों को समर्पित हैं! मृदंग बजाते मुक्त कंठ से गाते और मृदंग को लिए-लिए झूम-झूम कर नाचते भगतन के शानदार परफोर्मेंस को देख मैं मंत्रमुग्ध हो गया! गायन-वादन का लय और तारतम्य, मृदंग की गूँज शांत हो इससे पहले ही गूंजते मृदंग सहित नर्तक हवा में उछलकर एक चक्कर घूम जाता है!! पीतल की थाली के कोर पर दोनों पाँव रखकर मृदंग बजाते नाचते हुए एक भगत जी ने पूरे मंडप की परिक्रमा पूरी की तो हीरो की बहन के मुँह से वाह! निकल गई! जिन्होनें उपवास रखा था सभी ने मंडप की परिक्रमा की! इन्हीं भगतन ने सभी वैवाहिक मांगलिक कार्य पूरे करवाए ! भगत जी लोगों के समस्त कार्यक्रम आत्यन्त मनभावन लगे! मैं अपने Handycam को अभी बहुत miss कर रहा हूँ, जिसका charger पिछली बार बोकारो छूट गया है! सो, still camera से ही संतोष करना पड़ा! पर कई ख़ास मौकों की तस्वीरें नहीं ले सका!

27-तारीख को बरात रवाना हुई! बारात अपने गंतव्य 'नवीनगर'(औरंगाबाद) पहुंची! परंपरागत तरीके से बारात सजी! निकली! द्वार पूजन हुआ! जयमाला की रस्म हुई! इसके बाद डिनर हुआ! मैं हीरो के साथ वापस जनवासे आ गया! उधर "गुरहथी" की रस्म हुई! गुरहथी, को कन्या निरिक्षण भी कहते हैं, लेकिन निरिक्षण वाली कोई बात नहीं होती! यहीं पर दूल्हा का ज्येष्ठ भाई दुल्हन को गहने चढाता है! यही रस्म गुरहथी कहलाती है! ज्येष्ठ भाई यूँ "भसुर" बन जाता है, जिससे दुल्हन सदैव परदा करती है! और घर में घुसते वक़्त भसुर महाशय को खोंख-खंखार की आवाज़ के साथ अन्दर आना पड़ता है! पिंटू जी ने यह रस्म पूरी की! 

...आगे की कहानी थोड़ी फ़िल्मी जरूर है, पर सच्ची!!; बहुत ही महत्वपूर्ण है, कदाचित भावुक भी! ........रात के 02:15AM बजे मुझे हीरो ने जगाया :"जीजाजी उठिए! शादी के लिए बुलाहटा आया है!" मैंने नींद से बोझिल होकर मना किया, लेकिन हीरो ने फिर कहा :"मेरी शादी देखने का मन नहीं है क्या?" ...मैं जागा! देखा सभी प्रधान लोग सोये हुये हैं! बुजुर्ग बीमार नाना भी! मैंने पूछा :"क्या ये लोग नहीं चलेंगे?" गुंजन ने कहा सभी थके हुए हैं! बाकी पिए हुए हैं! आप चलिए! हीरो के कुछ दोस्तों के साथ उसे लिए मैं लड़की के घर पहुँचा! बड़े सत्कार के साथ हमें विवाह मंडप में ले जाया गया! 12 हो या 72, मैंने जितनी भी शादियाँ अपने रिश्तेदारों की अटेंड कीं हैं, सभी में मेरी भूमिका एक फोटोग्राफर की ही होती है! यहाँ भी मुझे यही करना था! मैंने प्रोफेशनल विडियो शूट करने वालों के बीच अपना मुकाम बनाया और एक कुर्सी की गुजारिश की जो तत्काल पेश हुई, मैं उस पर बैठकर चाय सिप करते, जम्हाई रोक-रोक कर फोटो खींचने लगा! पंडित जी ने विधि-विधान के अनुसार वेद मन्त्रों का उच्चारण शुरू किया! और दुल्हे से बिभिन्न प्रकार के पूजा करवाने लगे!

 "...लड़के के पिताजी को बुलवाइये!" _अचानक पंडित जी की यह आवाज़ सुनकर मैं चौंका!! 

क्षण भर में ही कई तरह के भाव मेरे मन में उथल-पुथल मचाने लगे! शायद यह भगवन के नाम से पुकारे जाने वाले का षड्यंत्र था! हीरो की सामाजिक अवस्था से भली-भाँति परिचित होकर भी इस प्रकार के पुकार का मतलब मैंने सिर्फ यही समझा कि शायद पंडित जी इन बातों से अनजान हैं! मैं चुप रहा! तभी लकड़ी का बना और सनमाइका जड़ा एक बड़ा-सा पीढ़ा आया उसपर सिली हुई एक आसनी रखी गई, पंडित जी ने उस पर अभिमंत्रित अक्षत की बौछार की और बोले : "हाँ, भाई समाधी जी के बोलाइये!"...मैंने सोचा नाना क्यों नहीं आये ......तभी मैंने देखा एक व्यक्ति, जो दोनों घरानों से सम्बंधित हैं, ने पंडित जी से कुछ कहा, पंडित जी ने मुझे इशारा किया _कहा :"बाबू, आप यहाँ आइये!" पीछे से मेरे एक रिश्तेदार की आवाज़ आई :"उठअ हो सिरकांतजी, आगे बढ़अ !!" ...मैं अभी भी बात नहीं समझा था, ...शरमाते-सकुचाते मैं मंडप के भीतर गया, आशंकित भाव से पंडित जी को देखा जैसे पूछना चाहता हूँ कि :"_क्या?" पंडित जी ने मुझसे कहा कि मैं "इस" आसन पर बैठूं!! ......शायद कभी किसी ने मुझे "यशश्वी भवः" का आशीष दिया होगा जो आज फलित हुआ! मैंने 'ऊपर वाले' के "गेम" को समझ लिया! नाम आँखों से हीरो को निहारते, और गर्व से छाती तान कर मैं उस आसन पर विराजमान हो गया! मंत्रोच्चार में हीरो के (रक्त)खानदानी बाप-दादाओं के नाम के शुमार से मुझे कतई कोई ऐतराज़ नहीं हुआ! लेकिन कभी भी हीरो ने अपने मुँह से अपने बाप का नाम नहीं लिया! एक छोटे से शंख और अक्षत द्वारा पंडित जी ने मुझसे कुछ पूजा करवाई! फिर लड़की को बुलाया गया! लड़की के माता-पिता भी आये और विवाह शुरू हुआ! लड़की के पिता ने एक समधी के रूप में मेरा सत्कार किया! हमने एक दुसरे को जनेउ पहनाया! एक दूसरे की छति पर दही और तिलाक-युक्त पान चिपकाए, और गले मिले! मैंने हीरो के पिता के रूप में सभी वैवाहिक मंगलाचार पूरे किये! फिर कन्यादान के वक़्त भी लड़की के पिता ने कन्यादान कर वर के हाथ में अपनी बिटिया का हाथ दे दिया, उस पर वही शंख रखा गया जिससे पंडित जी ने मुझसे पूजा करवाई थी, लड़की के दो भाइयों ने शंख पर तैलधारावत जल प्रवाहित करना शुरू किया, जो एक पीतल के बड़े-से कड़ाह में जमा होता गया, पंडित जी ने लगातार वैदिक मंत्रों का जप जारी रखा ...फिर वर-वधु का हाथ मेरे हाथों में सौंप दिया गया! फिर "लावा" (धान) मेराई! ...फिर भँवर! ...फिर सिंदूरदान! ...फिर चुमावन! ...फिर कोहबर! सारी रात महिलाओं द्वारा छेड़खानी भरी "गारी-युक्त" गीतों का मधुर गायन होता रहा! ...सुबह "मथझका" के वक़्त मैंने नाना को बुलवा लिया और उन्हीं से संपन्न करवाया! फिर मंडप (मड़वा) में ही सभी प्रमुख लोगों का भोजन हुआ! फिर मेहमानों की बिदाई हुई! 'समधी-मिलन' हुआ! कुछ रस्में पूरी कर मैं अपनी "बहु" को लेकर हीरो की बहिनिया के पास जाने को निकल पड़ा!

रास्ते में तीसरी बार "गंगा माई" के दर्शन हुए! महात्मा गाँधी सेतु! मैंने अपनी जेब कुछ सिक्के निकाले! नेपाली ड्राईवर को मैंने गाडी रोकने को कहा! मेरे बताये स्थान पर उसने गाडी खड़ी की! मैंने अपने पास के सभी सिक्के बहु के हाथ में देकर मंगलकामना और प्रार्थना करने को कहा! फिर वे सिक्के बहु से ले कर वर-वधु दोनों को "_नियुंछ कर_" वह सभी सिक्के गंगा माई को अर्पण कर दोनों को आशीर्वाद दिया! ....फिर हम घर (गाँव) पहुँच गए! 

28-तारीख को विदा होने से पहले बहु (प्रियंका nickname : छोटी) को जब मैंने आशीष दिया तो उसने कहा :"...अब तो आप ही मेरे पापा हैं न?" ....................................................................!'

30 अप्रैल, 2013 लोहरदगा वापस!

इस यात्रा में मेरी कुछ भूमिका रही हो, कुछ उपलब्धियां रहीं हो ....लेकिन मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि वहां की बच्चा पार्टी में मैं काफी घुल-मिल गया! और मुझे एक बड़ा ही प्यारा नन्हा दोस्त मिल गया! पहली बार वह सहमा हुआ था, दूसरी बार संकोच में था पर धीरे-धीरे वह मुखर होता गया! पहली बार मैंने उससे पूछा "मुझे पहचानते हो?" उसने नज़रें झुकाकर सहमती में सर हिलाया! "कौन हूँ मैं?"_मैंने पूछा। सहमी हुई हलकी आवाज़ में उसने कहा :"दादाजी!" मैं जम कर हंसा! यह छः (6) वर्षीय बच्चा, पिंटू जी का बेटा है! पिंटू जी अपना और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मुजफ्फरपुर शहर में ऑटो चलाते हैं! यही बच्चा दुल्हे मियां का "सहबाला" बना था! रास्ते भर यह मेरी ही गोद में गया और लौटा! अब यह मुझे "अंकल जी" कहता है! जब मैंने उससे कहा कि मैं और तुम अब दोस्त हैं! तो उसने अपनी नन्ही उँगलियों के इशारे से मुझे झुकने को कहा! मैं झुका, उसने मेरे कान में कुछ कहा! मैं समझ न सका! बच्चे _आदित्या उर्फ़ प्रियांशु_ ने कई बार कोशिश की, मैं उसके शब्द नहीं समझ सका! तब मैंने आस-पास मौजूद सभी को भगाया और उससे बोला कि 'यार जोर से बोलो' तब उसने देखा कि वीणा भी मुस्काती हुई हमारी ओर ही आ रही है! बच्चा फिर चुप हो गया! तब वीणा ने कहा :"जोर से बोलो बाबु, ई तनी जादे ही बहिर हैं!" 
तब प्रियांशु ने कहा :" दोस्त तो चौकलेट देने से बनते हैं न? हम आपको चौकलेट देंगे, तो आप हमको कौन वाला चौकलेट दीजियेगा?" वीणा ने उसकी जेब भर दी! 
मैंने वादा किया की अगली बार जब मैं मिलूँगा तब cadbury के बड़े वाले चौकलेट दूंगा; तबतक इनसे जो मन करे खरीद कर खाए! वह मुझसे लिपट गया! वीणा ने उसका माथा चूम लिया!

शुभम !
_श्री .

Thursday, April 25, 2013

शमशाद बेगम



शमशाद बेगम
 
देश की सर्वोत्तम गायिकाओँ की कतार में काफी आगे, लता जी और सुरैया जी के सदृश माननीय! आज हमारे बीच नहीं रहीं! उन्हें इस ग्रुप के सभी सदस्यों की तरफ से हार्दिक श्रद्धांजली!
 निम्नलिखित 10(दस) गाने और संलग्न चित्र उनकी याद में :
1.http://www.youtube.com/watch?v=6gjRzQFv47c मेरे पिया गए रंगून __फिल्म "पतंगा"1949
2.http://www.youtube.com/watch?v=ZJxJuWUF3uw छोड़ बाबुल का घर ..._फिल्म "बाबुल"1950
3.http://www.youtube.com/watch?v=bHzi4Nn-D6g सैयाँ दिल में आना रे __फिल्म "बहार"1951
4.http://www.youtube.com/watch?v=DJFwNErOujc कभी आर कभी पार लागा तीरे नज़र__फिल्म "आर-पार"1954
5.http://www.youtube.com/watch?v=SFqGQ54WT9Y ओ ले के पहला-पहला प्यार__फिल्म "CID"1956

6.http://www.youtube.com/watch?v=PoHnHnB4_jsकहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना __फिल्म "CID"1956
7.http://www.youtube.com/watch?v=shFt7sGaujc बूझ मरे क्या नाम रे__फिल्म "CID"1956
8.http://www.youtube.com/watch?v=KnyM2O3h2FU रेशमी सलवार कुरता जाली का__फिल्म "नया दौर"1957
9.http://www.youtube.com/watch?v=TC7LyI1GVYw तेरी महफ़िल में किस्मत आज़मां कर हम भी देखेंगे__फिल्म "मुग़ल-ए-आज़म"1960
10. http://www.youtube.com/watch?v=kItK3kQlyko कजरा मोहब्बत वाला__फिल्म "किस्मत"1968

हार्दिक संवेदना एवं पुष्पांजली!
निवेदक-
विनयावनत,
_श्रीकांत तिवारी

Tuesday, April 23, 2013

"विजय !"

"Cheers gentlemen!"
... अभी मैं -DON-/विजय की दुनिया में हूँ ..12`Year old boy! nOw 47Yr. old ..."OLD!!?" ना ना -kid-_KID, ...थोडा पगलाया सा, ...थोडा बौराया सा, ...थोडा व्हिस्की(की याद) का बुखार,... ज्यादा "भांग"(से बदहजमी) का खुमार,...मूंह में पान,...साथ में प्राण, ...थोडा ज्यादा ही जोश, ...नन्हा-सा होश! ...watching the movie... "-DON-"_78@HOME.CAM

"विजय !"
यह एक शब्द नहीं, एक नाम नहीं, एक परिचय नहीं, एक पुकार का बोल नहीं, यह जय-पराजय का मामला भी नहीं,..... यह इन सबसे इतर एक बुनियाद है, जो वज्र से भी मज़बूत है! इसी बुनियाद पर "अमिताभ बच्चन" नाम के एक आदमी की; -नायक से महानायक बने शानदार और प्रेरक;- "आसमानी इमारत" इस पृथ्वी पर खड़ी है, और पृथ्वी के जीवनप्रयंत अडिग, अचल खड़ी रहेगी! हम मर जायेंगे, मिट जायेंगे लेकिन इस इमारत के बगल में खड़ा होने वाला कोई नहीं! (था तो था .. था!!) न है, न होगा! अमित जी की इस बुनियाद को टक्कर देना अब प्रकृति के वश में भी नहीं है! जिसका नाम है _
"विजय !"
जिसे फ़िल्मी पर्दे पर पुकारने में एक माँ को फक्र होता है, एक भाई को गर्व होता है, एक दोस्त का सीना चौंडा हो जाता है, जो एक आम आदमी है, जो हमारे पड़ोस में रहता है, जो हमारे लिए लड़ता है, हमारे हक में लड़ता है, जो हमारे जैसे ही कपडे पहनता है, जो हमारी तरह ही ढाबे की चाय पीता है, जो कभी गंभीर है ........चुप, खामोश,......लेकिन अशांत! पहाड़ के गर्भ में खौलते दहकते लावे की तरह, ...जो फट पड़ने को तत्पर ज्वालामुखी के मुहाने जैसा खतरनाक है, जिसे देखकर, जिसकी सुलगती आँखों को देखकर दुश्मन, और अत्याचारी यूँ ही आधा मर जाता है, जिसकी मौजूदगी जीत है; -"विजय"- की गारंटी है! वह विजय जो कभी "जय" के रूप में वीरू ...!वीरू......!! कहता ऐंठ कर दम तोड़ता है तो पूरा जनसमुद्र रोता है! ..जो 'विजय' मंदिर में माँ की गोद में मरता है तो इंसानियत रो पड़ती है!!

"विजय !" _जिसके बगैर अमिताभ का कोई वजूद नहीं................................

वही "विजय" DON में जब "........अबे ओ` गंजे!!" कहकर 'शेट्टी' को उकसाता है तो सिनेमा घर के भीतर ही नहीं बाहर खड़ी उत्सुक भीड़ में भी जोश, ख़ुशी और हंसी के फव्वारे फुट पड़ते हैं! वो तालियाँ और वो सीटियाँ अब इतिहास बन चुकी हैं; लेकिन उसकी ताजगी और सुगंध अभी भी उसी पुरजोर जोश के साथ हमारे साथ है!

_श्री .

Friday, April 19, 2013

ठुमक चलत रामचंद्र

भगवन के जन्म पर यह  गया 
"भय प्रकट कृपाला दीनदयाला कोसल्या हितकारी।
फिर ........

II Thumak Chalat Ramchandra II
ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां ..

किलकि किलकि उठत धाय गिरत भूमि लटपटाय .
धाय मात गोद लेत दशरथ की रनियां ..

अंचल रज अंग झारि विविध भांति सो दुलारि .
तन मन धन वारि वारि कहत मृदु बचनियां ..

विद्रुम से अरुण अधर बोलत मुख मधुर मधुर .
सुभग नासिका में चारु लटकत लटकनियां ..

तुलसीदास अति आनंद देख के मुखारविंद .
रघुवर छबि के समान रघुवर छबि बनियां .. 

ठुमक चलत रामचंद्र
ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां …
Baby Ram walks, swaying unsteadily
Baby Ram…. His anklets ring in tune with his steps
किलकि किलकि उठत धाय गिरत भूमि लटपटाय .
धाय मात गोद लेत दशरथ की रनियां …
Laughing joyously he stumbles around on the ground
He is fondly picked into the laps of King Dasharath’s queens
Baby Ram walks…
His anklets…
अंचल रज अंग झारि विविध भांति सो दुलारि .
तन मन धन वारि वारि कहत मृदु बचनियां …
They cover him with saris, dusting the dirt off and caressing his bruises
They offer loving and reassuring words of devotion to make him feel better
तुलसीदास अति आनंद देख के मुखारविंद .
रघुवर छबि के समान रघुवर छबि बनियां …
Poet Tulsidas is thrilled at the face of Ram, which has the glory of the Sun
Baby Ram is exactly what he imagined him to be
Baby Ram walks…
his anklets…
*******************
श्रीरामनवमी की हार्दिक शुभ कामनाएं! 
निवेदक :
श्रीकांत तिवारी  

Thursday, April 18, 2013

DAN BROWN :

DAN BROWN : नाम ही काफी है!

मित्रों !
प्रतीकों में छिपे रहस्यों को समझने और दुनिया को अपने नायाब कहानियों अथवा उपन्यासों या अपने सर्वोत्प्रिय पात्र 'रोबर्ट लैग्डन' के माध्यम से साझा करने और अपने पाठकों को विस्मित करने में और रहस्यों के खुलासे से हर्षित करने में माहिर श्रीमान DAN BROWN को बार-बार, बार-बार, लगातार, पढने, पढ़ते रहने का मन करता है! इन्होने अपने उपन्यासों के प्रकाशन काल के 16 वर्षों में मात्र छः (6) उपन्यास ही हमें पढने को दिए हैं! जिनमे से चार (4) 'रोबर्ट लैग्डन' सिरीज़ के उपन्यास हैं! 1. THE DA VINCI CODE - April`2003 में प्रकाशित हुआ था, _इसी उपन्यास ने DAN BROWN को वांछित पहचान दिलाई, _इसपर फिल्म बनी, और खूब सफल रही! 2. ANGELS & DEMONS - May`2000 में प्रकाशित हुई थी, जो उपन्यास के रूप में खूब सफल रही, और जो English language का मेरे जीवन का पहला उपन्यास है! लेकिन इसपर बनी फिल्म जो May`2009 में रिलीज़ हुई; कथानक के साथ न्याय न कर पाने के कारण नहीं चली! 3. THE LOST SYMBOL - September`2009 में प्रकाशित हुई, इसके कथानक का जादू अभी भी हम पाठकों पर हावी है! और चौथा 4. INFERNO (480 Page का यह नायाब नगीना) - 14,March,2013 को प्रकाशित होने वाला है, जिसके इंतज़ार में हम पलक-पांवड़े बिछाय बैठे हैं! ठीक उसी तरह जैसे कभी 'वेताल' या 'मैन्ड्रेक' के लिए किया करते थे!!

उपरोक्त चार के अलावे बाकी के दो उपन्यास 'रोबर्ट लैग्डन' सिरीज़ से अलग एक अत्यंत ही दुर्लभ और दक्ष लेखक के रूप में DAN BROWN को स्थापित करता है। DAN BROWN अपने शिक्षण काल और खुद लेखक बनने से पहले SIDNEY SHELDON के उपन्यासों के रसिया थे! SHELDON की "the doomsday conspiracy" पढने के बाद इन्हें खुद एक लेखक बनने का ख्याल आया! और वे बने! और क्या खूब बने! DAN BROWN के बाकी दो उपन्यास हैं : 5. DIGITAL FORTRESS -1998 में प्रकाशित हुआ था, लेकिन आप -आज, अभी- इसे पढेंगे तो ये आपको आज की तकनीकों से कहीं आगे की संभावनाओं और आविष्कारों से परिचित कराएगी, और यदि आप कंप्यूटर साइंस के अध्यापक हैं, छात्र हैं, इंजिनियर हैं, ऑपरेटर हैं, यूजर हैं तो आप चमत्कृत रह जायेंगे! 6. DECEPTION POINT - 2001 में प्रकाशित हुआ था! _ये गज़ब का सस्पेंस थ्रिलर है! _बेजोड़!! _धाँसू! इसे जितनी बार पढ़िए, फिर पढने का मन करेगा! षड्यंत्रों और रहस्यों के बीच मौत से जूझते किरदार और हौलनाक क्लाइमेक्स आपको इस किताब का मालिक बने रहने को बाध्य कर देगा!

SIDNEY SHELDON के चेले तो ये कतई नहीं हैं, क्योंकि SHELDON की कैसी भी कोई भी नक़ल या छाप इनकी किताबों में आपको हरगिज नहीं मिलेगी! यह खालिस और खालिस DAN BROWN स्टाइल और रहस्यमयी सुगंध युक्त नायाब रचनाएं हैं जिनकी "लय" कभी नहीं टूटती !! कोई भी प्रसंग, कोई भी पृष्ठ, कोई भी पैराग्राफ, कोई भी वाक्य अप्रासंगिक और अतिश्योक्ति नहीं लगेंगी! ये मेरी गारंटी है! कथानक कभी नहीं, कदापि नहीं बहकतीं हैं! "_जीरो सेक्स_!"  Zero violence!! JUST PUZZLE!!! HORRIFIC SPEED!!! ACTION!! SUSPENSE !! with HIGH HEART BEATINGS!!! जिन्हें हर किसी को अवश्य ही पढना चाहिए! चाहे वह महान बुद्धिजीवियों का वर्ग हो या मेरे जैसे रहस्य कथाओं के मामूली रसिकों का! आप DAN BROWN की कलम और लेखन क्षमता के कायल हो जायेंगे! ..........और मैं अभी ऐन यही करने जा रहा हूँ!

DAN BROWN की खासियत है कि इनके उपन्यासों में "-सिर्फ पात्र और घटनाएं मात्र ही-" काल्पनिक होती हैं; शेष सब, -'सब्ब'-, सबकुछ यथार्थ और तथ्यों पर आधारित होता है, इस बात का दावा खुद DAN BROWN साहब अपने हर उपन्यासों में करते हैं! इसे आप अपने स्तर से जांचकर संतुष्ट हो सकते हैं! इतना खुलासा, किसी भी "-अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रयोगशाला-" का या "आविष्कार" का कहीं और नहीं पढ़ा! इनकी चर्चाएँ पन्ने भरने और किताब की मोटाई बढाने की बिलकुल नहीं होतीं, बल्कि कथानक का मज़बूत आधारस्तम्भ होतीं हैं और बहुत ही अच्छी जानकारियों का बेहद गहन रिसर्च सहित, दर्शनशास्त्र का बेहतरीन पहलु होतीं हैं! जो रोचक, रोमांचक और लोमहर्षक होने के साथ-साथ अत्यंत भेद भरी होतीं हैं! जिनके भेद जब खुलेंगे तो आप सन्न रह जायेंगे, स्तब्ध रह जायेंगे!! आप जितनी ज्यादा रूचि लेंगे उससे कहीं ज्यादा वांछित संतोष पायेंगे! यदि आपको रहस्य कथाओं में रूचि है तो आप इन्हें अपने पास से कभी अलग नहीं कर पायेंगे!

मैंने इनकी (अबतक की) सभी किताबों में एक खासियत नोट की है और वो ये _कि हरेक उपन्यास में एक "killer" अवश्य होता है! जो कथानक में नायक-पक्ष या नायक की तत्क्षण जान ले लेने के लिए पीछे पड़ा हुआ रहता है! यह killer या तो भाड़े का हत्यारा [(H)assassin]होता है, या फिर किसी सरकारी एजेंसी का कोई well equipped, high-tech ग्रुप!!< इनसे आपको "Deception Point" में मुलाकात होगी!
फिर से एक बार DECEPTION POINT पढ़ रहा हूँ! आगे कतार में THE LOST SYMBOL है, जिसका killer अभी तक की DAN BROWN की 'रोबर्ट लैग्डन' सिरीज़' का एक विशिष्ट दर्जे का सबसे महत्वपूर्ण, और सबसे खतरनाक हत्यारा है!..........

DAN BROWN की लिखी deception point !!...मन करता है कि बच्चे मुझे घेर कर बैठ जाएँ और मैं चठ्कारे ले-लेकर उन्हें इसकी कहानी सुनाऊं!! ...ठीक वैसे ही जैसे कभी विजय-विकास के कारनामें सुनाया करता था.......

_श्री .

Monday, April 15, 2013

१९७८(1978) की DON की सुनहरी याद!

१९७८(1978) की DON की सुनहरी याद! अमिताभ -DON- बच्चन के साथ! "उपहार" सिनेमा, रांची में !! बाबूजी के साथ! सपरिवार! ........आठ वर्षीय मैं, शशि, कमल, मुरारी मामा, माँ, राजकुमारी दीदी, कृष्णा दीदी, चाचा(स्व० अमर कुमार रॉय उर्फ़ अमर बाबू!), चाची और पूज्यनीय बाबूजी ......जीनत अमान(रोमा), कमल कपूर(नारंग), मैक मोहन(मैक), इफ्तेखार(इंस्पेक्टर खुराना), ओम शिवपुरी(वर्धान; नकली मल्लिक), जगदीश राज, पिंचू कपूर(oroginal Mallik), हेलन (as gorgeous KAMINI), शेट्टी(...........अबे ओ गंजे!), मास्टर अलंकार (दीपु), बेबी बिल्किश (मुन्नी), अर्पण चौधरी (अनीता _oroginal DON's mol / girlfriend), चन्द्र बारोट (director), सलीम-जावेद (writer), कल्याणजी-आनंदजी (music director) डॉन ~~~~~~~~~~~~~~and~~~~~~~~~~~~~~~PRAN (प्राण: जसजीत): "दरवाजा खुला रखो संतरि !"

Sunday, April 14, 2013

पंचतंत्र

पूर्वकाल में दक्षिण दिशा में 'महिलारोप्य' नाम का एक नगर था। उस नगर के अधिपति थे राजा, अमरशक्ति। राजा अमरशक्ति उदार होने के साथ-साथ निपुण और कुशल प्रशाशक थे। उनके तीन पुत्र थे -- बहुशक्ति, उग्रशक्ति, और अनन्तशक्ति। राजा अमरशक्ति जितने उदार थे, उनके पुत्र उतने ही उच्छ्रिंखल और अवज्ञाकारी। पिता जितने नीति-निपुण थे, पुत्र उतने ही वज्रमूर्ख! अंत में राज के मंत्री सुमति ने राजा को परामर्श दिया कि यदि राज्यसभा में उपस्थित, सर्वशास्त्रों के ज्ञाता, प्रकांड विद्वान्, पंडित विष्णुशर्मा को यह दायित्व सौंपा जाय तो वे अल्पकाल में ही राजकुमारों को सब विधाओं में पारंगत बना देंगे।

यह सुनकर राजा को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने पंडित विष्णुशर्मा को बुलवाया और उनसे निवेदन किया कि यदि किसी प्रकार राजकुमारों को सुशिक्षित कर दें तो पुरस्कार स्वरुप उन्हें एक-सौ गावोँ का स्वामित्व प्रदान किया जायेगा।

राजा का यह वचन सुनकर विष्णुशर्मा ने कहा --'हे राजन! एक-सौ ग्रामों का आधिपत्य प्राप्त करने पर भी मैं अपनी विद्या को नहीं बेचूंगा! मैं ब्राम्हण हूँ, और ब्रम्हाण को धन का कोई लोभ नहीं होता! वैसे भी मेरी आयु ८० वर्ष की हो चुकी है। और मैं समस्त इन्द्रीय-सुखों से विरक्त हो चूका हूँ। फिर भी, आपकी इच्छापूर्ति और 'अपने' मनोरंजन के लिए मैं आपके पुत्रों को शिक्षित करूँगा, और उन्हें छः मास की अवधि के भीतर ही नीतिशास्त्र में निपुण बना दूंगा। यदि मैं ऐसा न कर सका तो आप मुझे मृत्यु दण्ड दे सकते हैं!'

पंडित विष्णुशर्मा की यह भीषण प्रतिज्ञा सुनकर राजा अमरशक्ति आश्चर्यचकित रह गए! उन्होंने निश्चिन्त होकर राजकुमारों की शिक्षा का दायित्व पंडित विष्णुशर्मा को सौंप दिया और स्वयं शासन के कार्यों में व्यस्त हो गये।

तब पंडित विष्णुशर्मा ने तीनों राजकुमारों को विविध प्रकार की नीतिशास्त्र से सम्बंधित कथाएं सुनाई। इन्हीं सब कथाओं का संग्रह बाद में 'पंचतंत्र' के नाम से प्रसिद्ध हुआ।  सचमुच 'पंचतंत्र' संस्कृत भाषा का महान ग्रन्थ है।

पुस्तक में पाँच तंत्र हैं -- 'मित्रभेद', 'मित्र-संप्राप्ति', 'काकोलूकीयम', 'लब्ध प्रणांश', और 'अपरीक्षित कारकम'। पाँच प्रकरण होने के कारण ही इसका नाम "पंचतंत्र" रखा गया। प्रत्येक प्रकरण में पशु-पक्षियों को माध्यम बनाकर ईतनी रोचक, ईतनी ज्ञान वर्धक नीति-कथाये कही गईं हैं, जिन्हें पढ़कर अथवा सुनकर पाठक या श्रोता भावविभोर हो जाता है। ( __गंगा प्रसाद शर्मा)

अवश्य पढ़ें!

विनयावनत,
_श्री।

Saturday, April 13, 2013

the oath of the vayuputras

शिव ने भी एक अनिष्टकारक स्वप्न देखा है जिसकी कल्पना मात्र से उसने खूब रुला दिया! ...the oath of the vayuputras के जिस हिस्से पर हूँ वह आज परदेस है! वायुपुत्रों से शिव की मुलाकात हो गई है! (भाई लोगों ये तो कतई बंदर नहीं हैं!), ...वायुपुत्रों की शपथ की महत्ता को समझने के लिए किताब पढना जरूरी होगा! .........आगे एक कृतघ्न द्वारा घातक षड्यंत्र रचा जा चूका है; ... परदेस से ही एक assassin को hire किया गया है जिसका एक ग्रुप है! उनके षड्यंत्र के जाल बिछ चुके हैं और पहला चारा सती को पेश किया गया है .........!? तीन मोर्चों पर भयानक युद्ध हो चुके हैं! और दुश्मनों का एक नया मोर्चा एक संवेदनशील स्थान पर शिव की अनुपस्थिति में युद्ध की दुंदुभी बजा रहा और ललकार रहा है!! युद्ध के वातावरण में छल-प्रपंच का भयानक जाल बुन जा चूका है!!..... "ब्रम्हास्त्र" और "पशुपतास्त्र" जैसे दैवी अस्त्रों की दुनिया ....."परिहा" से समुद्र के रास्ते शिव वापस लौट रहा है,... तब तक शत्रु ने  घातक चाल चल दी है !!........... मेरे दिल की धड़कन भयानक रूप से बढ़ चुकी है! मैं दही कचौड़ी कभी हाथ से कभी चम्मच से हड़बड़ी में खा रहा हूँ!! नज़रें किताब के पन्नों पर है, मेरी दिल की धक्-धक से हिल कर कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल हॉट होकर गिर गई है .........., हे भगवन चाय भी ठंढी हो गई है, हाथ-मुँह पर की दही दिमाग को भी दही बनाय दे रही है, ...अमीश ने शिव के मार्फ़त वार्निग दी है चाहे दही की हांडी फूटे या दिमाग पढ़ते जाओ, पढ़ते जाओ ...किताब हाथ से नहीं छूटना चाहिए .....चाहे वायुपुत्रों की जगह नोवेल रीडर को ही बंदर क्यों न बनना पड़े.....

रात भर जाग गर इस फाइनल (3rd) किताब को पूरा किया!

एक बात बे-हिचक कहूँगा: इसपर बनी फिल्म को इंटरवल के बाद कोई देख, झेल नहीं पायेगा!

बेटियाँ

हैं समस्या बेटे गर, समाधान है बेटियाँ!
तपती धुप में जैसे, ठंडी छाँव हैं बेटियाँ !!

होकर भी धन पराया, है सच्चा धन अपना,
दिखावे की दुनियां में, गुप्तदान हैं बेटियाँ!!

अपनी बदहाली की, कीं सबने बहुत चर्चाएँ!
हैं ढापति कमियों को, मेहरबान हैं बेटियाँ!!

तनाव भरी गृहस्थी में, है चारों ओर तनाव!
व्यंग्यबाणों के बीच, जैसे ढाल हैं बेटियाँ!!

हैं दूर वे हम सबसे, है फिक्र उन्हें हमारी!
करतीं दुआयें हरदम, खैरख्वाह हैं बेटियाँ!!

है बेटा कुलदीपक, घर ये रौशन जिससे,
दो घर जिनसे रौशन, आफताब हैं बेटियाँ!!

हैं लोग वे ज़ल्लाद, जो ख़त्म उन्हें हैं करते!
टिका जिनपे परिवार, वह बुनियाद हैं बेटियाँ!!

मांगतीं हैं मन्नत, बेटों की खातिर दुनिया!
श्रीकांत की नज़र में, महान हैं देश की बेटियाँ!!











(सड़क पर गिर हुआ प्लास्टिक बैग/चिरकुट मिला जिसपर लिखी यह इबारतें छपीं थीं! न जाने किस महान आत्मा की यह रचना है जो आज मेरे काम आई!)


_श्री . 

Thursday, April 11, 2013

THE OATH OF THE VAYUPUTRAS by: AMISH (amish tripathI)

THE OATH OF THE VAYUPUTRAS आधा पढ़ चुका हूँ। थोड़ा विश्राम कर कहानी को आत्मसात करने और समझने का प्रयास कर रहा हूँ! मुझे आभास हो रहा है कि यह मनोरंजन नहीं हो रहा है, बल्कि एक गंभीर चिंतन के साथ अंतर्द्वंद्व चल रहा है! कोई ऐसी बात नहीं है जो प्रश्न हो! सभी उत्तर, समस्त सत्य और तथ्य हमारे सामने हैं! बस उत्कंठा, उत्सुकता, जिज्ञासा यही है कि अब क्या होगा, और कैसे होगा?_और यही सबसे बड़ा सस्पेंस है जिसने भूख-प्यास और नींद का हरण कर लिया है! यही एक निष्ठावान विलक्षण लेखक की लेखनी की जबरदस्त सफलता है का प्रमाण है!

SHIVA TRILOGY की पढ़ाई के दरम्यान उत्सुकता-वश 'और' जानकारी के लिए और, सुनी सुनाई बातों की पुष्टि के लिए जब छानबीन की, तो पाया कि अमीश आज की तारिख में भारत में उपन्यास लेखन से वांछित "स्वान्त:सुखाय" को प्राप्त करते हुए भारतीय समाज में विद्वजनों के सर्वोत्कृष्ट समुदाय का अभिन्न अंग बन चुके हैं! ऐसे चमत्कृत व्यक्तित्व से कौन प्रभावित, अभिभूत और प्रेरित नहीं होगा भला! और यह मेरे लिए बहुत ही सुखद समाचार है कि यह युवा लेखक मेरी पठन-पाठन, ख़ास कर रह-रहकर चौंकाते रहने वाले सस्पेंस थ्रिलर, की भूख को अपने अंदाज़ से शांत करता रहेगा! जैसा कि यह "शिव-त्रय" चौंकाता रहता है! अमीश की आगामी रचना, उपन्यास की अगली श्रृंखला के बारे में उनके अनेक प्रशंशक अपने अनुमानों के आवेग को नहीं रोक पा रहे हैं! और ऐसा होता ही है! .....खैर,

THE OATH OF THE VAYUPUTRAS की पढ़ाई को मध्यांतर में विश्राम देकर एक बार फिर से अब तक की घटनाओं को याद करता हूँ: _ऐसा करते समय यह सावधानी बरतना जरूरी है कि मुझसे कोई "राज़" फाश न हो, जिससे आपका मजा मारा जाय! ....आधी किताब को पढ़ चुकने के बाद भी अब तक यह समझ में नहीं आया है कि इस किताब का नाम 'वायूपुत्रों की शपथ' रखने का क्या औचित्य है!! पिछली विवेचना में (इस किताब को थामने से पहले) यह अनुमान लगाया गया था कि "हनुमान" नाम धारी एक किरदार की एंट्री तो होगी ही! ...लेकिन....यह...अब तक ...नहीं हुआ है! लेकिन वायूपुत्रों की चर्चा यदा-कदा, दो-चार बार हुई है! पता चलता है कि ये पिछले महादेव के बसाय काबिले वाले हैं जिनके अधिकार में "दैवी-अस्त्र" हैं और जो आगामी नए महादेव के चुनाव में मुख्य भूमिका निभाते हैं! हमारे हीरो शिव का नीलकंठ के रूप में बिना किसी पूर्व योजना और चयन के आगमन सबको हैरान किये हुए है! शिव तो खुद हैरान है!! उसे यह सब बकवास और पागलपन लगता है! इस शिव-त्रय में शिव का बचपन बड़े संक्षेप में रहस्यमय तरीके से एक स्वप्न अथवा याद की तरह लिखा गया है! शिव जब क्रोधानुन्माद से उत्तेजित होता है तब उसकी ललाट (दोनों भौहों के बीच का स्थान, जहाँ तिलक लगाया जाता है) पर जलन और धमक होने लगती है और उसका कंठ (गला) असह्य रूप से ठंडा हो जाता है! बचपन में भी शिव के साथ ऐसा हो चुका है; _एक खौफनाक घटना जिसमे एक असहाय स्त्री उसपर होते अत्याचार में (बालक)शिव को मदद के लिए आवाज़ देती है, _एक भयानक राक्षस सरीखा व्यक्ति शिव को मार डालने के लिए खदेड़ता है, लेकिन शिव असमंजस में है कि वह अपनी जान बचाए या उस स्त्री की मदद करे? _ यह याद उसे बार-बार सताती है! शिव को जब ऐसी तकलीफ होती थी तब उसका चाचा उसके ललाट और गले पर एक दवा में अपने ही रक्त की कुछ बूँदें मिलाकर मलहम लगा दिया करता था जिससे शिव को वक्ती राहत मिलती थी! आज भी शिव को वही तकलीफ सताती रहती है! सती के पिता, मेलुहा के राजा दक्ष को शिव से नाराजगी बिलकुल उसी अंदाज़ में होती है जैसा कि शिव पुराण में वर्णित है। हाँ, हालात भिन्न हैं! महर्षि भृगु का किरदार The secret of the NAGAS से ही स्पष्ट है, और उनकी यही भंगिमा और कृत्य शिव पुराण में भी वर्णित है। सिर्फ प्रस्तुतिकरण भिन्न है! भृगु सामने वाले की आँखों में झांककर उसके मन के विचारों को पढ़ लेने की क्षमता रखते हैं; क्योंकि वे ब्रम्हा के पुत्र और सप्तऋषियों में से एक हैं!

पर्वतेश्वर, आनंदमई, भगीरथ, कार्तिक, गणेश, काली और परशुराम, जो अब शिव के दल में शामिल हैं पंचवटी की यात्रा के दरम्यान गोदावरी नदी के पास "दैवी अस्त्रों" के हमले से बच तो जाते हैं लेकिन हैरान हैं कि इसके पीछे किसका हाथ है और क्यों? _इन प्रश्नों का उत्तर और अंदाजा पहले मिल चूका है और अब प्रत्यक्ष हो चूका है! पंचवटी में यह रहस्य भी खुलता है कि देवगिरी में मंदार पर्वत पर नागाओं द्वारा आतंकवादी हमले का क्या उद्देश्य था! उत्तर से जो वांछित ख़ुशी होनी चाहिए थी वैसा न होकर प्रतिक्रिया ज्यादा मानवीय और स्वाभाविक लगता है! फिर यह प्रश्न उठता है कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है!? बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए बुराई की तलाश है! अच्छाई और बुराई एक ही सिक्के के दो पहलु हैं! अच्छाई को अपनाकर बुराई का नाश करने के लिए फैसला होता है! पर वह बुराई है क्या? और कौन उसके पैरोकार और संरक्षक हैं!? कुल मिलकर पूछिए तो इस महागाथा में, असल में "शत्रु"/खलनायक कौन है!?? और इन खलनायकों की लालच/लालसा और महत्वाकंछा क्या है!??

शिव ने समूचे सप्त-सिन्धु सहित, स्वद्वीप, मगध, ब्रंगा, दंडक वन, पंचवटी, उज्जैन सहित पूरे भारत का भ्रमण कर लिया है! ऐसा संकेत मिला है कि शायद वह "परिहा" भी जाएगा; जो वायूपुत्रों का स्थान है! नक़्शे में जहाँ परिहा दिखलाया गया है, आज वह UAE/(अमीरात)है!! युद्ध में शिव का हथियार धनुष-बाण, तलवार और ढाल है, त्रिशूल नहीं!! त्रिशूल को सिर्फ एक बार दिखलाया गया है; पहली पुस्तक में! पूरे शिव-त्रय की कहानी में शिव नायक हैं अतः अंत में उनकी विजय सुनिश्चित है! इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन वह विजय क्या उन्हें और हमें सात्विक प्रसन्नता प्रदान करेगा!? सती का दु:स्वप्न अनिष्ट का संकेत देता है! कहीं ऐसा तो नहीं कि विजयश्री जब हासिल हो तबतक हमारा कुछ 'अनमोल' लुट चूका हो, कुर्बान हो चूका हो?? क्या इस कहानी का अंत सुखद होगा? कहीं दक्ष यज्ञ के हवन कुंड में 'सती' स्वयं को भस्म तो नहीं कर देंगी जैसा कि शिव पुराण में वर्णित है; जिसके बाद शिव बैरागी हो जाते है!!?? .......................?

समूचे SHIVA TRILOGY में अब तक के सारे कथानक में मुझे सबसे ज्यादा किसी किरदार ने प्रभावित किया है और मैं जिनका प्रशंसक बन चूका हूँ और मन ही मन उनकी प्रत्येक उपस्थिति में, प्रत्येक कृत्य में, प्रत्येक भाषण में और प्रत्येक निर्णय में आत्मविभोर हो जाता हूँ और दिल से जिनकी सराहना करता हूँ वे हैं मेलुहा के सेनानायक, सती के पितृतुल्य श्रीमान पर्वतेश्वर! मित्रों, इनका किरदार प्रेरणास्पद है, और सबके लिए एक -रिफ्रेश सबक- है!

सातवें विष्णु श्रीराम के उत्तराधिकारी वासुदेव पंडितों से शिव का मानसिक तरंगों द्वारा संपर्क सिर्फ किसी मंदिर से ही किया जा सकता है! अपनी अनेक शंकाओं के समाधान और अपने निर्णयों की महत्ता को न्यायोचित समझने की गरज से शिव उज्जैन जाता है जहाँ के मंदिर में उसे वासुदेव पंडितों के मुखिया गोपालजी से मुलाकात होती है! स्वयं शिव को और सबको 'अब' शिव की असली पहचान हो चुकी है! शिव को अब अपना उद्देश्य मालुम हो चुका है!

अब शिव ने बुराई को पहचान लिया है! शिव बुराई को जड़ से नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हो कर संकल्प ले चूका है! शिव और उनका दल संगठित हो चूका है! एक बहुत बड़ा युद्ध अवश्यम्भावी और अटल है! शिव ने चुनौती दे दी है! खलबली मच चुकी है! कौन किसके तरफ है? कौन किसके पक्ष से लडेगा?_निर्णय हो चूका है! युद्ध की तैयारयाँ, पैंतरेबाजियां, षड्यंत्र और जासूसी शुरू हो चुकी है!! युद्ध का मैदान रक्तरंजित होने के लिए तैयार है!

...बस्स, "हर हर महादेव" का उदघोष करते हुए युद्ध की दुंदुभी बजाते टूट पड़ना ही शेष है!!

'..............................!'
तो!?
नमस्ते!

THE OATH OF THE VAYUPUTRAS >>>

SHIVA TRILOGY की आखिरी कड़ी THE OATH OF THE VAYUPUTRAS पढने में तल्लीन हूँ!

मैं अभी ही यह अपने मन की बात सुनकर सुनिश्चित घोषणा करता हूँ कि "अमीश" (the author :अमीश त्रिपाठी) भारत में PAULO COELHO and DAN BROWN की कमी को हर लिहाज़ से पूर्ण, सम्पूर्ण करते हुए अपना एक अलग प्लेटफोर्म बना चुके हैं और कोटि-कोटि धन्यवाद के साथ अनेक-अनेक आशीर्वाद के सुपात्र हैं! वाह! क्या लेखन है! विश्वस्तरीय!! पढ़िए और गर्व कीजिये की हम 'हम' हैं! और अमीश हममे से एक हैं!
Filmmaker Karan Johar and Amish unveiled the cover of the much anticipated 3rd book of the Shiva Trilogy, The Oath of the Vayuputras :
Renowned filmmaker Karan Johar, and Amish, the bestselling author of The Immortals of Meluha and The Secret of the Nagas, unveiled the cover of the much anticipated 3rd book of the Shiva Trilogy, The Oath of the Vayuputras. The concluding book of the Shiva Trilogy is set to be released in early March, 2013.

Also gracing the occasion was Gautam Padmanabhan, CEO, Westland Ltd, the publishers of Amish’s books, and Rashmi Pusalkar, the designer of the cover of The Oath of the Vayuputras.

The Shiva Trilogy (comprising The Immortals of Meluha, The Secret of the Nagas and the yet to be released The Oath of the Vayuputras) has been one of the most successful book series in the history of Indian publishing. It has sold almost a million copies within a short period of two-and-a-half years, with gross retail sales of approx Rs 22 crores. The books have been released across the Indian subcontinent in various languages, including English, Hindi, Marathi, Gujarati and Telugu.
Big B, Jaya Bachchan at ‘The Shiva Trilogy’ success bash - See more at: http://www.indianexpress.com/picture-gallery/big-b-jaya-bachchan-at--the-shiva-trilogy--success-bash/2408-1.html#sthash.4rNMswFR.dpuf
Big B, Jaya Bachchan at ‘The Shiva Trilogy’ success bash - See more at: http://www.indianexpress.com/picture-gallery/big-b-jaya-bachchan-at--the-shiva-trilogy--success-bash/2408-1.html#sthash.4rNMswFR.dpuf
Big B, Jaya Bachchan at ‘The Shiva Trilogy’ success bash - See more at: http://www.indianexpress.com/picture-gallery/big-b-jaya-bachchan-at--the-shiva-trilogy--success-bash/2408-1.html#sthash.4rNMswFR.dpuf
Megastar Amitabh Bachchan and wife Jaya took time out for themselves and were spotted at the success bash of author Amish Tripathi's new book The Oath of the Vayuputras in Mumbai.    Amish Tripathi's trilogy is based on the premise that the gods were not mythical beings but creatures of flesh and blood. It has notched up gross retail sales of $4 million since the first book was published in 2010. (Photo: Varinder Chawla) _श्री .
Megastar Amitabh Bachchan and wife Jaya took time out for themselves and were spotted at the success bash of author Amish Tripathi's new book The Oath of the Vayuputras in Mumbai.

Amish Tripathi's trilogy is based on the premise that the gods were not mythical beings but creatures of flesh and blood. It has notched up gross retail sales of $4 million since the first book was published in 2010. (Photo: Varinder Chawla) - See more at: http://www.indianexpress.com/picture-gallery/big-b-jaya-bachchan-at--the-shiva-trilogy--success-bash/2408-1.html#sthash.4rNMswFR.dpuf